Home अन्य पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय चौकियों को नष्ट करने का दावा गलत, वायरल तस्वीर आयरलैंड की है
अन्य

पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय चौकियों को नष्ट करने का दावा गलत, वायरल तस्वीर आयरलैंड की है

Share
Share

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर माहौल तनावपूर्ण हैं। वहीं सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्स हैंडल द्वारा वक पहाड़ पर लगी लाग की तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने लिपा क्षेत्र में दो भारतीय चौकियों को नष्ट कर दिया है।

पाकिस्तान नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘पाकिस्तानी सेना ने लिपा क्षेत्र में दो भारतीय चौकियों को नष्ट कर दिया।’

War Analyt नाम के हैंडल ने लिखा, ‘लिप्पा वैली एलओसी, भारतीय क्षेत्र’

Iranian event नाम के हैंडल ने लिखा, ‘पाकिस्तानी सेना ने लिपा क्षेत्र में दो भारतीय चौकियों को नष्ट कर दिया।’

यह भी पढ़ें: लश्कर ए तैयबा के सदस्य संदीप शर्मा उर्फ़ आदिल के पकड़े जाने की खबर 8 साल पुरानी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह तस्वीर हमें Barra Best नाम के फेसबुक अकाउंट पर 18 मार्च 2025 को पोस्ट मिली। पोस्ट में कैप्शन के मुताबिक यह तस्वीर कैसलवेलन शहर में काउंटी डाउन के मोर्ने क्षेत्र में लगी आग की हैं। कैसलवेलन उत्तरी आयरलैंड में स्थित शहर है।

Source: Facebook

वहीं यह तस्वीर belfastlive नाम की वेबसाइट पर 18 मार्च को प्रकाशित एक रिपोर्ट में भी छपी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी आयरलैंड अग्निशमन एवं बचाव सेवा ने मोर्ने पर्वतों में लगी बड़ी आग पर काबू पा लिया है।

दावा पाकिस्तानी सेना ने लिपा क्षेत्र में दो भारतीय चौकियों को नष्ट कर दिया है।
दावेदार पाकिस्तान, War analyt व अन्य
निष्कर्ष पाकिस्तानी सेना द्वारा लिपा क्षेत्र में दो भारतीय चौकियों को नष्ट करने का दावा गलत है। वायरल तसवीरें उत्तरी आयरलैंड की हैं।

Share