राजनीति

Electoral Bond: ईडी की रेड के बाद फ्यूचर गेमिंग ने बीजेपी को चंदा दिया?

14 मार्च को चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से दिए गए राजनीतिक पार्टियों को चंदे का खुलासा किया। चुनाव आयोग की वेबसाइट में 763 पेजों की दो लिस्ट डाली गई है। एक लिस्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वालों की डिटेल है, दूसरी लिस्ट में राजनीतिक पार्टियों को मिले बॉन्ड का ब्यौरा है। हालांकि ये पता लगाने का कोई तरीका नहीं है कि किस कंपनी ने किस पार्टी को डोनेशन दिया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लॉटरी कंपनी फ्यूचर गेमिंग नामक कंपनी पर ईडी ने छापा मारा और उसके बाद कंपनी ने भारतीय जनता पार्टी को 100 करोड़ का चंदा दिया। फ्यूचर गेमिंग से चंदा मिलते ही ईडी ने फ्यूचर गेमिंग के ऊपर चल रहे मामले को रद्द कर दिया है। साथ ही इस फ्यूचर गेमिंग कपंनी के मालिक को बीजेपी का नजदीकी भी बताया जा रहा है।

X पर रोशन राय ने लिखा, ‘ आप करोनोलॉजी समझिए। ED  लॉटरी कंपनी फ्यूचर गेमिंग का 409 करोड़ की संपत्ति को सलंग्न किया। उसी कंपनी ने भारतीय जनता पार्टी को 100 करोड़ का चंदा दे दिया।‘

पत्रकार रोहिणी सिंह ने लिखा, ‘सुपरलाटरी किंग संतियागो मार्टिन के प्रसिद्ध लॉटरी किंग के बेटा जिनकी कंपनी फ्यूचर गेमिंग सबसे बड़ा चुनावी बॉन्ड दाता है, उन्होंने भाजपा में शामिल हो गए। भारतीय एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार चार्ल्स जोन्स मार्टिन ने 2015 में पार्टी में शामिल हुए थे।‘

कांग्रेस नेता वरुण चौधरी ने लिखा, ‘क्रोनोलॉजी को समझिए: 2022: ED ने 409 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फ्यूचर गेमिंग को छानबीन की। 2 अप्रैल 2023: फ्यूचर गेमिंग के मालिक ने निर्मला सीतारमण से मिला। 5 अप्रैल 2023: फ्यूचर गेमिंग ने भाजपा को चंदा दिया। फ्यूचर गेमिंग ने कुल मिलाकर 1368 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दिया।’

ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर ने लिखा, ‘लॉटरी महाप्रबंधक फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 1,368 करोड़ रुपये के मूल्य के बॉन्ड खरीदे हैं। मार्टिन संतियागो, जिन्हें ‘लॉटरी किंग’ के नाम से भी जाना जाता है, द्वारा नेतृत्व की जाने वाली यह कंपनी पैसे की धोखाधड़ी के मामले में जांच के तहत रही है। उनका बेटा जोसे चार्ल्स मार्टिन ने 2015 में भाजपा में शामिल हो गया था।’

सिद्धार्थ ने लिखा, ‘चार्ल्स जोस मार्टिन, लॉटरी घोटाला किंगपिन सैंटियागो मार्टिन का बेटा बीजेपी में शामिल। भविष्य गेमिंग के मालिक जिन्होंने भाजपा को 2000 करोड़ से अधिक का चंदा दिया।’

अनवर खान ने लिखा, ‘आप क्रोनोलॉजी समझिए: ED ने लॉटरी कंपनी फ्यूचर गेमिंग के 409 करोड़ रुपये के संपत्ति को जोड़ दिया। उसी कंपनी ने भाजपा को 100 करोड़ रुपये दान किया। अब ED ने मामला रफा दफा कर दिया है।’

इसके अलावा संदीप सिंह, आलोक चिक्कू और न्यूटन ने भी किया है।

यह भी पढ़े: Electoral Bond: बीजेपी ने पाकिस्तान से चंदा लिया? इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाली ‘Hub Power’ कंपनी पाकिस्तानी नहीं है

फैक्ट चेक

द इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मार्टिन के ऊपर जांच एजेंसियों जैसे निर्देशन निदेशालय और आयकर विभाग का शिकंजा दस साल से अधिक से है। ED के अनुसार, ‘लॉटरी किंग’ पर लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 के उल्लंघन का आरोप था। आरोप लगा कि मार्टिन ने सिक्किम सरकार को धोखा देकर गलत तरीके से लाभ प्राप्त करने के लिए आपराधिक साजिश रची। इस केस की जांच शुरू हुई 2019 में शुरू हुई। ED ने 22 जुलाई 2019 को अपने एक बयान में कहा, ‘मार्टिन और उनकी सहयोगी कंपनियों और संस्थाओं ने 01 अप्रैल 2009 से 31 अगस्त 2010 की अवधि तक लॉटरी टिकटों के दावे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर गैरकानूनी लाभ कमाया और इससे सिक्किम सरकार को 910 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।’ इसके बाद कोयंबटूर और चेन्नई में उसके परिवार के सदस्यों और कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा गया। जुलाई 2019 में कंपनी के 250 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया गया। 2 अप्रैल 2022 को भी 409.92 करोड़ की संपत्ति को इस केस से अटैच किया गया फिर 15 मई 2023 को ED ने कंपनी मार्टिन की 457 करोड़ की अचल संपत्ति को फ्रिज कर दिया गया।

