सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति रोते हुए कुछ कह रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है की मामला पश्चिम बंगाल का है, जहाँ मुस्लिम बुजुर्ग के पास ट्रेन का टिकट होने के बावजूद भी एक्स्ट्रा पैसा ना देने पर उसे लात-घूंसा से पीट पीटकर मार दिया गया। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
नेशनल मुस्लिम ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘ट्रेन का टिकट होने के बावजूद भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं देने पर मुस्लिम बुजुर्ग को लात-घूंसा से पीट पीटकर मार दिया गया, पश्चिम बंगाल।’
ट्रेन का टिकट होने के बावजूद भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं देने पर मुस्लिम बुजुर्ग को लात-घूंसा से पीट पीटकर मार दिया गया 😡
— NATION MUSLIM🌍 (@AmjadAsR) April 22, 2025
पश्चिम बंगाल… pic.twitter.com/PhSZPRLGcY
स्वलेहा ने शेयर करते हुए लिखा, ‘पश्चिम बंगाल मुस्लिम और दाढ़ी देखते ही लोग मारपीट करने लग जाते है ट्रेन का टिकट होने के बावजूद भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं देने पर मुस्लिम बुजुर्ग को लात घूंसो से मारा गया @WBPolice प्लीज संज्ञान में ले ऐसे गुंडे लोगो को।’
पश्चिम बंगाल
— صالحة Swaleha (@Swaleha_2) April 22, 2025
मुस्लिम और दाढ़ी देखते ही लोग मारपीट करने लग जाते है
ट्रेन का टिकट होने के बावजूद भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं देने पर मुस्लिम बुजुर्ग को लात घूंसो से मारा गया @WBPolice प्लीज संज्ञान में ले ऐसे गुंडे लोगो को। pic.twitter.com/6PegYcFlCR
साथ ही एक्स यूजर तरन्नुम, महरीन खान, मोहद आरिफ ने भी वायरल दावे के साथ शेयर किया।
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें यह वीडियो बांग्लादेश के आरटीवी न्यूज़ नामक यूट्यूब चैनल पर 30 मार्च 2025 को अपलोड मिला। वीडियो के कैप्शन में लिखा है की ट्रेन टिकट होने के बावजूद अतिरिक्त पैसे न देने पर यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।
| दावा | पश्चिम बंगाल में मुस्लिम बुजुर्ग के पास ट्रेन का टिकट होने के बावजूद भी एक्स्ट्रा पैसा ना देने पर लात-घूंसा से पीट पीटकर मार दिया गया। |
| दावेदार | नेशनल मुस्लिम, स्वलेहा, तरन्नुम एवं अन्य। |
| निष्कर्ष | यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बांग्लादेश का है। |
