Home राजनीति बांसुरी स्वराज द्वारा राष्ट्रीय गान का अपमान करने का दावा गलत, वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

बांसुरी स्वराज द्वारा राष्ट्रीय गान का अपमान करने का दावा गलत, वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में बांसुरी स्वराज एक मंच पर कई लोगों के साथ राष्ट्रीयगान गाती दिख रही हैं। लेकिन राष्ट्रीय गान के बीच में रुक जाती हैं। दावा किया जा रहा है कि बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रीय गान का अपमान किया है।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रगान की बेइज्जती करती हुई भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज! इन्हें देशद्रोह में जेल भेजिये मोदी जी! वरना माना जायेंगे आप देश में दो संविधान चलाते है एक आम इंसान के लिये दूसरा भाजपा वालो के लिये?’

विशाल ज्योतिदेव अग्रवाल ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रगान का अपमान करतीं भगोड़े ललित मोदी की वकील और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज! कएक समय इनकी माँ और बाप ने भी ललित मोदी की देश से भागने में बड़ी मदद की थी!’

नर्गिस बानो ने लिखा, ‘राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान , वायरल वीडियो बिहार मे भाजपा युवा शंखनाद प्रोग्राम का बताया जा रहा है , जहां महिला भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह और दिल्ली सांसद बासूरी स्वराज राष्ट्रगान का अपमान करती नज़र आ रही है’

वहीं नाजनीन अख्तर, डॉ. मुकेश कुमार, सुमित तिवारी, मिर्जापुरी, गौरव पाल, पंखुरी पाठक, मनीष तिवारी, सौरभ राय, भारतीय, ऋतिक गुप्ता, डॉ. शीतल यादव, अनुराग तिवारी, सुरेंद्र यादव, जमील अहमद, रवि कुमार जैन, रागा फॉर इंडिया और अनिल कुमार ने भी इसी दावे के साथ शेयर किया है।

यह भी पढ़ेंनेपाल में हिंसा के बाद भाजपा सरकार बनाने का पुराना पोस्टकार्ड भ्रामक के साथ वायरल है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 17 सितंबर 2025 को बांसुरी स्वराज के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। उन्होंने लिखा, ‘सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो फैलाया जा रहा है। सच्चाई ये है कि मैंने आग्रह किया था कि राष्ट्रगान पूरा और सही ढंग से गाया जाए। यह पूरा वीडियो है जहाँ हमने गर्व और सम्मान के साथ पूरा राष्ट्रगान गाया।’

इस वीडियो में भी स्पष्ट रूप से देखा जाता है कि मंच पर मौजूद सभी लोग अलग- अलग लय में राष्ट्रीय गान गा रहे थे। जिसके बाद बांसुरी स्वराज मंच पर लगे माइक की ओर जाती हैं और सभी से मर्यादापूर्वक एक साथ राष्ट्रीय गान गाने का आग्रह करती हैं। इसके बाद सभी शुरू से राष्ट्रीय गान गाते हैं।

दावा भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रीयगान का अपमान करते हुए बीच में ही राष्ट्रीयगान छोड़ कर चली गई।
दावेदार शीतल यादव, सुरेंद्र राजपूत, मुकेश कुमार व अन्य
निष्कर्ष बांसुरी स्वराज का वायरल वीडियो अधुरा है। असल में पूरे वीडियो में उन्होंने लोगों से राष्ट्रगान सही ढंग से गाने का आग्रह किया और फिर राष्ट्रगान पूरा किया।
Share