Home राजनीति राजस्थान में पंचायत समिति हटाने के विरोध का वीडियो UGC के खिलाफ प्रदर्शन बताकर वायरल
राजनीति

राजस्थान में पंचायत समिति हटाने के विरोध का वीडियो UGC के खिलाफ प्रदर्शन बताकर वायरल

Share
Share

सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस बैरिगेडिंग के सहारे उग्र प्रदर्शनकारियों को रोक रही है। इसे UGC के खिलाफ सवर्ण छात्रों का उग्र प्रदर्शन बताकर शेयर किया जा रहा है।हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है।

अनुज अग्निहोत्री स्वतंत्र ने एक्स पर लिखा, ‘वीर तुम बढ़े चलो UGC के खिलाफ सवर्ण छात्रों का उग्र प्रदर्शन, भाजपा के लिए खतरे की घंटी, भाजपा ने सोचा नहीं होगा कि कभी इतना बड़ा विरोध झेलना पड़ेगा। अभी तो यह शुरुआत है आगे देखो होता है क्या?’

शौर्य मिश्रा ने लिखा, ‘महोदय कहां-कहां से रुकोगे अभी तो शुरुआत है’

यति शर्मा ने लिखा, ‘महोदय कहां-कहां से रुकोगे अभी तो शुरुआत है. अब जगे है तो पीछे नहीं हटेंगे’

वहीं इसके अलावा ऐके तिवारी और कल्पना श्रीवास्तव ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें : यूजीसी विरोध के नाम पर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के पहले हिस्से के स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें डूंगर मालानी नाम के फेसबुक पर पर 27 जनवरी को पोस्ट मिला। जिसमें इसे जालोर झाब पंचायत के लिए कलेक्टर कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदशन बताया गया है।

Source: Facebook

मिली जानकारी से गूगल सर्च करने पर हमें पत्रिका की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, जालोर के झाब पंचायत समिति को हटाकर उसके स्थान पर भादरूणा पंचायत समिति बनाए जाने के निर्णय के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार दोपहर को जालोर पहुंचे। भारतमाला एक्सप्रेस-वे के माध्यम से बागोड़ा रोड से होकर सैकड़ों की संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंचे।  पंचायत समिति से रेलवे स्टेशन, आहोर चौराहे तक पहुंचने पर तैनात जाब्ते से वाहनों को रुकवा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पैदल ही कलक्ट्रेट की ओर कूच किया।

Source: Patrika

भीड़ ने कलक्ट्रेट पहुंचने के साथ ही पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ने का प्रयास किया। उग्र भीड़ ने पहले ही प्रयास में एक छोर पर लोहे के बेरिकेट्स को गिरा दिया। सामने तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को धकेलने के लिए मशक्कत की। पुलिस के आला अधिकारी भी इस मशक्कत में शरीक हुए। भीड़ और पुलिस जाब्ते के बीच यह मशक्कत करीब 15 मिनट तक चली। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सुरक्षा घेरे को बहाल किया। धरने पर पहुंचे लोग कलक्टर को बाहर बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने कलक्टर चैम्बर में जाकर झाब पंचायत समिति को बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

दावाUGC के खिलाफ सवर्ण छात्रों का उग्र प्रदर्शन।
दावेदारअनुज अग्निहोत्री स्वतंत्र, शौर्य मिश्रा व अन्य
निष्कर्षवायरल वीडियो UGC के खिलाफ सवर्ण छात्रों के प्रदर्शन का नहीं है। असल में यह वीडियो जालौर के झाब पंचायत समिति को हटाकर उसके स्थान पर भादरूणा पंचायत समिति बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन है।


Share