Home राजनीति अमित शाह के आदेश पर सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का दावा करने वाला ADC लेह का वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

अमित शाह के आदेश पर सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का दावा करने वाला ADC लेह का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

लद्दाख में हिंसा के मामले में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत उनकी हिरासत को रद्द कर उन्हें रिहा करने का निर्णय लिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर लेह के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमित शाह के आदेश पर सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर उन्हें पाकिस्तानी एजेंट बताने को कहा गया था। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।

डॉ. कल्याणी नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘हुक्म दिया था की.. सोनम वांगचुक पर पाकिस्तानी एजेंट होने का इलजाम लगना हैं.. किसने हुकुम दिया था?? सुनीए’

यह भी पढ़ें: इजरायल का झंडा लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड का वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें यह वीडियो हमें 25 सितंबर 2025 को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लेह, लद्दाख के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। वीडियो में एडीसी गुलाम मोहम्मद और एएसपी रेगज़िन सांगडुप ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर लेह हिंसा के दौरान घायलों की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि 90 लोग घायल हुए थे। वहीं 4 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने लेह में शांति बनाए रखने की अपील की। वीडियो में उन्होंने कहीं भी अमित शाह के आदेश पर सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर उन्हें पाकिस्तानी एजेंट बताने की बात नहीं कही है।

दावा एडीसी लेह ने कहा कि अमित शाह के आदेश पर सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर उन्हें पाकिस्तानी एजेंट बताने को कहा गया था।
दावेदारडॉ. कल्याणी
निष्कर्ष लेह एडीसी गुलाम मोहम्मद का यह वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो में उन्होंने कहीं भी अमित शाह के आदेश पर सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर उन्हें पाकिस्तानी एजेंट बताने की बात नहीं कही है।
Share