Exclusive

क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया: हिंदुओ और भारत के नफरती दुष्प्रचार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर हेट और नफरत फैलाने वाले कंटेंट में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। लोगों के निशाने पर भारत और बहुसंख्यक हिंदू आबादी भी है। हिंदू समुदाय और उनकी मान्यताओं और रीति-रिवाजों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट की जा रही है। एक्स पर ‘क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया(@AsianDigest)’ नाम का हैंडल की इसमें खासी भूमिका है। यह अकाउंटहिंदू समुदाय के लिए पजीत और चिंदू जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है। साथ ही भारत को गोबर-गौमूत्र लैंड कहकर भी संबोधित करता है। ‘क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया’ के एक्स हैंडल पर फर्जी खबरों की भरमार है। ‘ओनली फैक्ट’ लगातार इसके द्वारा फैलाये गए फेक न्यूज़ का फैक्ट चेक करता आया है। आइए एक नजर डालते हैं अब तक फैलाई गई कुछ फर्जी खबरों पर।

फेक न्यूज़ 1

क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने 10 जनवरी 2024 को एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत: 12 वर्षीय हरिजन निचली जाति की हिंदू लड़की, जमना कुमारी के साथ कथित तौर पर हिंदू पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया और गुजरात में जंगल के पास फेंक दिया। पजीत कभी भी अपने धार्मिक भेदभाव को स्वीकार नहीं करते लेकिन पश्चिम में नस्लवाद की शिकायत करते हैं। हिंदू समाज बदतर है।’

फैक्ट चेक: हमारी पड़ताल में पता चला कि गुजरात में हिन्दुओं द्वारा 12 साल की बच्ची से रेप का दावा झूठा है। असल घटना पाकिस्तान के सिंध की है। इस तरह की परेशान करने वाली घटनाएं दर्शाती हैं कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति पहले से ही बदतर है क्योंकि उनके विलुप्त होने का खतरा है। नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण, बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन की खबरें अक्सर आती रहती हैं।

फेक न्यूज़ 2

10 जनवरी 2024 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने  एक्स पर एक शख्स द्वारा गाय का शोषण करते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह अयोध्या भारत में हुआ। हिंदू पुजारी (पजीत) को गाय का यौन उत्पीड़न करते हुए पकड़ा गया।’ 

Source-X

फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि यह घटना एक साल पुरानी है, यह मामला अयोध्या की नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। वहीं आरोपी ब्रिजेश मिश्रा कोई पुजारी नहीं बल्कि मानसिक बीमारी से जूझ रहा एक व्यक्ति है।

फेक न्यूज़ 3

11 जनवरी 2024 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने बाइक पर नग्न घुमते दो लोगों का वीडियो शेयर के लिखा, ‘दो हिंदू जैन बाइक पर सड़कों पर नग्न घूम रहे हैं।’ 

Source-x

फैक्ट चेक: हमारी पड़ताल में यह दावा झूठा निकला। जांच में पता चला कि यह वीडियो इक्वाडोर का है। वीडियो में बाइक पर सवार लोगों ने कर्फ्यू का उल्लंघन किया था, जिसके बाद इक्वाडोर पुलिस को उन्हें नग्न करके अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ी।

फेक न्यूज़ 4

7 जनवरी 2024 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इंडोनेशिया में भारतीय हिंदू पर्यटक को होटल सुरक्षाकर्मियों ने चोरी करते हुए पकड़ा। चेक आउट करते समय पर्यटक होटल की संपत्ति अपने साथ ले गए। पहले तो उन्होंने इससे इनकार किया। उनके सामान की जांच करने पर कैमरे में चोरी का सारा सामान मिल गया। 

फैक्ट चेक: हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। जांच में पता चला कि यह वीडियो चार साल पुराना है।

फेक न्यूज़ 5

9 जनवरी 2024 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत में लोग गाय का गोबर पीने के लिए भुगतान करते हैं (पजीत लैंड)।’ 

फैक्ट चेक: हमारी पड़ताल में यह दावा झूठा निकला। असली वीडियो में शख्स दूध में भांग का पेस्ट मिलाकर भांग बना रहा है।

फेक न्यूज़ 6

7 जनवरी 2024 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 250 साल पुरानी मस्जिद में अज़ान देने के लिए मुस्लिम उमर क़ुरैशी को पुलिस ने पकड़ लिया।’

फैक्ट चेक: हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। जांच में पता चला कि उमर कुरेशी ने 250 साल पुराने जिस किले पर नमाज पढ़ी वह एक विवादित ढांचा है। यहां नमाज पढ़ने पर पाबंदी है लेकिन उमर कुरेशी ने विवादित ढांचे पर नमाज पढ़कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया।

