Home अन्य पहलगाम आतंकी हमले के बाद चंडीगढ़ में कश्मीरी छात्र अमीर हसन की हत्या का दावा भ्रामक है
अन्य

पहलगाम आतंकी हमले के बाद चंडीगढ़ में कश्मीरी छात्र अमीर हसन की हत्या का दावा भ्रामक है

Share
Share

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक शव को स्ट्रेचर पर ले जाने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चंडीगढ़ में अमीर हसन मीर नाम के एक कश्मीरी छात्र की हत्या कर दी गई है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

Lone Khubaib नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘चंडीगढ़ में एक कश्मीरी छात्र की हत्या कर दी गई।’

dah Cosmo नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘चंडीगढ़ में एक निर्दोष कश्मीरी छात्र मारा गया, उसका क्या दोष था? क्या वह पहलगाम हमले में शामिल था? जिन लोगों ने उस छात्र की हत्या की, क्या कोई उन्हें गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डालने वाला है?’

वहीं इंस्टाग्राम पर im___ikhlaq___x9 नाम के यूजर ने और फेसबुक पर कश्मीर अपडेट नाम के पेज ने इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: जम्मू में भाजपा आईटी सेल प्रमुख तालिब हुसैन की गिरफ्तारी की खबर पुरानी है

फैक्ट चेक

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मामले से जुड़े प्रमुख कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें The Indian Express की वेबसाइट पर 27 जून 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जी.एम.सी.एच.) के हॉस्टल के कमरे में 21 वर्षीय कश्मीरी युवक रहस्यमय परिस्थितियों में 25 और 26 जून (2021) की रात को मृत पाया गया।

Source: The Indian Express

मृतक आमिर हसन जम्मू-कश्मीर के सोपोर के बोमई इलाके का रहने वाला था। आमिर जी.एम.सी.एच. से बी.एस.सी. नर्सिंग कर रहा था और वर्तमान में इंटर्नशिप कर रहा था। रात करीब 12 बजे उसके दो दोस्तों ने उसके कमरे में उसका शव देखा। परिवार ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने दावा किया युवक की मौत का कारण अप्राकृतिक है।

दावा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चंडीगढ़ में अमीर हसन मीर नाम के एक कश्मीरी छात्र की हत्या कर दी गई।
दावेदार Lone Khubaib, कश्मीर अपडेट व अन्य
निष्कर्ष चंडीगढ़ में कश्मीरी छात्र अमीर हसन मीर की हत्या का दावा भ्रामक है। अमीर हसन की मौत 2021 में हुई थी। इसे पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

Share