Home अन्य गायक जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा का वीडियो यूजीसी से जोड़कर वायरल है
अन्य

गायक जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा का वीडियो यूजीसी से जोड़कर वायरल है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बड़ी तादाद में लोग सड़क पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बिहार के पटना में यूजीसी के 2026 इक्विटी नियमों के खिलाफ एक बड़े विरोध प्रदर्शन का दावा करते हुए शेयर किया जा रहा है। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

डॉ. वेदिका नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ”सामान्य वर्ग के ख़िलाफ़ UGC Regulation के कारण हो रहा विरोध प्रदर्शन आख़िर क्यूँ? क्यूँकि UGC चाहती है की सामान्य वर्ग के बच्चों और कर्मचारी पर शिक्षण संस्थान में रहने के दौरान पूर्ण नज़र रखा जाय जो किसी भी मनुष्य की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करता है । पटना में विरोध में उतरी जनता”

अशोक बौद्ध ने लिखा, ”यह खबर कोई गोदी मीडिया नहीं दिखाएगा बिहार में आंदोलन की चिंगारी बढ़ती नजर आ रही है पटना बिहार में छात्रों ने किया आंदोलन पटना का डाक बंगला जाम”

रवि परमार ने लिखा, ”UGC के नियम सभी लोगों पर लागू होते हैं, हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों में से विरोध सिर्फ़ हिन्दू सुवर्ण कर रहे हैं, मतलब साफ़ है यह लोग जातिवाद करते हैं इसलिए इन्हें भय है डर है कि जातिवाद करेंगे तो इक्विटी स्क्वाड द्वारा पकड़े जाएंगे”

उमा शंकर पटेल ने लिखा, ”सोचिए अगर भीड़ उनकी तरह उग्र रूप लेले तो #UGCAct बिल पारित करने में कितना समय लगेगा।। हमारी यह भीड़ मुकदमा खाने से डरती है इसलिए शांति ढंग से प्रदर्शन चल रहा है यह अच्छा भी है लोकतांत्रिक भी है।”

वहीं Pk मौर्यवंश की बेटी, प्रजापति इंदर बजरंग जैसे एक्स यूजर्स ने भी विडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों के विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो UGC को लेकर नहीं है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें indiatimes के यूट्यूब चैनल पर 22 सितंबर 2025 को पोस्ट मिला। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि हजारों लोग असम के गायक जुबिन गर्ग को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

वीडियो में दिखाई दे रही हजारों लोगों की भीड़ यूजीसी के खिलाफ किसी विरोध प्रदर्शन की नही, बल्कि असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा की है, जिसे वीडियो में 24 सेकंड पर देखा जा सकता है।

दावाबिहार के पटना में लोग हजारों की संख्या में बैनर के साथ सड़क पर यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
दावेदार रवि परमार, अशोक बौद्ध और अन्य
निष्कर्ष यह दावा भ्रामक है। असल में यह वीडियो 22 सितंबर 2025 का है, जिसमें असम के गुवाहाटी में लोग गायक जुबिन गर्ग को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए थे।

Share