भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक मिसाइल हमले की तस्वीर वायरल है। एक्स पर कई पाकिस्तानी हैंडल द्वारा इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आदमपुर में भारतीय S-400 एयर डिफेंस साईट पर अज्ञात मिसाइलों और ड्रोनों से हमला हुआ है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।
डिफेंस पाकिस्तान नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘आदमपुर में भारतीय S-400 एयर डिफेंस साईट पर अज्ञात मिसाइलों और ड्रोनों से हमला हुआ।’
#BREAKING: Indian S-400 air defense system site in Adampur hit by unknown missiles and drones. pic.twitter.com/D7EWpDBFyA
— Defence Pakistan (@Defence_PK99) May 8, 2025
Ironclad ने लिखा, ‘आदमपुर में भारतीय S-400 एयर डिफेंस साईट पर अज्ञात मिसाइलों और ड्रोनों से हमला हुआ।’
#BREAKING: Indian S-400 air defense system site in Adampur hit by unknown missiles and drones. pic.twitter.com/NbwJNK0NGy
— Ironclad (@NavCom24) May 8, 2025
The Intel Consortium ने लिखा, ‘आदमपुर में भारतीय S-400 एयर डिफेंस साईट पर अज्ञात मिसाइलों और ड्रोनों से हमला हुआ।’
#BREAKING: Indian S-400 air defense system site in Adampur hit by unknown missiles and drones. https://t.co/6WRqhsrFZh pic.twitter.com/tRffN8UNLJ
— The Intel Consortium (@IntelPk_) May 8, 2025
वहीं इमरान खान और Defense Intelligence ने भी इसी दावे के साथ तस्वीर को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: भारतीय सैनिकों द्वारा शव को ले जाने की तस्वीर 18 साल पुरानी है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह तस्वीर हमें 22 और 26 जुलाई 2023 को Politico और RBC-UKRAIN नाम की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर युक्रेन द्वारा रूस के क्रास्नोग्वार्डेस्की में गोला-बारूद डिपो पर हुए ड्रोन हमले का है।

| दावा | आदमपुर में भारतीय S-400 एयर डिफेंस साईट पर अज्ञात मिसाइलों और ड्रोनों से हमला हुआ। |
| दावेदार | डिफेंस पाकिस्तान, The Intel Consortium व अन्य |
| निष्कर्ष | वायरल तस्वीर जुलाई 2023 में युक्रेन द्वारा रूस के क्रास्नोग्वार्डेस्की में गोला-बारूद डिपो पर हुए ड्रोन हमले का है। |
