Home अन्य ABP न्यूज़ के सर्वे में कांग्रेस का फर्जीवाड़ा, तोड़-मरोड़ कर चलाई MP में जीत की खबर, जानें पूरा सच..
अन्यहिंदी

ABP न्यूज़ के सर्वे में कांग्रेस का फर्जीवाड़ा, तोड़-मरोड़ कर चलाई MP में जीत की खबर, जानें पूरा सच..

Share
Share

मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस के कुछ नेताओं ने एक सर्वे शेयर कर पार्टी की जीत का दावा किया है। क्लिप शेयर कर नेताओं ने दावा किया कि ABP न्यूज़ के ओपिनियन पोल में कांग्रेस को जीतते दिखाया गया है।   

इस क्रम में सबसे पहले पहले कांग्रेस नेता ‘केके मिश्रा’ ने ट्विटर पर सर्वे का एक क्लिप शेयर किया है। केके मिश्रा ने क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, ‘प्रदेशवासियों का साथ और बाबा महाकाल का आशीर्वाद। आ रही ही जनता की सरकार… आ रही है कमलनाथ जी की सरकार…’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी यह क्लिप शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “एबीपी का पहला ओपिनियन पोल। जनता भाजपा को हराने का मन बना चुकी है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में रह कर भाजपा सरकार के झूठे वादे, भ्रष्टाचार व गरीबों पर दबंगों द्वारा अत्याचार के खिलाफ अभियान तेज करने की आवश्यकता है।”

वहीं संतोष सोलंकी नाम के कांग्रेसी ने भी इस सर्वे को ट्वीट किया है, जिसमें बीजेपी को मध्यप्रदेश में 66 से 75 सीट और कांग्रेस को 150 से 158 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है।

हमें इस तरह के कई और दावे मिले हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस द्वारा शेयर किया जा रहा सर्वे सच है? आइये जानते हैं इसका सच।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक के माथे पर दाग दिया “जय भोलेनाथ”, सेक्युलरों ने आरोपी को बताया हिंदू…निकला मुस्लिम!

फैक्ट चेक

ABP न्यूज़ के ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को भारी जीत मिलने के नाम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कुछ कीवर्ड की मदद से ABP के इस सर्वे के बारे में गूगल सर्च किया। जांच में ABP न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर एबीपी के लिए सी वोटर की ओर से किए गए एक सर्वे का वीडियो मिला, जो 27 जून का है।

पूरा वीडियो ध्यान से देखने पर भी हमें सर्वे का वो पार्ट नहीं मिला जिसे कांग्रेस द्वारा शेयर किया जा रहा, न ही कांग्रेस को बहुमत मिलने का आंकड़ा दिखाया गया। ABP न्यूज़ के ओपिनियन पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 106 से 118  सीटें और बीजेपी को 108 से 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा। 

वायरल वीडियो का ABP न्यूज़ द्वारा प्रकाशित असल वीडियो से मिलान करने पर हमने पाया कि जिन जगहों पर एंकर विभिन्न संभागों की सीटों तथा जिलों की जानकारी देती हैं, वहां से एंकर को हटाकर सीटों के फर्जी आंकड़े लगा दिए गए हैं। इसके अलावा हमने यह भी पाया कि वीडियो में सीटों और वोट शेयर के आंकड़ों को बदलकर चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत की संभावना दिखाई गई है।

पड़ताल में आगे हमें ABP न्यूज एंड प्रोडक्शन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट संत प्रसाद राय का एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने इन दावों को गलत बताया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के पोस्ट को लेकर कहा कि पुराने सर्वे के साथ छेड़छाड़ कर क्लिप बनाया गया है। संत प्रसाद राय ने कहा, “एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल से छेड़छाड़ करके ये क्लिप बनाई गई है जो साफ-साफ नजर आ रही है। दर्शकों से अपील है कि इस पर ध्यान न दें। इस क्लिप को प्रसारित करने वालों के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने के आरोप में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

वहीं ABP न्यूज़ के ऑफिशल ट्वीटर हैंडल से भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गयी है कि कांग्रेस द्वारा दिखाया जा रहा सर्वे फर्जी है।

हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो गया कि ABP न्यूज़ के ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को भारी जीत मिलने के नाम पर शेयर किया जा रहा सर्वे का वीडियो एडिटेड है। ऊपर दिए गए सभी तथ्यों को देखकर यह कहना उचित होगा कि कांग्रेस का दावा भ्रामक है। 

दावाABP न्यूज़ के ओपिनियन पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिलेगी भारी जीत
दावेदारकेके मिश्रा, दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेसी   
फैक्ट चेकभ्रामक 

यह भी पढ़े: इकरा बनी प्रीति: तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह की वजह से लिया फैसला, भगवा लव ट्रैप का दावा झूठा 

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप हमें लिविक्स मीडिया फाउंडेशन क्यूआर कोड द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं।

Share