Home विशेष करिश्मा अजीज: फेक न्यूज से फैला रही हैं सांप्रदायिक घृणा
विशेष

करिश्मा अजीज: फेक न्यूज से फैला रही हैं सांप्रदायिक घृणा

Share
Share

दुनियाभर में फेक न्यूज़ एक गंभीर समस्या बनी हुई है। आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलते रहती हैं। हालांकि यह चिंता का विषय तब बन जाता है जब खुद को पत्रकार बताने वाले लोग ही फेक न्यूज़ फैलाने लगे। सोशल मीडिया एक्स पर खुद को पत्रकार बताने वाली करिश्मा अजीज ऐसे ही पत्रकारों में से एक हैं। करिश्मा एक्स पर एक फुल टाइम फेक न्यूज़ पैडलर की भूमिका निभा रही हैं। जिसमें प्रो इस्लामिक कंटेंट और हिन्दुओं के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट शेयर करना इनका पसंदीदा टॉपिक है। फेक न्यूज़ फैलाने की वजह से दो बार करिश्मा का एक्स हैंडल (@karishma_aziz97 और @Karishma_voice) सस्पेंड हो चूका है। ओनली फैक्ट की टीम लगातार करिश्मा द्वारा फैलाये गए फेक न्यूज़ का फैक्ट चेक करती आई है।

क्रमांकदावा फैक्ट चेक
1. वाराणसी में 40 कुंवारी लड़कियों के गर्भवती होने का दावा गलत हैवाराणसी में 40 कुंवारी लड़कियों के गर्भवती हो गई।वाराणसी के रमना गांव में कुंवारी लड़कियों के गर्भवती होने की खबर झूठी है।
2. महिला को जबरदस्ती रंग लगाने पर युवक को पीटने का वीडियो स्क्रिप्टेड हैमहिला को जबरदस्ती रंग लगाने पर हुई युवक की पिटाई।महिला को जबरदस्ती रंग लगाने पर युवक की पिटाई का दावा झूठा है। असल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड है।
3. मुसलमान इलाकों में बंदूक की नोक पर रंग लगाने का दावा भ्रामक हैबरेली में होली पर मुसलमान इलाके में घुसकर बंदूक की नोक पर रंग लगाया गया।यह मामला मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद का था, इसका होली से लेना देना नहीं है।
4. बुजुर्ग को पीटने की घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं हैएक विशेष समाज का आदमी मुस्लिम बुजुर्ग को बुरी तरह पीट रहा है।बुजुर्ग को पीटने की घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश का है। जहां बीएनपी नेता फारूक मोल्ला के बेटे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के पूर्व कमांडर हारून को पीटा था।
5. अयोध्या में साधुओं द्वारा लड़की से छेड़छाड़ का दावा गलत हैअयोध्या में 2 साधुओं ने लड़की के साथ की छेड़छाड़ तो हुई सरेआम धुनाई, साधुओं ने बाद में छेड़छाड़ का विरोध करने वाले युवक की भी पिटाई की।साधुओं ने लड़की से छेड़छाड़ नही की थी।  बाइक से रील बनाने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
6. बागपत में थूककर रोटी बनाने वाले आरोपी युवक हिंदू नहीं हैनरेश चिकन वाला थूक कर रोटी बना रहा है।रोटी पर थूक लगाकर बनाने वाले व्यक्ति का नाम शहजाद है। नरेश होटल में शहजाद का पहला दिन था, जहां वह रोटी पर थूक लगाते हुए देखा गया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेकर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।
7. एबीपी न्यूज का पोस्टकार्ड फर्जी है
मुस्लिम लड़कों पर हिंदू लड़कियां मरती हैं।एबीपी न्यूज ने बताया है कि पोस्ट कार्ड पूरी तरह से फर्जी है। इस तरह की कोई भी पोस्ट ABP न्यूज़ के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर नहीं हुई हैं।
8. अर्धनग्न दुल्हन की असली नहीं, बल्कि AI क्रिएटेड हैंहिन्दू समाज की युवती अर्धनग्न होकर शादी कर रही है।यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गयी है।
9. ऋषभ का अपनी बहन से शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने का दावा गलत हैऋषभ अग्रवाल ने फ़ॉलोअर्स के लिए अपनी ही छोटी बहन सरिता अग्रवाल को बुर्का पहना कर यौन संबंध बनाये।ऋषभ अग्रवाल द्वारा अपनी ही बहन को बुर्का पहना कर यौन संबंध बनाने का दावा झूठा है। वायरल तस्वीर में बुर्के में दिख रही लड़की ऋषभ की बहन नहीं, उनकी महिला मित्र है।
