कांग्रेस नेता सुरेन्द्र राजपूत सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे भ्रामक और तथ्यहीन दावे कर रहे हैं, जो न केवल सार्वजनिक भ्रम फैलाते हैं, बल्कि समाज में गलतफहमियों को भी हवा देते हैं। उनकी कई कई पोस्ट या बयान तथ्यों से परे हैं, जिनका कोई प्रमाणिक स्रोत नहीं है। यह रिपोर्ट सुरेन्द्र राजपूत से जुड़ी उन तमाम वायरल फेक न्यूज़ की एक क्रमबद्ध जांच है, जिन्हें व्यापक स्तर पर फैलाया गया और जिनकी सच्चाई कुछ और ही निकली। यह दस्तावेज़ी रिपोर्ट सिर्फ एक नेता के भ्रामक बयानों की पड़ताल भर नहीं है, बल्कि यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती गलत सूचनाओं के गंभीर खतरे की भी एक झलक पेश करती है।
| क्रमांक | दावा | फैक्ट चेक |
| 1- पतली सड़क की तस्वीर सोफिया, बुल्गारिया की है, न कि भारत की | मोदी सरकार में केवल टायर जितनी पतली सड़कें बन रही हैं | वायरल तस्वीर सोफिया, बुल्गारिया की है और इसका भारत से कोई संबंध नहीं है। |
| 2- बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति BJP नेता नहीं है | भाजपा नेता मयूर ने बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारा और पूरे बैंक कर्मचारियों को भी धमकाया। | बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का नेता नहीं है, बल्कि स्वाभिमानी शेतकरी संघटना का नेता है। |
| 3- योगी आदित्यनाथ द्वारा पीएम मोदी को नमस्ते न करने का वायरल वीडियो एडिटेड है | भाजपा में बड़ी बगावत सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ जी ने मोदी जी और अमित शाह को नमस्ते तक नहीं किया, परंतु राजनाथ सिंह जी को प्रणाम किया। | यह दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो का एक अलग कैमरा एंगल से लिया गया वीडियो दिखाता है कि सीएम योगी ने हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन किया और फिर अपना हाथ नीचे कर लिया। उसके बाद मोदी ने भी हाथ जोड़कर सीएम योगी और अन्य नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। |
| 4- प्लेटफार्म पर अनियंत्रित चढ़ी ट्रेन का वीडियो 9 साल पुराना है | हाल ही में एक और ट्रेन दुर्घटना हुई, जब ट्रेन अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म पर चढ़ गई। | वायरल वीडियो 9 साल पुराना है, जब मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर एक ट्रेन बफर्स से टकराई और आंशिक रूप से प्लेटफार्म पर चढ़ गई थी। |
| 5- सड़क पर पाइपलाइन फटने का वीडियो भ्रामक दावा के साथ वायरल हो रहा है | मोदी जी के विकास मॉडल में सड़क के बीच में पाइपलाइन फट रही है। | सड़क पर पानी की पाइपलाइन फटने का वीडियो केरल का है। केरल में वामपंथी सरकार है जो इंडी गठबंधन का हिस्सा है। इस मामले से केंद्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। |
| 6- ‘मुझे मारा गया, इसने मारा, उसने मारा’ यह टिप्पणी पीएम मोदी ने राहुल गांधी के संदर्भ में की थी | पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें लोगों ने यहां-वहां मारा। | पीएम मोदी का यह वीडियो एडिटेड है। असल में पीएम मोदी ने यह बात राहुल गांधी के संदर्भ में कही थी। |
| 7- बीजेपी के 500-1000 वोटों के कम अंतर से 130 सीटें जीतने का वायरल दावा गलत है | बीजेपी ने 500 से कम के अंतर से 30 सीटें जीतीं और 1000 से कम के अंतर से 100 से अधिक सीटें जीतीं। | भारतीय जनता पार्टी ने 500 या 1000 वोटों के कम अंतर से एक भी सीट नहीं जीती है। |
| 8- भाजपा की सहयोगी ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के नेता का ठाकुरों को गाली देने वाला वीडियो 4 साल पुराना है और भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा है | भाजपा के सहयोगी दल के नेता ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का नेता पूरे राजपूत समाज की मां-बहन को गाली देकर अपमान कर रहा है और योगी आदित्यनाथ और भाजपा इस पर चुप हैं। | वायरल वीडियो करीब 4 साल पुराना है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी और आरोपी शख्स किसी पार्टी का सदस्य नहीं था। |
