क्रिसमस डे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग सड़कों पर जमा होकर ‘हरि बोल हरि बोल’ के नारे लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लखनऊ के हजरतगंज का है, जहाँ क्रिसमस के मौके पर हिंदू सड़क पर भजन कर रहे हैं।
कविश अजीज ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘लखनऊ के हजरतगंज में क्रिसमस के मौके पर हिंदुत्ववादी गुंडे पहुंचे और “हरि बोल हरि बोल” चिल्लाने लगे’
लखनऊ के हजरतगंज में क्रिसमस के मौके पर हिंदुत्ववादी गुंडे पहुंचे और "हरि बोल हरि बोल" चिल्लाने लगे pic.twitter.com/ZJFTpnsZhv
— Kavish Aziz (@azizkavish) December 25, 2025
करिश्मा अजीज ने लिखा, ‘इनका धर्म इतना कमजोर हो गया कि अब उसे दूसरे के कार्यक्रम में घुसकर साबित करना पड़ रहा है? लखनऊ के हज़रतगंज में क्रिसमस के मौके पर हिंदुत्ववादी चरमपंथी का उत्पात देखिए, क्रिसमस के जश्न के बीच ये लोग पहुंचे और “हरि बोल हरि बोल” बकने लगा।’
वहीं अशरफ हुसैन ने लिखा, ‘ये लखनऊ के हजरतगंज का मामला बताया जा रहा है।क्रिसमस के मौके पर हिंदुत्ववादी संगठनों के लोग सड़क पर धार्मिक पंक्तिया पढ़ रहे… बाक़ी क्रिसमस पर ऐसा क्यों हो रहा समझ नहीं आ रहा।’
ये लखनऊ के हजरतगंज का मामला बताया जा रहा है।क्रिसमस के मौके पर हिंदुत्ववादी संगठनों के लोग सड़क पर धार्मिक पंक्तिया पढ़ रहे…
— Ashraf Hussain (@AshrafFem) December 25, 2025
बाक़ी क्रिसमस पर ऐसा क्यों हो रहा समझ नहीं आ रहा।pic.twitter.com/U1WYYekuAp
यह भी पढ़ें : डॉलर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर इससे मिलता जुलता वीडियो हमें 24 दिसंबर 2024 को Lucknow memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट मिला। दोनों वीडियो का आपस में मिलान करने पर दोनों वीडियो में कई एक जैसे लोग भजन करते दिखे।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग ‘श्री गाँधी आश्रम खादी’ नाम की बिल्डिंग के सामने भजन कर रहे हैं।

वहीं इस इंस्टाग्राम वीडियो में हमें एक St. Joseph’s Cathedral नाम का चर्च भी दिख रहा है।

रील में बताया गया है कि लखनऊ के हजरतगंज में जहां लोग एक तरफ क्रिसमस मना रहे थे वहीं दूसरी तरफ लोग भजन कर रहे थे। लेकिन जब हमने गूगल पर वीडियो में ‘श्री गाँधी आश्रम खादी’ की बिल्डिंग के सामने भजन करते लोगों और सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च की दूरी नापी तो पता चला कि दोनों के बीच 350 मीटर का फासला है। जिससे स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में लोग चर्च के सामने भजन नहीं कर रहे थे।

| दावा | लखनऊ के हजरतगंज में क्रिसमस के मौके पर हिन्दुओं ने सड़क पर गाया भजन। |
| दावेदार | फिजा, फरयाल सिकदर, बंगाल फर्स्ट और अन्य |
| निष्कर्ष | लखनऊ के हजरतगंज में क्रिसमस के मौके पर भजन गाने का वायरल वीडियो दिसंबर 2024 का है। लोगों ने चर्च के सामने नहीं बल्कि चर्च से 350 मीटर की दुरी पर भजन गया था। |
