Home धर्म रामभद्राचार्य के नाम से ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों की शक्ति से पत्नी को माँ बनाने का बयान फर्जी है
धर्म

रामभद्राचार्य के नाम से ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों की शक्ति से पत्नी को माँ बनाने का बयान फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। इस पोस्टकार्ड पर ‘मोलिटिक्स’ का ‘Logo’ लगा है। यहाँ रामभद्राचार्य की तस्वीर के साथ उनके एक कथित कठिन बयान को कोट करते हुए लिखा है, ”ब्राह्मण वर्षों तक दूर जंगलों में तपस्या करते थे, फिर भी अपने मंत्रों की शक्ति से अपने घर में अपनी धर्म पत्नी को माँ बना देते।” दावा किया जा रहा है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने यह बयान दिया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ है।

बॉबी शबनम ने एक्स पर लिखा, ”इसे ही कहते हैं आत्मनिर्भर भ्रम,,,,,,,,,”

अंजलि सैनी ने लिखा, ”लगता है इन्हें वास्तव में मानसिक इलाज की आवश्यकता है।”

वहीं दिनेश दांगी ने फेसबुक पर पोस्टकार्ड शेयर कर लिखा, ”जो नरक के दरवाजे पर गरम कड़ाही में तेल ख़ौलाया जाता है अब मुझे समझ में किस बेवकूफ के लिए है। इस किस्म के लोग आज के दौर में बाबा बने हुए हैं। आप लोग एक बाद नहीं जानते होंगे इसने गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस का संपादन कर डाला और उसमें अपनी चौपाई जोड़ दी।”

यह भी पढ़ें: मेरठ की घटना में मृतक सोनू कश्यप दलित नहीं था

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को ‘मोलिटिक्स‘ के सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें मोलिटिक्स के एक्स हैंडल पर 2 दिसंबर 2025 को पोस्ट मिला।

इस पोस्टकार्ड पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बयान को कोट करते हुए लिखा है, ”हम महिला को पत्नी नहीं, धर्मपत्नी कहते हैं, WIFE का फुल फॉर्म बताकर फंसे जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सफाई!” (Archive Link)

दावाजगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि,’ब्राह्मण वर्षों तक दूर जंगलों में तपस्या करते थे, फिर भी अपने मंत्रों की शक्ति से अपनी पत्नी को माँ बना देते थे।’
दावेदारदिनेश दांगी, बॉबी शबनम और अंजलि सैनी
निष्कर्षजगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। मोलिटिक्स का वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर में मंदिर के नीचे सेक्स रैकेट का दावा गलत, वायरल पुराना वीडियो मुंबई का है

Share