| 9- पीएम मोदी के इशारे पर सीएम योगी का चेहरा धुंधला करने का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा है | पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ को किनारे कर उनके चेहरे को धुंधला कर दिया। | योगी आदित्यनाथ के चेहरे को धुंधला नहीं किया गया है। ‘हिंदी खबर’ नामक चैनल ने अपने स्क्रीन के दाएं ओर धुंधला किया था, और चूंकि सीएम योगी आदित्यनाथ उसी फ्रेम में आ रहे थे, उनका चेहरा भी धुंधला दिख रहा था। अन्य चैनलों पर योगी आदित्यनाथ का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। |
| 10- पीएम मोदी ने दो करोड़ नौकरियों और बैंक खातों में 15 लाख रुपए देने का वादा नहीं किया था | नरेंद्र मोदी ने वोट लेने के लिए कई झूठ बोले, जैसे युवाओं को दो करोड़ नौकरी देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे, सबको मकान देंगे और काला धन लाकर सबको 15-15 लाख रुपये देंगे। | पीएम मोदी ने अपनी 2013 की रैली में कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने जनता से 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा, 15-15 लाख रुपए देने का वादा पीएम मोदी ने नहीं किया था। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की एक रैली में कहा था कि उक्त राशि विदेशों में जमा काले धन की मात्रा का संदर्भ है, न कि 15 लाख रुपये हर खाते में जमा करवाने का वादा। |
| 11- नासिक में राहुल गांधी की रैली में जुटी भारी भीड़ बताकर पुराना वीडियो वायरल हो रहा है | लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नासिक में राहुल गांधी के साथ भारी भीड़ देखने को मिली। | वायरल वीडियो महाराष्ट्र के नासिक का नहीं है। यह वीडियो दिसंबर 2022 में राजस्थान के दौसा में भारत जोड़ो यात्रा का है। |
| 12- आरक्षण के खिलाफ पीएम मोदी का वायरल बयान एडिटेड है | मोदी जी ने कहा कि वह किसी भी प्रकार के आरक्षण के खिलाफ हैं, विशेष रूप से नौकरी में आरक्षण के। | पीएम मोदी ने आरक्षण का विरोध नहीं किया है। असल में, वह जवाहरलाल नेहरू द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्रियों को लिखे गए पत्र पढ़ रहे थे, जिसमें नेहरू ने नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ लिखा था। |
| 13- चीन ने भारत के पड़ोसी देशों को भारत के खिलाफ घेर कर चारों तरफ से नहीं घेरा है, वायरल वीडियो भ्रामक है | मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण भारत पहली बार मित्रविहीन पड़ोसी बनकर रह गया है। भारत के सभी पड़ोसी चीन के करीब जा चुके हैं, जिससे चीन ने भारत को चारों ओर से घेर लिया है। | भारत और चीन एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा में हैं और घेराबंदी की रणनीतियों को अपनाते हैं। इसलिए यह कहना कि चीन भारत को चारों ओर से घेर रहा है और भारत कुछ नहीं कर रहा है, एक अपरिपक्व बयान है। |
| 14- उमा भारती ने बीजेपी के खिलाफ वोट देने की अपील नहीं की, वायरल वीडियो एडिटेड है | उमा भारती जी का मध्यप्रदेश की जनता के नाम संदेश: बीजेपी के बहकावे और उकसावे में न आएं, सोच-समझकर वोट करें। | उमा भारती का यह वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो में उमा भारती शराब नीति के खिलाफ आवाज उठा रही थीं। |
| 15- विनेश फोगाट ने 50 किग्रा और 53 किग्रा दोनों श्रेणियों में हिस्सा लिया, 53 किग्रा में हार के बाद सिर्फ 50 किग्रा में क्वालीफाई किया | विनेश फोगाट साजिश का शिकार हुईं क्योंकि वह 53 किलोग्राम कैटेगरी में लड़ना चाहती थीं, लेकिन कुश्ती संघ ने उन्हें 50 किलो में लड़वाया। | भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफायर मैचों के दौरान जिद कर 50 किग्रा और 53 किग्रा दोनों श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। हालांकि कुश्ती महासंघ के नियमों के अनुसार पहलवानों को एक दिन में केवल एक ही श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करनी होती है, लेकिन फोगाट के लिए इन नियमों में छूट दी गई थी। हालांकि, वह 53 किग्रा श्रेणी में हार गईं और 50 किग्रा श्रेणी में जीत हासिल की। |
