Home राजनीति ‘पहलगाम और दिल्ली में बम ब्लास्ट के कारण ही एनडीए चुनाव जीत पाया,’ नीतीश कुमार का वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

‘पहलगाम और दिल्ली में बम ब्लास्ट के कारण ही एनडीए चुनाव जीत पाया,’ नीतीश कुमार का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में नीतीश कहा रहे हैं कि आज हमने जो बिहार चुनाव में जीत दर्ज की है तो इसकी वजह मोदी जी और अमित शाह का पहलगाम प्लान था। मोदी जी को बिहार में जीत का अनुमान नहीं था इसलिए उन्होंने दिल्ली में बम ब्लास्ट करवाया और इसका इल्जाम पाकिस्तान पर डाल दिया। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है पहलगाम और नई दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटनाओं के कारण ही एनडीए चुनाव जीत पाया। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो भ्रामक निकला।

The Whistle Blower नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘बिहार के संभावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के नाम अपने हालिया संबोधन में खुलेआम दावा किया है कि पहलगाम और नई दिल्ली की घटनाओं के कारण ही एनडीए गठबंधन चुनाव जीत पाया। मोदी भारतीय सेना को अपनी रखैल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं’

Source: X

यह भी पढ़ें: बिहार में राजपूतों द्वारा कुशवाहा समुदाय के घर पर हमले का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें जनता दल यूनाइटेड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 5 मई 2025 को पोस्ट मिला। वीडियो में नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने बिक्र मिली मगंज से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वीडियो में ठीक 23:57 मिनट पर नीतीश कुमार को देखा जा सकता है। इस वीडियो और वायरल वीडियो, दोनों का बैकग्राउंड समाना है। नीतीश कुमार के इस भाषण को पूरा सुनने पर हमने कहीं भी पहलगाम और दिल्ली ब्लास्ट की बात नहीं मिली। अपने इस भाषण में नीतीश कुमार ने जून 2025 तक हर घर नल जल, और हर घर शौचालय का काम पूरा होने की बात कही है।

दावानीतीश कुमार ने कहा कि पहलगाम और नई दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटनाओं के कारण ही एनडीए चुनाव जीत पाया है।
दावेदारThe Whistle Blower
निष्कर्षनीतीश कुमार का वायरल वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो मई 2025 का है, जिसमें उन्होंने इस प्रकार की कोई बात नहीं की है।

Share