जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो महाराजगंज मेडिकल कैंपस का है, जहां कश्मीरी छात्रों को पीटा जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
Team Rising Falcons नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘एक वीडियो सामने वॉयरल हो रही है। भारत के कई राज्यों में कश्मीरी छात्रों की पिटाई को लेकर बात कही गई है।’
एक वीडियो सामने वॉयरल हो रही है।
— Team Rising Falcons (@RisingFalcons07) April 25, 2025
भारत के कई राज्यों में कश्मीरी छात्रों की पिटाई को लेकर बात कही गई है।#AllEyesOnKashmiriStudents pic.twitter.com/dNR3Mj5fqb
इरफ़ान तुर्की ने लिखा, ‘कश्मीरी छात्रों को कई स्थानों पर हमलों और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।’
कश्मीरी छात्रों को कई स्थानों पर हमलों और
— Irfan Turkei 🩺 عرفان (@IrfanTukei) April 24, 2025
हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।#PahlgamTerrorAttack#Kashmir #Students #PahalgamTerroristAttack pic.twitter.com/MdgaQtgVWG
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में ट्रेन में मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने का दावा भ्रामक, वीडियो बांग्लादेश का है।
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें यह वीडियो routine of iom banda और Medical story nepal नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 19 मार्च 2025 को पोस्ट मिला। दोनों पोस्ट के कैप्शन में यह वीडियो महाराजंग मेडिकल कैंपस का बताया गया है।

पड़ताल में आगे गूगल पर महाराजंग मेडिकल कैंपस का एड्रेस सर्च किया। जिससे पता चला की यह कॉलेज नेपाल के काठमांडू का में स्थित है।

| दावा | पहलगाम में आतंकी हमले के बाद महाराजगंज मेडिकल कैंपस में कश्मीरी छात्रों को पीटा गया। |
| दावेदार | Team Rising Falcons और इरफ़ान तुर्की |
| निष्कर्ष | पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों को पीटने का दावा गलत है। वायरल वीडियो नेपाल के महाराजगंज मेडिकल कैंपस का है जो लगभग एक महीने पुराना है। |