| 16- पीएम मोदी ने यह नहीं कहा कि हिंदू, धर्म नहीं है, वायरल वीडियो एडिटेड है | पीएम मोदी ने कहा कि हिंदू धर्म, धर्म नहीं है। | प्रधानमंत्री मोदी ने अर्नब गोस्वामी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हिंदू धर्म एक धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। |
| 17- यूपी के झांसी में नाबालिक लड़की से गैंगरेप का दावा झूठा है | झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ चलती कार में तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। अपहरण कर चार घंटे तक घुमाते रहे और फिर गैंगरेप कर उसे सड़क पर फेंक दिया। | झांसी में चलती कार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का दावा झूठा है। झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र की यह घटना है, जहां नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए घर से भाग गई थी। जब उसका बॉयफ्रेंड नहीं आया, तो उसने अपनी बुआ के साथ मिलकर पड़ोसी युवकों से पैसे वसूलने के इरादे से गैंगरेप की झूठी कहानी बना दी। |
| 18- पश्चिम बंगाल में महिला डाक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए बीजेपी मंच पर युवती को नहीं नचाया था | भाजपा वाले कोलकाता में हुए वीभत्स बलात्कार कांड के विरोध में लड़कियों को नचा रहे हैं। भाजपा बलात्कार के नाम पर सिर्फ गंदी राजनीति करती है। | कोलकाता की महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में किसी युवती से डांस नहीं करवाया गया था, और न ही इस घटना का कोई संबंध बीजेपी से था। दरअसल, पश्चिम बंगाल के नवद्वीप शहर में ‘Ma Manasa & Behula Lakshiminder Mela’ समिति द्वारा एक मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले के कार्यक्रम में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या का मामला चर्चा में था, और इसी के विरोध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें युवती का डांस भी शामिल था। |
| 19- भारत में हिन्दू- मुस्लिम को लेकर पीएम मोदी का बयान भ्रामक है | पीएम मोदी ने कहा कि मुसलमान आज पूरी दुनिया में बदल रहे हैं, लेकिन भारत में लोग अभी भी हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। | पीएम मोदी के इस बयान को भ्रामक तरीके से वायरल किया गया है। असल में, प्रधानमंत्री मोदी ने टाइम्स नाउ के एक इंटरव्यू में कहा था कि मुस्लिम समाज दुनिया भर में बदल रहा है। अगर आप सऊदी अरब जाएं, तो वहां योगा आधिकारिक पाठ्यक्रम का हिस्सा है। लेकिन यहां योगा को हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बना दिया गया है |
| 20- आरएसएस ने जातिगत जनगणना का विरोध नहीं किया | RSS ने जातिगत जनगणना का खुलकर विरोध किया है। RSS का कहना है कि जातिगत जनगणना समाज के लिए सही नहीं है। इस बयान से स्पष्ट है कि BJP और RSS जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहते। | आरएसएस ने जातिगत जनगणना का समर्थन करते हुए इसे चुनावी उद्देश्यों के बजाय कल्याणकारी उद्देश्यों के लिए करने का सुझाव दिया है। |
| 21- नीतीश कुमार और लालू यादव की मुलाकात की वीडियो दो साल पुराना है | हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने मुलाकात की है। | नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की मुलाकात का वीडियो दो साल पुराना है। तब नीतीश कुमार ने पटना में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। |