फेक न्यूज़ 7

7 जनवरी 2024 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने दावा किया कि एक हिंदू लड़की से बात करने पर मुस्लिम लड़के उमर मंसूरी को हिंदुत्व संगठन के सदस्यों ने पीटा। वहीं  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि हिंदू लड़की के साथ घूमने पर मुस्लिम युवक की पिटाई का दावा गलत है। असल में मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी, जब लड़की को उसकी सच्चाई पता चली तो उसने विरोध किया। बाद में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

फेक न्यूज़ 8

4 जनवरी 2024 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने एक सामूहिक शौचालय का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए हिंदू श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक शिटिंग की व्यवस्था। वे इसे खुले में, पास-पास बैठकर कर सकते हैं’

फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि सोशल मीडिया में सामूहिक शौचालय का वायरल वीडियो अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का नहीं हैं, बल्कि यह वीडियो वाराणसी में ‘स्वर्वेद महामंदिर धाम’ के उद्घाटन कार्यक्रम का है।

फेक न्यूज़ 9

3 जनवरी 2024 को  क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘दिल्ली में रानी झाँसी रोड स्थित “मामू भांजे दरगाह” पर चला बुलडोजर। दिल्ली/यूपी समेत देशभर में मुस्लिम मजार और मस्जिदें निशाने पर हैं।’

फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि रानी झांसी रोड पर अतिक्रमण की वजह से मंदिर, पुलिस चौकी और मस्जिद सब को ध्वस्त किया गया है। मगर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा केवल दरगाह को ध्वस्त करने का दावा भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।

फेक न्यूज़ 10

27 दिसंबर 2023 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने एक्स पर दावा किया कि, भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश बना हुआ है। ब्रिटिश गायिका दुआ लीपा के साथ जोधपुर में छेड़छाड़ की गई।

 फैक्ट चेक: हमारी पड़ताल में पता चला कि दुआ लीपा के साथ छेड़छाड़ का दावा झूठा है। दुआ के साथ भारत में ऐसी कोई घटना नहीं घटी

फेक न्यूज़ 11

27 दिसंबर 2023 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने शादी का एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘हिंदू दूल्हा नशे में इतना धुत था कि उसने दुल्हन की छोटी बहन को वरमाला पहना दी, जिसके बाद उसकी पिटाई हुई।’

फैक्ट चेक: हमारी पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। इसे हिन्दुओं को बदनाम करने के की मंशा से सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

फेक न्यूज़ 12

25 दिसंबर 2023 को  Crime Reports India ने एक लड़के की पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अयोध्या में राम मंदिर समारोह के दौरान फूल फेंकने पर आयोजकों ने दलित लड़के विष्णु की पिटाई की’ 

फैक्ट चेक: पड़ताल में पता चला कि अयोध्या में राम मंदिर समारोह के दौरान फूल फेंकने पर दलित लड़के की पिटाई का दावा झूठा है। असल में यह मामला हरियाणा के गीता जयंती समारोह में टीचरों द्वारा एक छात्र को पीटने का है।

फेक न्यूज़ 13

7 अक्टूबर 2023 को क्राइम रिपोर्ट इंडिया ने एक महिला द्वारा पुरुष को पीटने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ईसाई सामाजिक कार्यकर्ताओं को हिंदू ग्रामीणों ने पीटा’ 

फैक्ट चेक: हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। जांच में पता चला कि यह लोग कोई सामाजिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि ईसाई मिशनरी के लोग थे। आरोपी धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से गाँव में आये थे। 

फेक न्यूज़ 14

7 अगस्त 2023 को क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ने एक वीडियो शेयर करते हुए दवा किया कि एक निचली जाती की हरिजन महिला को हिंदू मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करने पर  मुख्य पुजारी द्वारा बेरहमी से पीटा गया।

फैक्ट चेक: हमारी पड़ताल में पता चला कि पुजारी ने कोरोना गाइडलाइन के चलते उस महिला को मंदिर में जाने से रोका था। नीची जाती की वजह से मंदरी में प्रवेश करने से रोके जाने का दावा गलत है। 

हमारे विशलेषण में सभी फर्जी दावे स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि कैसे सोशल मीडिया का प्रयोग कर हिन्दुओं के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। एक्स पर क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया के 20 हजाए से अधिक  फॉलोअर्स  हैं। वहीं घंटे भर में इसके एक पोस्ट पर 9 से 10 हजार की रीच है। इससे यह भी समझ आता है कि बड़ी संख्या में लोग इसके फैलाये गए दुष्प्रचार को पसंद कर रहे हैं। 

Share
Tags: crime reports india Fact Check Fake News Misleading क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया फैक्ट चैक

This website uses cookies.