उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों जातीय रंग गाढ़ा हो चला है। इटावा के दांदरपुर में यादव कथावाचकों के साथ मारपीट का ब्राह्मणों पर लगा है। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी खुलकर यादव कथावाचकों के पक्ष में उतर आई। वहीं अब अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में अपना नया घर बनवाया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव के नए घर का गृह प्रवेश ब्राम्हण से नहीं, बल्कि पीडीए के पुजारी चंदन कुशवाहा ने कराया है।
प्रियांशु कुशवाहा ने एक्स पर लिखा, ‘पुजारी का नाम चंदन कुशवाहा है। यज़मान के रूप में अखिलेश यादव जी का समाजवादी परिवार बैठा है। ज्ञान और धर्म का कॉपीराइट छीना जा रहा है। ठेकेदारी खत्म हो रही है। इस सांस्कृतिक बगावत को स्वीकार कर के शुभकामना दीजिए।’
पुजारी का नाम चंदन कुशवाहा है।
— Priyanshu Kushwaha (@PriyanshuVoice) July 4, 2025
यज़मान के रूप में अखिलेश यादव जी का समाजवादी परिवार बैठा है।
ज्ञान और धर्म का कॉपीराइट छीना जा रहा है। ठेकेदारी खत्म हो रही है। इस सांस्कृतिक बगावत को स्वीकार कर के शुभकामना दीजिए। pic.twitter.com/FAjQAmZkxx
सूर्य समाजवादी ने लिखा, ‘आज आजमगढ़ में बने पीडीए भवन के गृहप्रवेश का शुभ कार्य पुजारी चंदन कुशवाहा जी ने सम्पन्न करवाया बदलाव की शुरुआत हो चुकी है अब और दूसरा इटावा पीडीए अपमान कांड नहीं होने देंगे’
आज आजमगढ़ में बने पीडीए भवन के गृहप्रवेश का शुभ कार्य पुजारी चंदन कुशवाहा जी ने सम्पन्न करवाया
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) July 3, 2025
बदलाव की शुरुआत हो चुकी है अब और दूसरा इटावा पीडीए अपमान कांड नहीं होने देंगे pic.twitter.com/MCErICDyzJ
मयंक मौर्य ने लिखा, ‘ओम प्रकाश राजभर बोले थे कोइरी आलू साग बोन के लिए पैदा हुए है देख लो कोइरी अब पूजन करवा रहे है अखिलेश यादव के नए घर का गृह प्रवेश पीडीए के पुजारी चंदन कुशवाहा ने करा’
ओम प्रकाश राजभर बोले थे कोइरी आलू साग बोन के लिए पैदा हुए है
— मयंक मौर्या (@Mdeoria1) July 3, 2025
देख लो कोइरी अब पूजन करवा रहे है
अखिलेश यादव के नए घर का गृह प्रवेश पीडीए के पुजारी चंदन कुशवाहा ने कराया#akhileshinazamgarh pic.twitter.com/KiVjeVWPsh
सरल व्यंग नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘“जो ज्ञानी है वही पंडित है” “अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के पार्टी कार्यालय में गृह प्रवेश पंडित चंदन कुशवाहा से कराया है”नए कार्यालय में कोई दोष तो नहीं रहेगा?’
वहीं शिवराज यादव, प्रतिक पटेल, अनुराग वर्मा, भानु नंद, परमिंदर अंबर और रजनीश कुमार ने भी यही दावा किया है।
यह भी पढ़ें: कथावाचक ने शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की? यह दावा भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर एक वीडियो मिला। दैनिक भास्कर से बात कतरे हुए पुजारी चंदन पांडे ने कहा कि इटावा की घटना से सभी ब्राह्मण डरे हुए हैं। डेढ़ महीने पहले कार्यक्रम तय हुआ था और तीन बार बुलाया गया था। ब्राह्मण परोपकारी होता है। भड़काने वाला नहीं। हम वहां भगवान की पूजा करने गए थे अखिलेश यादव की नहीं। पड़ताल में आगे हमने दैनिक भास्कर के पत्रकार अजय कुमार मिश्रा से बात की। अजय मिश्रा ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अखिलेश यादव के आवास की पूजा चंदन पांडे ने की थी। उन्होंने खुद चंदन से बात की है।

इसके बाद हमे न्यूज18 की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश यादव इस पूजा में विशेष रूप से काशी के विद्वान ब्राह्मणों को बुलाना चाहते थे लेकिन वे इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। काशी के पंडितों के इनकार के बाद, आजमगढ़ के स्थानीय ब्राह्मणों ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सगड़ी क्षेत्र के निवासी चंदन जी मेहराज ने गृह प्रवेश की विधि संपन्न कराई, जबकि अतरौलिया के स्याम धर चौबे ने भूमि पूजन कराया। दोनों स्थानीय पुरोहितों ने पारंपरिक वैदिक विधियों से पूजा संपन्न कराई, जिसमें अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य भी शामिल रहे।
| दावा | आजमगढ़ में अखिलेश यादव के नए घर का गृह प्रवेश ब्राम्हण से नहीं, बल्कि पीडीए के पुजारी चंदन कुशवाहा ने कराया। |
| दावेदार | सूर्य समाजवादी, शिवराज यादव, मयंक मौर्य व अन्य |
| निष्कर्ष | आजमगढ़ में नए घर का गृह प्रवेश स्थानीय ब्राह्मण पुजारी चंदन पांडे और श्याम धर चौबे ने करवाया था। दोनों ब्राह्मण पुजारी हैं।पुजारी चंदन कुशवाहा से गृह प्रवेश कराने का दावा गलत है। |