| 22- वायरल वीडियो में टूट रहा ब्रिज मोदी सरकार में नहीं बना था | कांग्रेस द्वारा बनाया गया पुराना पुल ज्यों का त्यों है और भाजपा द्वारा बनाया गया नया पुल टूट गया है। यह भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करता है। | कर्नाटक और गोवा को जोड़ने वाला पुल हाल ही में भारी बरसात के कारण टूट गया था। यह पुल 1983 में बना था। साथ ही, पीएम मोदी 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे, ऐसे में इस पुल का उनकी सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। |
| 23- 52 करोड़ में अहमदाबाद के हाटकेश्वर ब्रिज को तोड़ने का दावा भ्रामक है | अहमदाबाद, गुजरात में बना हाटकेश्वर ब्रिज बनाने की लागत 42 करोड़ रुपए थी, अब इसे तोड़ने की लागत 52 करोड़ होगी। | हाटकेश्वर ब्रिज को तोड़ने और नए ब्रिज के निर्माण की संयुक्त लागत 52 करोड़ रुपये है। अहमदाबाद नगर निगम ने इस संबंध में टेंडर जारी किया था। नए हाटकेश्वर ब्रिज के निर्माण की राशि पुराने ब्रिज के ठेकेदार से वसूली जाएगी। |
| 24- टूटी सड़क से पानी रिसने का वायरल वीडियो भारत का नहीं है | भारत में सड़क से पानी रिस रहा है। | सड़क से पानी रिसने का वीडियो भारत का नहीं, बल्कि सेंट्रल अमेरिका के ग्वाटेमाला का है। |
| 25- वन्दे भारत स्लीपर कोच निर्माण में घोटाला होने का दावा गलत है | वंदे भारत ट्रेन बनाने में घोटाला सामने आया है। 8000 करोड़ में 200 वंदे भारत ट्रेन का निर्माण होना था, लेकिन केवल 133 वंदे भारत एक्सप्रेस बनीं और बाकी 67 ट्रेनों में भ्रष्टाचार हुआ है। | वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 200 से 133 कर दी गई है, लेकिन प्रत्येक ट्रेन में डिब्बों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 कर दी गई है, जिससे कुल डिब्बों की संख्या लगभग वही बनी रही है। इससे एक स्लीपर ट्रेन में अब अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। |
| 26- महिला के साथ छेड़छाड़ का पुराना वीडियो जातिवाद के भ्रामक दावे के साथ वायरल | भाजपा शासित राज्य बिहार में महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ की जा रही है। | महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो तीन साल पुराना है। इस मामले में 8 घंटे के अंदर पुलिस ने 6 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। |
| 27- हरियाणा कांग्रेस में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र हुड्डा में अनबन की चर्चाओं के बीच दोनों की मुलाकात की यह तस्वीर पुरानी है | हाल ही में हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा से मुलाकात की। | मुलाकात की तस्वीर सितंबर 2019 की है। उस समय भूपेंद्र हुड्डा ने कुमारी शैलजा को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट किया था। |
| 28- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद फर्रुखाबाद में यादवों के घरों पर बुलडोजर चलाने का दावा भ्रामक है | सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी फर्रुखाबाद में यादवों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। | फर्रुखाबाद में 25 यादवों के घरों पर बुलडोजर चलाने का दावा भ्रामक है। असल में यह घर बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर बनवाया गया था, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद खाली कराया गया। |
| 29- लड़की से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो एडिटेड है | किस अध्यक्ष का बेटा है जो लड़की से छेड़खानी कर रहा है, इसे और इसके अध्यक्ष पिता को जेल में डालो। | वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। वीडियो के 0:57 सेकंड पर स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, और इसका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है। |
| 30. देवेंद्र फडणवीस का बंदूक वाला पोस्टर बाबा सिद्दीकी की मौत से पहले का है | बाबा सिद्दीकी की बेरहमी से हत्या के बाद देवेंद्र फडणवीस की हाथ में बंदूक लिए तस्वीर ट्रेंड कर रही है। | वायरल तस्वीर सितंबर 2024 की है। महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी अक्षय शिंदे का 23 सितंबर को पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया था। उसके बाद ही देवेंद्र फडणवीस का यह पोस्टर लगाया गया था। |
