राजनीति

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को मार्गदर्शक मंडल में शामिल करने का दावा भ्रामक है

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है, बीजेपी ने पूरे देश में सबसे अधिक सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बीजेपी ने कुल 240 सीटों पर दर्ज की। वहीं अब सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी को लेकर दावा किया जा रहा है कि पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शामिल किया गया है। इस दावे के साथ संकेत दिया जा रहा है कि पीएम मोदी और राजनाथ सिंह जल्द ही राजनीतिक जीवन से संन्यास ले सकते हैं। मार्गदर्शक मंडल का उद्देश्य पार्टी को दिशा देना है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया।

निगर परवीन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘स्वागत नहीं करोगे मोदी जी ?भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो गए हैं। जल्द ही पूर्व भी हो जाएंगे ?’

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने लिखा, ‘अब ये अफ़वाह कौन उड़ा रहा है कि मोदी जी भी ‘मार्गदर्शक मंडल’ में शामिल होने वाले हैं।‘

कांग्रेस नेता प्रशांत कनौजिया ने लिखा, ‘भाजपा ने अपने आधिकारिक मार्गदर्शक मंडल में मोदी और राजनाथ सिंह को शामिल किया! आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ मार्गदर्शक मंडल में अब चार लोग हैं! पांच साल पूरे करने से पहले ही बाहर का रास्ता दिखाना शुरू।‘

अपूर्वा भारद्वाज ने लिखा, ‘बड़ी खबर: नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह बीजेपी मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो गए हैं. वे लालकृष्ण आडवाणी और एमएम जोशी को कंपनी देंगे.अधिक जानकारी के लिए बीजेपी की वेबसाइट देखे।‘

सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘भड़ास मीडिया हाउस का दावा है कि श्री नरेन्द्र मोदी और श्री राजनाथ सिंह को उनकी उम्र के हिसाब से RSS उन्हें मार्गदर्शक मंडल में स्थायी रूप से भेज रहा है।‘

कांग्रेस केरल का एक्स हैंडल ने पोस्ट कर लिखा, ‘मोदी और राजनाथ सिंह ने आधिकारिक रूप से बीजेपी की वेबसाइट के अनुसार मार्गदर्शक मंडल में प्रवेश किया है। क्या यह संकेत है कि फ्लोर टेस्ट असफल होने वाला है और क्या यह आपदा के बाद की स्थिति के लिए एक पूर्वाभ्यास है?‘

एक्स हैंडल इंडिया गठबंधन ने लिखा, ‘बड़ी खबर- बीजेपी की वेबसाइट के अनुसार, नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने आधिकारिक रूप से बीजेपी मार्गदर्शक मंडल में प्रवेश किया है।‘

चरमपंथी हैंडल दिल्लीआईट ने लिखा, ‘बीजेपी की वेबसाइट के अनुसार मोदी और राजनाथ सिंह ने आधिकारिक रूप से मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो गए हैं। क्या यह संकेत है कि फ्लोर टेस्ट असफल होने वाला है?‘

आप समर्थक जितेंद्र सिंह ने लिखा, ‘बीजेपी की वेबसाइट के अनुसार मोदी और राजनाथ सिंह ने आधिकारिक रूप से मार्गदर्शक मंडल में प्रवेश किया है। अरविंद केजरीवाल सही थे जब उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी अगले साल रिटायर होंगे।‘

कांग्रेस नेता प्रियमवादा ने लिखा, ‘आरएसएस/बीजेपी ने प्रधानमंत्री को मार्गदर्शक मंडल की सूची में शामिल कर लिया है। लगता है कि कुछ बड़ा पक रहा है, लेकिन पेड मीडिया इसे नहीं दिखाएगा।

पहले केवल दो नाम थे, अब चार हैं:

1. प्रधानमंत्री

2. श्री अडवाणी

3. श्री एम.एम. जोशी

4. श्री राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की वजह से पीएम मोदी द्वारा संविधान को नमन करने का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट पर उपलब्ध मार्गदर्शक मंडल की जानकारी को देखा। इस दौरान हमें 26 अगस्त 2014 को जारी एक प्रेस रिलीज़ मिली। इस दस साल पुराने प्रेस रिलीज़ के अनुसार, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह ने पार्टी की गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु निम्न वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में नियुक्त किया है: 1. श्री अटल बिहारी वाजपेयी 2. श्री नरेन्द्र मोदी 3. श्री लालकृष्ण आडवाणी 4. डॉ. मुरली मनोहर जोशी 5. श्री राजनाथ सिंह”

Source-BJP

पड़ताल के दौरान हमें इंडिया टुडे द्वारा 26 अगस्त 2014 को प्रकाशित एक पोस्ट मिला। इसके मुताबिक ‘नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी, एल.के. आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह बीजेपी संसदीय बोर्ड के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं।’

निष्कर्ष: पड़ताल से यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में हाल ही में नहीं, बल्कि अगस्त 2014 में ही शामिल कर दिया गया था।

Share

This website uses cookies.