Home अन्य भोपाल में ब्लास्ट प्लान करने वाले आदिल काजमी की गिरफ्तारी नहीं हुई, वायरल वीडियो फिल्म का द्रश्य है
अन्य

भोपाल में ब्लास्ट प्लान करने वाले आदिल काजमी की गिरफ्तारी नहीं हुई, वायरल वीडियो फिल्म का द्रश्य है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी एक बाइक सवार युवक को हिरासत में लेते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में सीबीआई की संयुक्त टीम ने एक बड़ा धमाका प्लान करने के आरोप में आदिल काजमी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। हालंकि हमारी पड़ताल में यह दावा भगलत साबित हुआ।

Khichdi Shorts नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने वायरल वीडियो को पोस्ट कर लिखा, ‘भोपाल में ब्लास्ट करने का प्लान कर रहा आदिल काजमी पुलिस की हिरासत में’

Source: Instagram

गीता पटेल नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ‘भोपाल में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कथित साजिश के मामले में सीबीआई और पुलिस की टीम ने बाइक सवार युवक आदिल काजमी को हिरासत में लिया है।’

वहीं मिस्टर पाठक ने लिखा, ‘आदिल काजमी को पुलिस और सीबीआई की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।यहां आदमी भोपाल में ब्लास्ट करने प्लान कर रहा था।’

वहीं पुष्पराज शर्मा और कल्पना श्रीवास्तव ने भी इसी दावे के साथ एक्स पर वायरल वीडियो को शेयर किया है।

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने वायरल वीडियो के कई अलग-अलग स्क्रीनशॉट को रिवर्स सर्च किया। इस प्रक्रिया में हमें यह वीडियो 28 नवंबर 2025 को ‘Aadil Motor Sports’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस यूट्यूब वीडियो के कैप्शन में इस वीडियो को भोपाल में सीबीआई और पुलिस द्वारा धमाके की योजना बनाने वाले की गिरफ़्तारी का बताया गया है। लेकिन डिस्क्रिप्शन में कैप्शन के साथ #movie का इस्तेमाल किया गया है।

पड़ताल में आगे हमें आदिल काजमी का फेसबुक पेज मिला। जिसपर उन्होंने खुद को एक्टर और डायरेक्टर बताया है। फेसबुक पेज पर दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करने पर हमारी बात आदिल काजमी से हुई। आदिल काजमी ने बताया कि वह एक एक्टर, डायरेक्टर और बाइक स्टंटमैंन हैं। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उनकी ‘टैपिनचुकोलेरु’ नामक एक तेलगु फिल्म का सीन है।आदिल में हमें अपनी फिल्म का लिंक भी शेयर किया। वीडियो में ठीक 3:50 मिनट पर वायरल सीन को देखा जा सकता है।

इसके अलावा, गूगल पर सैयद आदिल काजमी के बारे में सर्च करने पर हमें बाइक देखो नाम की वेबसाइट पर आदिल का एक इंटरव्यू मिला, जिसके मुताबिक पता वह MTV के शो Stuntmania के फाइनलिस्ट रह चुके हैं और वर्तमान में मॉडलिंग कर रहे हैं।

Source: Bikedekho
दावाभोपाल ब्लास्ट प्लान करने वाले आदिल काजमी
को सीबीआई और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हिरासत में लिया गया।
दावेदारKhichdishorts, गीता पटेल व अन्य
निष्कर्षभोपाल में ब्लास्ट प्लान करने वाले आदिल काजमी को गिरफ्तार करने का दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो एक तेलुगु हॉरर फिल्म ‘Tappinchukoleru’ का हिस्सा है।

Share