Home धर्म आगरा के पुलकित मिश्रा द्वारा अपनी सगी बहन से शादी करने का दावा फर्जी है
धर्म

आगरा के पुलकित मिश्रा द्वारा अपनी सगी बहन से शादी करने का दावा फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक नवविवाहित जोड़े की तस्वीर वायरल है। तस्वीर में दोनों के गले में फूलों का हार और महिला की मांग में  सिंदूर देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर आगरा के रहने वाले पुलकित मिश्रा और उसकी सगी बहन रागिनी मिश्रा की है। जिन्होंने एक दूसरे से ही शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी करते थे इन सबके बीच दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

शशांक पटेल ने एक्स पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे लग रहा है कि कलयुग अगले मोड़ पर खड़ा है। आगरा में रहने वाले पुलकित मिश्रा ने अपनी सगी बहन रागिनी मिश्रा से शादी करके पूरे देश को हैरत में डाल दिया है। पुलकित और रागिनी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी करते थे इन सबके बीच दोनों को पता नहीं क्या सूझा कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। सुनने में यह भी आया है कि रागिनी मिश्रा इस समय प्रेग्नेंट है फिलहाल इस घटना के बाद समाज में नई बहस शुरू हो गई है। पुलकित मिश्रा और रागिनी के मां बाप अपना घर छोड़कर किसी अज्ञात जगह चले गए हैं, मीडिया में यह मामला सनसनी बन गया है।’

Source: X

राज एकैडमी प्रयागराज ने लिखा, ‘ओह भाई ये मिश्रा जी का मामला है। आगरा में रहने वाले पुलकित मिश्रा ने अपनी सगी बहन रागिनी मिश्रा से शादी करके पूरे देश को हैरत में डाल दिया है। Upsc की तैयारी करते थे दिल्ली से दोनों’

Source: X

वहीं मोहम्मद उमर ने लिखा, ‘शर्मनाक,, आगरा उत्तर प्रदेश का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे लग रहा है कि कलयुग अगले मोड़ पर खड़ा है। आगरा में रहने वाले पुलकित मिश्रा ने अपनी सगी बहन रागिनी मिश्रा से शादी करके पूरे देश को हैरत में डाल दिया है। पुलकित और रागिनी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी करते थे इन सबके बीच दोनों को पता नहीं क्या सूझा कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। सुनने में यह भी आया है कि रागिनी मिश्रा इस समय प्रेग्नेंट है , पुलकित मिश्रा और रागिनी के मां बाप अपना घर छोड़कर किसी अज्ञात जगह चले गए हैं,’

Source: X

यह भी पढ़ें: ईरान द्वारा अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराने का वायरल वीडियो फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की जांच के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें आगरा में भाई पुलकित मिश्रा द्वारा अपनी सगी बहन रागिनी मिश्रा से शादी करने की कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल में आगे हमने कथित तौर पर पुलकित मिश्रा और रागिनी मिश्रा की बताकर शेयर की जा रही तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें 13 अप्रैल 2022 को प्रकाशित न्यूज़ 18 की रिपोर्ट मिली।

Source: News 18

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पटना से सटे नौबतपुर इलाके की है। जहां करणपुरा गांव के रहने वाले मनीष कुमार के घर उसके भाई की साली बर्थडे पार्टी में 7 दिन पहले दानापुर के नासरीगंज से आई थी। इसी दौरान दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों को एक दुसरे से प्रेम हो गया। इसी दौरान घर वालों ने और स्थानीय लोगों ने इनके पीछे पनप रहे प्यार को देख लिया और रात के अंधेरे में दोनों एक दूसरे से मिलते हुए पकड़े गए जिसके बाद परिजनों ने मुखिया और सरपंच को बुलाई और फिर बिना मुहूर्त और बिना बैंड बाजे के साथ ही बाराती सज गई। मंदिर में ही दोनों की हिंदू रीति रिवाज के साथ पंडित को बुलाकर मंगल गीतों के साथ शादी करवा दी गई।

दावाआगरा में रहने वाले पुलकित मिश्रा ने अपनी सगी बहन रागिनी मिश्रा से शादी कर ली।
दावेदारशशांक पटेल, मोहम्मद उमर व अन्य
निष्कर्षआगरा के पुलकित मिश्रा द्वारा अपनी सगी बहन रागिनी मिश्रा से शादी करने का दावा फर्जी है। वायरल तस्वीर बिहार में मनीष कुमार द्वारा अपने भाई की साली के साथ विवाह का है।

Share