| 31. कमरे में नोटों की गड्डियों का यह वीडियो चार साल पुराना है | महाराष्ट्र: शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने पैसे का वीडियो किया ट्वीट। | यह वीडियो चार साल या उससे भी पुराना है। 10 मई 2020 को कौशल जघीना नाम के चैनल ने इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया था। |
| 32. अयोध्या में साधुओं द्वारा लड़की से छेड़छाड़ का दावा गलत है | अयोध्या में दो साधुओं ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की, और जब एक युवक ने इसका विरोध किया, तो साधुओं ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। | यह दावा भ्रामक है। बाइक से रील बनाने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। साधुओं ने लड़की से छेड़छाड़ नही की थी। |
| 33. वकील द्वारा महिला को पीटने का वीडियो यूपी का नहीं है | उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन में महिलाओं को सरेआम पीटा जा रहा है। | यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि बिहार के कटिहार का है। भूमि सुधार उपसमाहर्ता न्यायालय में गलती से हुए स्पर्श को लेकर एक महिला और सीनियर वकील के बीच विवाद हुआ। महिला ने वकील को गाली दी और चप्पल मारी, जिसके बाद वकील के बेटे ने महिला की पिटाई कर दी। |
| 34. अकोला में पीएम मोदी की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भाषण खत्म होने के बाद का है | महाराष्ट्र के अकोला में पीएम के रैली में कुर्सियां खाली पड़ी थी। राज्य में अलविदा भाजपा का माहौल है। | अकोला में हुई पीएम मोदी की रैली में भारी भीड़ थी। खाली कुर्सियां दिखाने वाला वीडियो कार्यक्रम समाप्त होने और लोगों के जाने के बाद का है। |
| 35. अमित शाह ने नहीं किया अंबेडकर का अपमान, वायरल वीडियो एडिटेड है | अमित शाह के मन में संविधान निर्माता बाबा साहेब के लिए नफरत है। अमित शाह ने संसद में कहा ‘आज अंबेडकर का नाम लेना एक फैशन हो गया है। इतना नाम भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।‘ | अमित शाह ने राज्यसभा में बाबा साहेब अम्बेडकर का अपमान नहीं किया था। बल्कि उन्होंने बताया कि देश की आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने अम्बेडकर का अपमान किया है और सिर्फ वोटबैंक के लिए उनका नाम लेती है। |
| 36. मिल्कीपुर में बुजुर्ग द्वारा भाजपा को 6 वोट देने का दावा भ्रामक है | उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का कार्यकर्ता खुद बता रहा है कि उसने अकेले 6 वोट डाले हैं। | मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में एक शख्स द्वारा भाजपा को 6 वोट देने का दावा गलत है। उन्होंने बताया कि यह 6 वोट उन्होंने अकेले नहीं डाले हैं। उनके परिवार ने 6 लोग हैं वह उन्हें लेकर वोट देने गए थे। सबने मिलकर 6 वोट डाले हैं। |
| 37. एकनाथ शिंदे को गद्दार बताने वाला संजय निरुपम का वीडियो एडिटेड है | संजय निरुपम ने एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा था और यह भी कहा था कि एकनाथ शिंदे के बेटे को अपने माथे पर लिखवा लेना चाहिए – “मेरा बाप गद्दार है।” | संजय निरुपम ने एकनाथ शिंदे को गद्दार नहीं कहा है। उन्होंने शिवसेना-यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी के बयान को दोहराते हुए उनपर पलटवार किया था। संजय निरुपम के इस वीडियो को एडिट कर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है। |
| 38. पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजाराम यादव का विवादित बयान छह साल पुराना है | पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति राजा राम यादव ने कानून को हाथ में लेते हुए छात्रों को झगड़े के बाद हत्या करने की सलाह दी। | दिसंबर 2018 में गाज़ीपुर के एक कॉलेज समारोह में पूर्व कुलपति राजा राम यादव ने विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों को लड़ाई के बाद मारने की सलाह दी थी। बाद में, उन्होंने सफाई दी कि उनका उद्देश्य छात्रों का हौसला बढ़ाना था, और उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पर पूर्व कुलपति से स्पष्टीकरण मांगा था। |