पड़ताल में हमने चुनाव आयोग की बेवसाईट पर यह भी देखा कि फ्यूचर गेमिंग ने 21 अक्टूबर 2020, 27 अक्टूबर, 5 अप्रैल 2021, 9 अप्रैल 2021, 7 जुलाई 2021, 5 अक्टूबर 2021, 5 जनवरी 2022, 6 जनवरी 2022, 7 अप्रैल 2022, 9 जुलाई 2022, 6 अक्टूबर 2022, 9 दिसम्बर 2022, 24 जनवरी 2023, 25 जनवरी 2023, 27 जनवरी 2023, 5 अप्रैल 2023, 11 अप्रैल 2023, 6 जुलाई 2023, 5 अक्टूबर 2023, 8 नवम्बर 2023, 9 जनवरी 2024 तारीखों को बांड खरीदे थे।

पाठक यहाँ तारीख पर गौर कीजिए। फ्यूचर गेमिंग कंपनी द्वारा बांड खरीदने के बावजूद उस पर ED की कार्रवाई जारी थी।

क्या लॉटरी किंग का भाजपा से सम्बन्ध है?

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट मुताबिक, ‘तमिलनाडु में मार्टिन संतियागो ड्राविडा मुन्नेत्र कजागम (डीएमके) के साथ गहरे संबंध हैं। केरल में एलडीएफके साथ अच्छा संबंध था। अपनी इवेंट मैनेजमेंट फर्म के माध्यम से बहुत लंबे समय तक डीएमके से जुड़ा लॉटरी किंग मार्टिन के दामाद आधव अर्जुन हाल ही में विदुथलई चिरुतईगल कैची (वीसीके) तमिलनाडु में शामिल हो गया।’ बता दें कि तमिल नाडु में डीएमके और वीसीके गठबंधन में है। यानि मार्टिन का दामाद फिलहाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

Source- Deccan Herald

इसके अलावा हमें जनवरी 2023 की G2G नामक मीडिया द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के दामाद डीएमके का मुख्य चुनाव रणनीतिकार का बनने वाले हैं। इसके साथ हाल ही में प्रकाशित एक इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मार्टिन के दामाद आधव अर्जुन का तमिल नाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के दामाद से भी घनिष्ठ संबंध है।

वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भी सितंबर 2010 में केरल हाई कोर्ट में घोटाले के दागी सैंटियागो मार्टिन का केस लड़ा था। हालाँकि उन्हें कम्युनिस्टों के विरोध के चलते मामले से नाम वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था। तब कॉन्ग्रेस के मीडिया प्रमुख जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है, भले ही सिंघवी ने इस मामले से हटने की घोषणा की है।

द इंडियन एक्सप्रेस की 2011 की रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचारी सैंटियागो मार्टिन करुणानिधि परिवार के करीबी हैं। इंडिया टुडे के अनुसार, फरवरी 2011 में फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज के मालिक ने 50 करोड़ रुपये खर्च किए और करुणानिधि की 75वीं फिल्म को एक स्क्रिप्टराइटर के रूप में प्रस्तुत करने में मदद की। रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का नाम ‘इलैगन’ था और यह 3 साल तक संविदा नामित व्यापारी ने इसे पुनः प्रेरित किया। करुणानिधि को इस फिल्म के स्क्रिप्टराइटर के रूप में 45 लाख रुपये दिए गए।

लॉटरी किंग का तालुक डीएमके से ही नहीं बल्कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से भी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2007 में सैंटियागो मार्टिन ने चार चुनावी बॉन्ड्स के माध्यम से देशाभिमानी नामक कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र को ₹50 लाख के चारों चुनावी बॉन्ड्स के माध्यम से ₹2 करोड़ दान किया। 2016 में केरल के मुख्यमंत्री पिणारायी विजयन के करीबी वकील एमके दामोदरन ने सैंटियागो मार्टिन की प्रतिनिधित्व किया। बाद में एमके दामोदरन जो केरल के मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार बन गए। इतना ही नहीं, सैंटियागो मार्टिन का तृणमूल कांग्रेस से भी संबंध है। G2G न्यूज़ के मुताबिक लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन तृणमूल कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नवंबर 2022 में, सीबीआई ने बताया था कि तृणमूल कॉन्ग्रेस (टीएमसी) के मंत्री अनुब्रत मंडल और उनकी बेटी ने तीन साल में 5 बार यह लॉटरी जीती है।

निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि बांड खरीदने से पहले से लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की फ्यूचर गेमिंग कंपनी के खिलाफ जाँच चल रही है, साथ ही चुनावी बांड की खरीददारी के बाद भी लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन पर ईडी की कार्रवाई जारी रही है। ED ने फ्यूचर गेमिंग के ऊपर चल रहें मामला को रफा दफा नहीं किया है। वर्तमान में लॉटरी किंग का दामाद अधाव अर्जुन इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। मार्टिन के डीएमके से लेकर सीपीआई और तृणमूल कांग्रेस तक के संबंध में है। पाठक यह भी ध्यान दें कि वर्तमान में जारी लिस्ट से यह पता नही चलता कि किस कपंनी ने किस राजनैतिक दल को चंदा दिया है।

दावालॉटरी किंग का संबंध बीजेपी से है और चंदा मिलते ही ED ने चल रहे मामले को रद्द कर दिया है
दावेदारज़ुबैर, रोशन राय, रोहिणी सिंह एवं अन्य
फैक्ट चेक भ्रामक

यह भी पढ़े: बेंगलुरु रामेश्‍वरम कैफे बम ब्लास्ट को कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट से जोड़ा

Share

This website uses cookies.