Home अन्य अयोध्या में दीपोत्सव पर नहीं खर्च हो रहें है 133 करोड़! कांग्रेस-सपा नेताओं ने फैलाई झूठी खबर
अन्यराजनीतिहिंदी

अयोध्या में दीपोत्सव पर नहीं खर्च हो रहें है 133 करोड़! कांग्रेस-सपा नेताओं ने फैलाई झूठी खबर

Share
Share

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से अयोध्या में दीपोत्सव का उत्साहपूर्ण मनाना शुरू हो गया है। प्रति वर्ष, अधिकतम दीपकों को जलाने का कृतिमान रचा जाता है। इस उत्साहभरे माहौल में, योगी सरकार के विरोधी सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि सरकार ने दीपावली मनाने के लिए 4 लाख दीपों का बजट आवंटित किया है, जिसका बजट 133 करोड़ रुपए है, अर्थात एक दीपक की मूल्य 3325 रुपए है।

कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता रोशनी कुशल जायसवाल ने X पर लिखा, “इसे लूट कहेंगे या कुछ और। 4 लाख दीये का बजट 133 करोड़,, यानि 1 दीया = ₹3325/- सस्ता है न ??”

समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता डाक्टर ज्योति यादव ने लिखा, “ इसे लूट कहेंगे या कुछ और। 4 लाख दीये का बजट 133 करोड़,, यानि 1 दीया = ₹3325/- सस्ता है न ??? (अयोध्या) तो सुनो….

अबकी बार अयोध्या में 21 लाख दिए जलाये जाएंगे। ये सभी दिए बिलाल अंसारी की फैक्ट्री में बनेंगे। ये नया भारत है यहाँ दिवाली के दियों की रोशनी से बिलाल का घर रोशन होगा। अंधभक्त लोगो ने सिर्फ़ हिंदू त्योहारों को बदनाम करने की अपनी पार्टियों से दलाली खाई है।”

इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ताओं, अर्चना चौबे, और X यूजर रेखा, और सोनल सिंह ने भी अयोध्या में प्रति दिया के लिए 3325 रुपये खर्च होने का दावा किया।

इसे भी पढ़िए: बीजेपी नेता का किसानों पर विवादित बयान का पुराना वीडियो वायरल

फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर इस वायरल दावे की जाँच के लिए हमने इस मामले से संबंधित कीवर्ड्स का सहारा लेकर रिपोर्ट पढ़ी। जाँच के बाद हमें जानकारी मिली कि साल 2019 में मुख्यधारा मीडिया ने यूपी सरकार द्वारा दीपोत्सव के लिए 133 करोड़ रुपए खर्च होने की भ्रांति फैलाई थी। फिर यूपी सरकार की आधिकारिक प्रेस रिलीज में स्पष्ट हुआ कि सरकार ने असल में अयोध्या में दीपोत्सव के लिए 132.70 लाख यानी लगभग 1.33 करोड़ रुपए आवंटित किए थे, न कि 133 करोड़।

हिन्दुस्तान, ज़ी न्यूज़, और अमर उजाला जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों ने इस भ्रांतिपूर्ण खबर को प्रकाशित किया था।

हालांकि लोकमत न्यूज़, और अमर उजाला, ने उस वायरल खबर की जाँच की, जिसमें यह सत्यापित हुआ कि अयोध्या में दीपोत्सव के लिए 1.33 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया था, न कि 133 करोड़ का।

Source- Lokmat Hindi News

बता दें कि इस वर्ष उत्तरप्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर 24 लाख दीपों को जलाने का नया रिकॉर्ड बना रही है।

निष्कर्ष: योगी आदित्यनाथ की सरकार के विरोधियों द्वारा किए जा रहे दावे का सत्य नहीं है। 

दावायोगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव पर 133 करोड़ खर्च कर रही है
दावेदाररोशनी कुशल जायसवाल, डाक्टर ज्योति यादव एवं अन्य
फैक्टयह झूठी खबर 2019 की है और सरकार ने 1.33 करोड़ का बजट पास किया था।

इसे भी पढ़िए: पीएम मोदी ने अपने लिए नहीं खरीदा करोड़ो का विमान, यूपीए सरकार ने की थी पहल, प्रियंका गांधी का दावा भ्रामक

Share