Home राजनीति भाजपा नेता की पत्नी इस चुनाव में केजरीवाल को वोट देना चाहिए हैं? वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

भाजपा नेता की पत्नी इस चुनाव में केजरीवाल को वोट देना चाहिए हैं? वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है, इस बीच में सोशल मीडिया पर लल्लनटॉप मीडिया का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं भाजपा नेता की पत्नी अरविन्द केजरीवाल को वोट देने की बात कर रही हैं। हालांकि, हमारी जांच में यह वीडियो एडिटेड पाया गया है।

नीतेश राय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भाजपा के घर में भी महिलाएं केजरीवाल को वोट देने के लिए बोल रही हैं. काम की राजनीति का असर.’

आम नेता वंसराज दुबे ने लिखा, ‘भाजपा नेताओं के परिवार के लोग भी केजरीवाल जी को चुनाव चिन्ह झाड़ू पर वोट करने जा रहे है।’

आप कार्यकर्ता राम गुप्ता ने लिखा, ‘अब तो हद ही हो गई  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर की महिलायें भी ArvindKejriwal के कामों से प्रभावित होकर झाड़ू का बटन दबाने के लिए बोल रही हैं। इसे कहते हैं केजरीवाल की काम की राजनीति का असर.’

इसके अलावा इस दावे को जितेंद्र सिंह, रवि पांडेय और नागरिक ने शेयर किया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में दलित ट्रैक्टर चालक को पानी पीने के लिए मटका छूने पर पीटने का दावा गलत है

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की जांच करने के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया। इस प्रक्रिया के बाद हमें यह वीडियो लल्लनटॉप के यूट्यूब चैनल पर मिला। यह वीडियो 25 जनवरी 2026 को प्रसारित किया गया था। इस वीडियो में, 37 मिनट के बाद पत्रकार हिमांशु मिश्रा ने बताया, “भारतीय जनता पार्टी के 2013 के एक नेशनल जनरल सेक्रेटरी ने मुझे कॉल किया। उस समय मैं सुबह-सुबह अख़बार पढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि उनके सामने एक दुविधा है। मैंने पूछा, ‘क्या दुविधा है?’ तो उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कह रही हैं कि आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए, क्योंकि ये लोग अच्छा काम करेंगे। मैंने उनसे कहा, ‘मैं भारतीय जनता पार्टी का नेशनल जनरल सेक्रेटरी हूं, ऐसा मत करिए।’ इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, जो लोग काम करें, उन्हें वोट करना चाहिए।”

इसके बाद हिमांशु मिश्रा ने दिल्ली चुनाव का विश्लेषण करते हुए कहा, “यह आम आदमी पार्टी के लिए सही में एक बड़ा झटका है कि कभी भाजपा के परिवार के लोग उन्हें वोट देना चाहते थे। लेकिन आज आम आदमी पार्टी में वह कमी दिखाई देती है। वहीं, इस बार भाजपा पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है।”

दावाभाजपा के घरों में भी महिलाएं केजरीवाल को वोट देने की बात कर रही हैं। काम की राजनीति का असर।
दावेदारआम आदमी पार्टी समर्थक सोशल मीडिया यूजर्स।
निष्कर्षआम आदमी पार्टी समर्थकों द्वारा शेयर किया गया वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में लल्लनटॉप पर पत्रकार हिमांशु मिश्रा ने 2013 की एक घटना का जिक्र किया था, जब आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही थी। इस घटना का फरवरी 2025 में होने वाले चुनाव से कोई संबंध नहीं है।


Share