Home राजनीति ‘नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी अपनी गोद मे खेलाते थे’, अमित शाह के नाम से APB का वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है
राजनीति

‘नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी अपनी गोद मे खेलाते थे’, अमित शाह के नाम से APB का वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर ABP लाइव का एक पोस्ट कार्ड वायरल है। पोस्ट कार्ड में गृह मंत्री अमित शाह के कथित बयान को कोट करते हुए लिखा गया है, ‘मोदी जी के खानदान वालों ने देश की आज़ादी मे बड़ी बड़ी कुर्बानियां दी है गांधी जी “मोदी को अपनी गोद” मे खेलाते थे!’ दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने अपने एक बयान में कहा है कि महात्मा गाँधी, नरेंद्र मोदी को अपनी गोद मे खेलाते थे।

कविश अजीज ने एक्स पर लिखा, ‘पता नहीं जी कौन सा नशा करता है….’

बी सिंह ने लिखा, ‘गांधीजी की हत्या 1948 में हुई, मोदीजी का जन्म 1950 में हुआ, तो फिर दोनों का ये अद्भुत संगम कब हुआ..??’

बाल नरेंद्र ने लिखा, ‘सस्ते नशे के साइड इफेक्ट्स’

वहीं Dark Side Invader और कुलदीप चौधरी ने भी इसी दावे के साथ ABP के पोस्ट कार्ड को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: फलोदी सट्टा बाजार ने बिहार में महागठबंधन को बहुमत मिलने का दावा नहीं किया है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें पीएम मोदी और महात्मा गाँधी को लेकर अमित शाह का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। पड़ताल में आगे हमने एक-एक करके वायरल पोस्ट कार्ड को ABP लाइव के सभी सोशल मीडिया हैंड्स पर खंगाला और वहां भी हमें वायरल ग्राफ़िक नहीं मिला। लेकिन पड़ताल के दौरान हमें ABP लाइव के इंस्टाग्राम पेज पर इससे मिलता जुलता एक पोस्ट कार्ड पोस्ट मिला। जिसपर लिखा है, ‘लालू के बेटे (तेजस्वी) जीतते हैं, तो वे ‘अपहरण’ का एक नया विभाग खोलेंगे।’

Source: Instagram

डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के जमुई में शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम जीतते हैं, तो बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए एक नया विभाग बनाएंगे, अगर लालू के बेटे (तेजस्वी) जीतते हैं, तो वे ‘अपहरण’ का एक नया विभाग खोलेंगे।’

दावाअमित शाह ने अपने एक बयान में कहा है कि महात्मा गाँधी, नरेंद्र मोदी को अपनी गोद मे खेलाते थे।
दावेदारकविश अजीज, बी सिंह व अन्य
निष्कर्षअमित शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ABP लाइव का वायरल पोस्ट कार्ड फर्ज है।

Share