Home राजनीति पीएम मोदी की प्लेट में बिरयानी होने का दावा गलत, वायरल तस्वीर एडिटेड है
राजनीति

पीएम मोदी की प्लेट में बिरयानी होने का दावा गलत, वायरल तस्वीर एडिटेड है

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की विदेश यात्रा पर गए हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में पीएम एक डिनर टेबल पर बैठें हैं और उनकी प्लेट में पत्ते पर कुछ पकवान रखें हैं। दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी की प्लेट में मटन बिरयानी रखी है।

संदीप सिंह ने एक्स पर इस तस्वीर को पोस्ट कर लिखा, ‘ज़ूम कर के बताओ ? मुझे तो मटन बिरयानी लग रही है , आपको ? खाई ना खाई पता नहीं’

Source: X

दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘विदेशो में non vage भी हजम है ओर अंधभक्तों कुछ कहना है’

निधि सिंह राठौर ने लिखा, ‘बिरयानी ही है ना पत्ते पे?’

वहीं सबा खान, आयशा माजिद खान और अनवर मुलुर ने भी इसी दावे के साथ पीएम मोदी की तस्वीर को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में अखिलेश यादव के नए घर का गृह प्रवेश पुजारी चंदन कुशवाहा ने नहीं, चंदन पांडे ने कराया था

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में सबसे पहले हमने पीएम मोदी की वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह तस्वीर हमें 4 जुलाई 2025 को पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट मिली। पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘ प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया, जिसका त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों, खासकर भारतीय मूल के लोगों के लिए बहुत सांस्कृतिक महत्व है। यहाँ, त्यौहारों और अन्य विशेष कार्यक्रमों के दौरान अक्सर इस पत्ते पर भोजन परोसा जाता है।’

पड़ताल में आगे हमने वायरल तस्वीर और असल तस्वीर की आपस में तुलना की, जिससे स्पष्ट हुआ कि वायरल तस्वीर एडिटेड है।

दावा पीएम मोदी की प्लेट में मटन बिरयानी रखी है।
दावेदार दिव्या कुमारी, आयशा माजिद खान, निधि सिंह राठौर व अन्य
निष्कर्ष पीएम मोदी की यह तस्वीर त्रिनिदाद और टोबैगो में आयोजित रात्रिभोज की है। इसमें पीएम मोदी को सोहारी के पत्ते पर भोजन परोसा गया था। उसकी प्लेट में मटन बिरयानी नहीं थी। वायरल तस्वीर एडिटेड है।

Share