| 39- पेट्रोल और डीजल के एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की वजह से आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल महंगा होने का दावा गलत है | पेट्रोल-डीजल 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। | भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की है। यह कर तेल कंपनियों से वसूला जाएगा, न कि आम जनता से। |
| 40- महाराष्ट्र चुनाव के दौरान EVM मशीन में गड़बड़ी करने का दावा गलत है | महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सब-इंस्पेक्टर रंजीत कासले ने कहा कि उनके सामने ईवीएम में गड़बड़ी की गई और उनका मुंह बंद रखने के लिए उन्हें 10 लाख रुपये की पेशकश की गई। | चुनाव आयोग ने रंजीत कासले के दावे को खारिज कर दिया है। आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र चुनाव के दौरान कासले को चुनाव ड्यूटी पर तैनात ही नहीं किया गया था। इसके अलावा, कासले बिना किसी सबूत के भ्रामक और बेबुनियाद बयान देने के लिए पहले से ही बदनाम हैं, और इसी कारण उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। |
| 41- सिंदूर बाँटने के विवाद में भाजपा पर निशाना साधने वाली महिला ‘आप’ कार्यकर्ता है | देश की आम महिलाएं सरकार की ‘घर-घर सिंदूर वितरण योजना’ का विरोध कर रही हैं। | वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता है और ‘घर-घर सिंदूर वितरण’ की योजना की खबर आधारहीन है। |
| 42- प्रसाद के नाम पर अयोध्या के राम मंदिर में घोटाल होने का दावा भ्रामक है | राम मंदिर द्वारा प्रसाद भेजने का झांसा देकर करोड़ों का फ्रॉड किया गया। | यह फ्रॉड आशीष नाम के व्यक्ति ने एक फर्जी वेबसाइट के जरिये किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और 3 लाख से अधिक पीड़ितों के पैसे वापस किये हैं। राम मंदिर ने कोई घोटाला नहीं किया। |
| 43- अमेरिका में गिरफ्तार CEO तन्मय शर्मा का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं | भाजपा से जुड़े भारतीय मूल के CEO तन्मय शर्मा को अमेरिका में ₹1244 करोड़ की बीमा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर 149 मिलियन डॉलर के फर्जी स्वास्थ्य बीमा दावों का आरोप है। | यह दावा भ्रामक है। वायरल हो रही तस्वीर AI से जनरेट की गई है और जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तन्मय शर्मा का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। |
| 44- G7 शिखर सम्मेलन से जुड़ी पीएम मोदी की वायरल तस्वीर 2025 की नहीं, बल्कि 2019 के सम्मेलन की है | वायरल तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 के G7 सम्मेलन (कनाडा) के ग्रुप फोटो में पीछे खड़े हैं। | यह तस्वीर असल में 2019 में फ्रांस में हुए G7 सम्मेलन की है, जिसमें सदस्य देशों के नेताओं ने अतिथि देशों के प्रमुखों के साथ समूह फोटो खिंचवाई थी। इस फोटो का 2025 के सम्मेलन से कोई संबंध नहीं है। |
| 45- G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को नजरअंदाज करने का दावा भ्रामक है | G7 समूह फोटो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को नज़रअंदाज़ किया गया। | प्रधानमंत्री मोदी को नज़रअंदाज़ नहीं किया गया था। वायरल तस्वीर केवल जी7 सदस्य देशों के नेताओं की थी, जिसमें आमंत्रित देशों के नेताओं को शामिल नहीं किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी एक अतिथि देश के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए थे, और यह परंपरा रही है कि ऐसे फोटो सत्र सिर्फ सदस्य राष्ट्रों तक सीमित रहते हैं। |
