अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लगातार इससे जुड़े कई दावे सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बड़े जनसमूह को देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में अरावली पर्वत को बचाने के लिए किसानों ने 5100 ट्रैक्टरों के साथ रैली निकाली। हालांकि पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला।
The Adult Humour नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ”यह कोई फिल्म का दृश्य नहीं है यह हमारी अरावली रेंज को बचाने के लिए विरोध है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस मंच पर अपनी आवाज उठा रहे हैं … इसे उठाते रहें। आइए इन राजनेताओं को हमारे खूबसूरत देश को नष्ट न करने दें। जय हिंद” (Archive Link)
This is not any movie scene
— The Adult Humour (@AdultHumour27) December 21, 2025
This is protest to save our Aravali Range.. ⛰️
It doesn’t matter which platform you are raising your voice on…keep raising it.
Let’s not let these politicians destroy our beautiful nation. Jai Hind 🫡 https://t.co/2YGUW4Sh0M pic.twitter.com/O8sGXEA9zY
Rajesh OU Scholar ने लिखा, ”अरावली के जंगलों को बचाओ – केंद्र की प्रतिगामी नीति को ना कहें।#AravaliProtection #Aravalihills #AravaliBachao” (Archive Link)
Save Aravalli Forests – Say No to the Centre’s Regressive Policy.#AravaliProtection #Aravalihills #AravaliBachao pic.twitter.com/RltQ1oNUar
— Rajesh OU Scholar (@ScholarOu) December 21, 2025
realitycult.in ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”राजस्थान में अरावली को बचाने के लिए राजस्थान के किसानों ने 5100 ट्रैक्टरों की रैली निकाली, जिस जगह पर पहाड़ी काट रहे थे, वहां राजस्थान के लोगों ने उन्हें पीटा और बाहर फेंक दिया” (Archive Link)
यह भी पढ़ें: यह वीडियो अरावली बचाओ को लेकर प्रदर्शन का नहीं, कुश्ती दंगल का है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 9 दिसंबर 2025 को thansingh_doli12 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। वीडियो के कैप्शन में इसे ‘गुड़ामालानी से बाड़मेर कलेक्टर का घेराव’ बताया गया है। (Archive Link)

हमने इन कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया तो 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित पत्रिका की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दिखाई गई भीड़ बाड़मेर के गुड़ामालानी क्षेत्र की है। जिसमें किसान फसल मुआवजा और बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान न होने पर गुड़ामालानी से बाड़मेर ट्रैक्टरों के साथ जिला कलेक्टर का घेराव करने निकले थे।

| दावा | राजस्थान में 5100 ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने अरावली पर्वत बचाने के लिए रैली निकाली और मजदूरों को पीटकर भगा दिया। |
| दावेदार | द एडल्ट ह्यूमर, राजेश ओयू स्कॉलर और रियलिटीकल्ट.इन |
| निष्कर्ष | वायरल वीडियो पुराना है और इसका अरावली आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। 9 दिसम्बर को बाड़मेर के किसान फसल मुआवजा और बिजली समस्याओं के समाधान न होने पर ट्रैक्टरों के साथ जिला कलेक्टर का घेराव करने निकले थे। |
यह भी पढ़ें: लोगों के हुजूम का वायरल वीडियो राजस्थान में अरावली बचाओ आंदोलन का नहीं है
