Home राजनीति ट्रंप के टैरिफ की वजह से जापान के पीएम द्वारा इस्तीफा देने का दावा गलत है
राजनीति

ट्रंप के टैरिफ की वजह से जापान के पीएम द्वारा इस्तीफा देने का दावा गलत है

Share
Share

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जापान के प्रधानमंत्री ने माना कि वो ट्रंप के साथ टैरिफ डील में फेल हुए, इसलिए उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया।

रणविजय सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया प्रधानमंत्री ने माना कि वो ट्रंप के साथ टैरिफ डील में फेल हुए. इसकी वजह से देश का और जनता का नुकसान हुआ. इसलिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया. जापान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया है, ट्रंप ने जापान पर 15% टैरिफ लगाया है.’

उमा शंकर सिंह ने लिखा, ‘याद रहे जापान पर (महज़) 15 फ़ीसदी टैंरिफ़ लगाया है ट्रंप ने, इसकी वजह से पीएम इशिबा ने इस्तीफ़ा दे दिया : जापानी मीडिया’

कृष्णा कान्त ने लिखा, ‘दुनिया के लिए जो शर्म की बात है, उस पर हमारे यहां गर्व किया जाता है। हमारे प्रधानमंत्री हाल ही में जापान गए थे। अब जापान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया क्योंकि अमेरिका ने जापान पर 15% टैरिफ लगा दिया। जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशीबा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के रूप में टैरिफ़ रोकने में कामयाब नहीं हुए । हमारे यहां निर्लज्जता से 50% टैरिफ लादे हुए बता रहे हैं कि हमने डंका बजा दिया।’

वहीं बोलता हिंदुस्तान, डॉ. निम्मो यादव 2.0, कोंग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी, सूर्य प्रताप सिंह व आप नेता राम गुप्ता ने भी यही दावा किया है।

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। इशिबा ने यह कदम सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के भीतर विभाजन से बचने के लिए उठाया है।

Source: Times of India

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इशिबा की गठबंधन सरकार जुलाई में हुए ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) के चुनाव में हार गई थी। इशिबा ने इसके लिए हाल ही में माफी मांगी थी और कहा था कि वह इस्तीफा देने के बारे में निर्णय लेंगे। चुनावी हार के बाद LDP के भीतर ‘इशिबा को हटाओ’ आंदोलन तेज हो गया था। पार्टी के कुछ नेताओं और सांसदों ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी और इसके बाद अंत में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन इस्तीफ़ा देने से पहले शिगेरु इशिबा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक सफल व्यापारिक समझौता किया था। इस डील के तहत जापान पर लगे 25% टैरिफ घटाकर 15% कर दिए गए।

वहीं विदेशी मीडिया Washington post, Associated Press और Reuters ने भी चुनावी हार और पार्टी में बढ़ते दबाव को जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के इस्तीफे का कारण बताया है।

दावाजापान के प्रधानमंत्री ने माना कि वो ट्रंप के साथ टैरिफ डील में फेल हुए, इसलिए उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया।
दावेदाररणविजय सिंह, उमा शंकर सिंह
निष्कर्षजापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने ट्रंप के साथ टैरिफ डील में फेल होने के कारण इस्तीफा नहीं दिया है। असल में उन्होंने चुनावी हार और पार्टी में बढ़ते दबाव की वजह से इस्तीफ़ा दिया।

Share