Home अन्य बिहार के जमुई में खुशबू पांडेय द्वारा मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने का दावा भ्रामक है
अन्य

बिहार के जमुई में खुशबू पांडेय द्वारा मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने का दावा भ्रामक है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह घबराई हुई आवाज़ में कह रही है कि बलियाडीह में आयोजित बालेश्वर नाथ मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे लौट रहे थे, तब मस्जिद के पास उन पर हमला हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि इस महिला का नाम खुशबू पांडेय है और वह बिहार में एक मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने गई थी, जहां लोगों ने विरोध किया और उसे ऐसा करने से रोक दिया। हालांकि, हमारी जांच में सोशल मीडिया यूजर्स का यह दावा भ्रामक पाया गया है।

कविश अज़ीज़ ने लिखा, ‘तुम्हारी हरकतें सबको पता है, अब लठ देख के झूठ बोलने लगी! मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने गयी थी, शेरनी से अब भीगी बिल्ली बन गयी!’

शैलेश वर्मा ने लिखा, ‘यह खुशबू पांडे हैं मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने गई थी. लाठी के आगे सच कबूल रहे हैं’

मिस्टर कुल नामक हैंडल ने लिखा, ‘ये है दंगाई मानसिकता वाली खुशबू पांडेय. ये बिहार में किसी मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने गई थी, फिर  लोगो ने कूट कर इनको समझा दिया कि हनुमान चालीसा मंदिर में पढ़ा जाता है ना कि मस्जिद में..आजतक मंदिरों में किसी मुस्लिम को अज़ान देते हुए देखा है??’

इसके अलावा यह दावा सीमाब अख्तर और खान ने भी किया है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला 5 साल पुराना है

फैक्ट चेक

वायरल दावे की सत्यता जांचने के लिए हमने मामले से जुड़े कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूज़ 18 हिंदी की 18 फरवरी 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में हनुमान चालीसा पाठ कर लौट रहे लोगों पर पथराव और हमला किया गया।

Source- News 18

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि रविवार शाम बलियाडीह गांव में तब हालात बिगड़ गए जब हनुमान मंदिर में चालीसा पाठ कर हिंदू स्वाभिमान मोर्चा के लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में जमुई नगर परिषद के उपाध्यक्ष और चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित दो अन्य लोग घायल हो गए।

हमारी पड़ताल के दौरान न्यूज़ 4 नेशन के यूट्यूब चैनल पर 16 फरवरी 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट भी मिली। इसमें जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। उन्होंने कहा, “करीब 4 से 4:30 बजे दिन में सूचना मिली कि झाझा थाना अंतर्गत बलियाडीह गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। एक पक्ष बिना पुलिस को सूचना दिए हनुमान चालीसा पढ़ने गया था, और जब वे लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। हमने तुरंत त्वरित कार्रवाई की और मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

एनडीटीवी और हिंदुस्तान की रिपोर्ट्स भी इस बात की पुष्टि करती हैं कि खुशबू पांडेय एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही थीं, तभी असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला किया।

दावा खुशबू पांडेय मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ रही थी.
दावेदार सोशल मीडिया यूजर्स
निष्कर्षवायरल दावे के विपरीत, खुशबू पांडेय मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने नहीं गई थीं। वे मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर वापस लौट रही थीं, जब यह घटना हुई। सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक है।

Share