| 46- पुलिस द्वारा महिलाओं की पिटाई का दावा भ्रामक है | भाजपा राज में पुलिस द्वारा महिलाओं को पीटा जा रहा है। | यह घटना सितंबर 2024 में तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में हुई थी। पुलिस ने दो ट्रांसजेंडर को वेश्यावृत्ति और जबरन लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब वे नहीं हटे, तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ा और पिटाई की। |
| 47- इंडिगो की फ्लाइट में मुस्लिम युवक को उसके धर्म की वजह से थप्पड़ मारने का दावा गलत है | इंडिगो की फ्लाइट में एक हिंदू यात्री ने मुस्लिम यात्री को उसके धर्म के कारण थप्पड़ मार दिया। | इंडिगो की फ्लाइट में पीड़ित हुसैन अहमद मजूमदार को पीटने वाले व्यक्ति का नाम हफीजुल रहमान है। पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही धर्म के हैं। इस घटना का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। |
| 48. सम्राट चौधरी द्वारा नितीश कुमार की आलोचना करने का वीडियो पुराना है | भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया स्क्रैप मटेरियल। | सम्राट चौधरी का वीडियो हाल का नहीं है। सम्राट चौधरी का यह बयान जुलाई 2023 में दिया था। |
| 49. अरुणाचल प्रदेश में टेलीप्रॉम्प्टर की वजह से पीएम मोदी का भाषण रुकने का दावा गलत है | ईटानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का टेलीप्रॉम्प्टर बंद हो गया। | ईटानगर में पीएम मोदी ने टेलीप्रॉम्प्टर बंद होने की वजह से अपना भाषण नहीं रोका था। असल में भाषण के बीच एक युवक विरोध करने लगा था जिस वजह से पीएम ने अपना भाषण कुछ सेकेंड के लिए रोका था। इसके तुरंत बाद ही पीएम मोदी ने अपना भाषण देना जारी किया था। |
| 50. बांसुरी स्वराज द्वारा राष्ट्रीय गान का अपमान करने का दावा गलत, वायरल वीडियो एडिटेड है | भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रीयगान का अपमान करते हुए बीच में ही राष्ट्रीयगान छोड़ कर चली गई। | बांसुरी स्वराज का वायरल वीडियो अधुरा है। असल में पूरे वीडियो में उन्होंने लोगों से राष्ट्रगान सही ढंग से गाने का आग्रह किया और फिर राष्ट्रगान पूरा किया। |
| 51. लखनऊ कोर्ट में राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने वाला शख्स जज नहीं, वकील है | लखनऊ में राहुल गाँधी जिस कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे वहां के जज ने ही उनके साथ सेल्फी ली। | कोर्ट में राहुल गाँधी के साथ सेल्फी लेने वाले शख्स अधिवक्ता महमूद हसन हैं। महमूद हसन ने खुद इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि, ‘मैं राहुल गांधी से मिलने गया था, लेकिन मैं कोई जज नहीं हूं। मैं सिर्फ वकील हूं।’ |
| 52. आगरा के अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने के बाद डॉक्टर द्वारा नवजात को बचाने का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल | अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई थी, जिसके दौरान डॉ. सुलेखा चौधरी ने एक नवजात को CPR देकर उसकी जान बचाई। | यह घटना मार्च 2022 की है। आगरा के एक अस्पताल में एक नवजात को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वेंटिलेशन उपकरण और ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग करने के बावजूद नवजात की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉ. सुलेखा चौधरी ने CPR दिया, जिससे नवजात की जान बच गई। |
| 53. दुबई में भारतीय मुसलमान द्वारा देश के लिए लड़ने का दावा भ्रामक है | दुबई में एक भारतीय मुसलमान भारत का अपमान करने वाले विदेशी व्यक्ति से लड़ गया। | वायरल वीडियो दुबई में भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत और एंथनी टेलर के बीच हुई बहस का है। टेलर के भारत पर टिप्पणी करने पर नीरज ने गुस्से में ‘इंडिया तेरा बाप है’ कहा दोनों के बीच झड़प हुई। |
निष्कर्ष: कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ और एडिटेड वीडियो जमकर शेयर करते हैं। इस तरह वे समाज में गलत सूचनाओं का प्रसार कर जनता को गुमराह करते हैं।
