सोशल मीडिया पर रोते हुए एक मुस्लिम युवती का वीडियो वायरल है। वीडियो में युवती कांवड़ियों के वेश में युवकों पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा रही है। दावा किया जा रहा है कि वाराणसी में कांवड़ियों के वेश में आए कुछ युवकों पर एक मुस्लिम लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर युवती के परिजनों के साथ मारपीट की। वहीं इसके बाद कांवड़ियों ने राजातालाब थाने का घेराव कर प्रशासन पर पीड़िता के घर पर बुलडोजर चलाने का दबाव बनाया।
दी मुस्लिम ने लिखा, ‘लोकेशन : वाराणसी, उत्तर प्रदेश मुस्लिम लड़की से बलात्कार की कोशिश, कांवड़ियों के वेश में युवकों पर आरोप, विरोध के बाद पीड़िता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी। राजातालाब इलाके में उस समय तनाव फैल गया जब कांवड़ियों के वेश में कुछ युवकों पर एक मुस्लिम लड़की से कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुँचे और लड़की को बचाया। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद मामला और भी गंभीर हो गया जब सैकड़ों कांवड़ियों ने इकट्ठा होकर पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ और आगजनी की और इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। मामला यहीं नहीं थमा, कांवड़ियों ने राजातालाब थाने का घेराव कर प्रशासन पर पीड़िता के घर पर बुलडोजर चलाने का दबाव बनाया।’
लोकेशन : वाराणसी, उत्तर प्रदेश
— The Muslim (@TheMuslim786) July 29, 2025
मुस्लिम लड़की से बलात्कार की कोशिश, कांवड़ियों के वेश में युवकों पर आरोप, विरोध के बाद पीड़िता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी।
राजातालाब इलाके में उस समय तनाव फैल गया जब कांवड़ियों के वेश में कुछ युवकों पर एक मुस्लिम लड़की से कथित तौर पर बलात्कार की… pic.twitter.com/ZPCXzk8BKC
लल्लनपोस्ट ने लिखा, ‘बनारस: कांवड़ियों के वेश में आए युवकों पर मुस्लिम लड़की से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, विरोध के बाद पीड़िता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी..’
बनारस: कांवड़ियों के वेश में आए युवकों पर मुस्लिम लड़की से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, विरोध के बाद पीड़िता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी।
— Lallanpost (@Lallanpost) July 29, 2025
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: जिले के राजातालाब क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैल गया जब कांवड़ियों के वेश में आए कुछ युवकों पर एक मुस्लिम लड़की से कथित… pic.twitter.com/bNHLADGcF5
Journo Mirror ने लिखा, ‘बनारस: राजातालाब में मुस्लिम लड़की के साथ हुई हैवानियत, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट निकालकर पीड़िता के मुंह पर लगाया, पीड़िता ने रोते हुए बनाया वीडियो.’
वहीं voice of indian muslim और दिनेश चौहान ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर पुल गिरने की घटना एक साल पुरानी है
फैक्ट चेक
इस दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 30 जुलाई 2025 को प्रकाशित inextlive की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 28 जुलाई की है। राजातालाब के बैढ़न गांव के पलटू यादव और जंसा के शुभम यादव शीतला धाम से कांवर लेकर निकले थे। राजातालाब क्षेत्र में पंचक्रोशी मार्ग पर रानी बाजार में कुछ मुस्लिम युवकों ने कांवरियों का मजाक उड़ाया तो कांवरियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद उन लोगों ने दोनों कांवरियों को दुकान के भीतर खींचकर बुरी तरह मारापीटा। मारपीट के दौरान घायल शुभम यादव को पास के सावित्री अस्पताल में इलाज के लिए सोमवार को भर्ती कराया गया था। शुभम की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया।
वहीं इस घटना के बाद युवती के घर पर बुलडोज़र चलाने का दबाव बनाने का दावा गलत है। असल में घटनास्थल के पास तेल खत्म होने के कारण एक जेसीबी खड़ी हो गई। जेसीबी को देखकर लोगों में चर्चा होने लगी कि लगता है कांवरियों को मारने-पीटने वालों का घर गिराने के लिए जेसीबी खड़ी है। मगर यह सिर्फ अफवाह निकली और ड्राइवर थोड़ी देर के बाद पेट्रोल पंप से तेल लेकर आया और जेसीबी लेकर चला गया।

वहीं दैनिक भास्कर और अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, कांवड़िया पल्टू यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त शुभम के साथ अदलपुरा से जल लेकर जंसा शिव मंदिर जा रहा था। दोनों हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगा रहे थे। राजातालाब के रेलवे फाटक के पास 10-12 मुस्लिम युवकों ने हमें रोक लिया। पल्टू यादव ने बताया हम लोगों को रोक कर पहले तो आरोपी सामान्य बात करने लगे। कांवड़ के बारे में जानकारी की। हम लोग हर-हर महादेव और बोल बम क्यों बोलते हैं, इसके बारे में जानकारी की।

इसके बाद एक आरोपी बोला- ये सब तुम्हें नहीं बोलना चाहिए। तुम लोग अल्लाह हू अकबर के नारे लगाओ। हम लोग उन्हें इग्नोर कर आगे जाने लगे। आरोपियों ने हिंदू-देवी देवताओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए। हमने विरोध किया तो हमें पीटना शुरू कर दिया। हम भागे तो मस्जिद के सामने मौजूद अन्य लोगों ने भी हम लोगों को घेर लिया। पीटते-पीटते हम लोगों को सड़क पर गिरा दिया। फिर लात-घूसों से पीटा। हम फिर भागे तो दौड़ाकर पीटा। अन्य कांवड़ियों के आने से हम लोगों की जान बच सकी। कांवड़िया पलटू यादव की तहरीर पर राजातालाब थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दंगा भड़काने की कोशिश, डकैती, धर्म परिवर्तन कराने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
हमे इस घटना को लेकर एक वीडियो भी मिला। जिसमे सड़क पर मारपीट हो रही है। इसमें कहीं भी महिला छेड़छाड़ नहीं नजर आ रही।
28 जुलाई, शाम 5 बजे, सावन के तीसरे सोमवार पर हाईवे पर मुस्लिम लड़कों ने मुख्य बाजार से जंसा मार्ग पर मस्जिद के सामने कांवड़ियों शुभम यादव और उसके दोस्त पल्टू यादव को घेरकर मारपीट की. pic.twitter.com/oLEURdzitF
— Deepak Singh (@SinghDeepakUP) July 29, 2025
पड़ताल में आगे हमने एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया। एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि मामला मारपीट का था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। मौके पर शांति है। किसी के साथ बलात्कार-छेड़छाड़ की कोशिश नहीं हुई है, घटना को अलग रंग देने की कोशिश में झूठ बोला जा रहा है।
| दावा | वाराणसी में कांवड़ियों ने मुस्लिम लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध के बाद पीड़िता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी। इसके साथ ही कांवड़ियों ने पीड़िता के घर पर बुलडोजर चलाने का दबाव बनाया। |
| दावेदार | दी मुस्लिम, jurno mirror, लल्लनपोस्ट |
| निष्कर्ष | वाराणसी में कांवड़ियों द्वारा मुस्लिम युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने का दावा गलत है। यह मुस्लिम युवकों द्वारा कांवड़ियों से पिटाई का मामला है। वहीं युवती के घर पर बुलडोज़र चलाने का दबाव बनाने का दावा गलत है। |