10. 64. लखनऊ के कैथेड्रल चर्च के सामने हिंदू समूह ने ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ का नारा नहीं लगायालखनऊ के कैथेड्रल चर्च के सामने हिन्दुओं ने ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ का नारा लगाया।चर्च के ठीक सामने नारे लगाने का दावा झूठा है। यह नारे रॉयल कैफे के पास लगाए गए, जो कैथेड्रल चर्च से लगभग 250-300 मीटर की दूरी पर है।
11. महाभारत काल में भगवान राम का जिक्र नहीं मिलता?महाभारत में प्रभु श्री राम का उल्लेख नहीं किया गया है।महाभारत के तीसरे पर्व ‘वनपर्व’ में रामायण और उसके पात्रों का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसके ‘तीर्थयात्रा पर्व’ और ‘रामोपाख्यान’ उप-पर्वों में रामायण पर गहन प्रकाश डाला गया है। हनुमान और जामवंत जैसे महान पात्र न केवल रामायण में, बल्कि महाभारत काल में भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।
12. अजमेर दरगाह के सर्वे के आदेश के बाद गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के बेहोश होने का दावा गलत हैख्वाजा गरीब नवाज दरगाह का सर्वे करने गए थे, लेकिन खुद ही गिर पड़े।वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी हैं, जो फरवरी 2021 में मंच पर बेहोश हुए थे। वहीं अजमेर शरीफ दरगाह की सर्वेक्षण याचिका नवंबर 2024 में स्वीकार की गई। दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है।
13. मेरठ में मुस्लिम युवती की मौत के मामले में सांप्रदायिक एंगल नहीं हैयूपी के मेरठ में हिन्दुओं द्वारा एक मुस्लिम लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी। इस मामले में मृतका के पिता ने हसीन, शाहरूख, इकरामुद्दीन और मोहसीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसमें से पुलिस ने आरोपी हसीन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में किसी प्रकार का सांप्रदायिक एंगल नहीं है। आरोपी और पीड़ित दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं।
14. दिल्ली मेट्रो में सुरक्षाकर्मी और मुस्लिम युवक के साथ विवाद में सांप्रदायिक एंगल नहीं हैरमजान में इफ्तारी करने जा रहें मुस्लिम युवक को जवानों ने रोककर पीटा। सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवानों और मुस्लिम लड़के (आदिल) के बीच झड़प उसके द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण हुआ था। आदिल मेट्रो स्टेशन पर इयरफोन लगाया था, जिसके कारण उसे CISF के जवानों की बातें सुनाई नहीं दी और इसके बाद मामला बढ़ गया। इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
15. एमएस धोनी ने पहलवानों के समर्थन में अपना मेडल त्यागने की बात नहीं की है एमएस धोनी ने कहा कि मैं पहलवानों के साथ हूँ। अगर जरुरत पड़ी तो मैं अपना मेडल त्याग दूंगा। एमएस धोनी ने पहलवान के समर्थन में कोई बयान नहीं दिया है। मूल इन्फोग्राफिक में विजेंद्र सिंह की तस्वीर थी, जिसे एडिट कर धोनी की तस्वीर में बदल दिया गया है।
16. कठुआ केस: वायरल तस्वीर विशाल शर्मा की है, विशाल जंगोत्रा भी बरी हो चुका हैकठुआ गैंगरेप केस में आरोपी विशाल जंगोत्रा है।वायरल हो रही तस्वीर आरोपी विशाल जंगोत्रा की नहीं, बल्कि निर्दोष विशाल शर्मा की थी। विशाल शर्मा का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। वहीं, इस केस में आरोपी विशाल जंगोत्रा को पुलिस गलत तरीके से गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में अदालत ने उसे बरी कर दिया।
17. रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला दो साल पुराना हैएक रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ हाल ही में दुष्कर्म की घटना हुई, जिससे परेशान होकर फौजी ने आत्महत्या कर ली।  यह घटना अप्रैल 2023 की है। इसे हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
18. मॉर्गन फ़्रीमैन ने अज़ान को सबसे ख़ूबसूरत आवाज़ नहीं कहामॉर्गन फ़्रीमैन ने कहा कि अज़ान की आवाज़ दुनियाँ की सबसे खूबसूरत आवाज़ होती है।मॉर्गन फ़्रीमैन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
19. सुरेश चव्हाणके ने हिंदु बेटियों का विवाह मुसलमानों से करने की सलाह नहीं दीसुरेश चव्हाणके ने कहा है कि, ‘भारत को अगर हिंदू राष्ट्र बनाना है तो हिंदुओं को अपनी बेटियों का विवाह जिहादियों से कराना होगा।’सुरेश चव्हाणके ने हिंदुओं को अपनी बेटियों का विवाह मुसलमानों से करने की सलाह नहीं दी है। जर्नो मिरर का वायरल ग्राफ़िक फर्जी है।
20. सद्गुरु और उनकी बेटी की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरलईशा फाउंडेशन में एक लड़की सद्गुरु की गोद में बैठी है।वायरल तस्वीर में दिख रही लड़की सद्गुरु की बेटी राधे जग्गी है।
21. सद्गुरु और उनकी बेटी का डांस वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरलईशा फाउंडेशन में सद्गुरु एक लड़की के साथ डांस कर रहे हैं। इस व्यक्ति के क़िरदार संदिग्ध है, इसके आश्रम की जाँच हों तो ये दूसरा आसाराम या राम रहीम ही निकलेगा!वायरल वीडियो में सद्गुरु अपनी बेटी बेटी राधे जग्गी के साथ डांस कर रहे हैं।
22. तिरंगे से टेबल साफ करते व्यक्ति का वीडियो पुराना है एक व्यक्ति तिरंगे से टेबल साफ कर रहा है।भारतीय ध्वज का अपमान करने वाले व्यक्ति का वीडियो ओडिशा का है। यह घटना 2022 की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की है।
23. करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की हिजाब वाली तस्वीर AI जनरेटेड है करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने हिजाब पहना।यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
24. हाल ही में तीन हिंदू महिला बुर्का पहनकर चोरी करते हुए पकड़ी गईहाल ही में तीन हिंदू महिला बुर्का पहनकर चोरी करते हुए पकड़ी गई।यह मामला अक्टूबर 2022 का है। इसे हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
25. बाइक सवार द्वारा मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी का वीडियो स्क्रिप्टेड हैबाइक सवार युवक ने मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी की।बाइक सवार द्वारा मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी का वीडियो स्क्रिप्टेड है। साथ हीइसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। आरोपी युवक भी मुस्लिम समुदाय से है।
26. पीएम मोदी के हिन्दू मुसलमान बयान को लेकर न्यूज 24 का पोस्टकार्ड भ्रामक हैपीएम मोदी ने कहा कि मुसलमान आज पूरी दुनिया में बदल रहे हैं लेकिन भारत में लोग अभी भी हिंदू-मुस्लिम करते हैं।न्यूज 24 के ग्राफिक्स में पीएम मोदी का बयान भ्रामक और पुराना है।
27. हैदराबाद के निजाम ने देश को 5 हजार किलो सोना दान नहीं दिया थाहैदराबाद के निजाम ने इस देश के लिए 5 हज़ार किलो सोना दिया था।निजाम ने सोना दान में नहीं, बल्कि नेशनल डिफेंस गोल्ड स्कीम में निवेश किया था। उन्होंने कुल 425 किलो गोल्ड का निवेश किया था। इस इन्वेस्टमेंट पर उन्हें तब 6.5 फीसदी की दर से ब्याज भी मिलना था।
28. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फिलिस्तीन को समर्थन करने का वायरल वीडियो AI जनरेटेड हैक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फिलिस्तीन के समर्थन में बात की।इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध पर बोलते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वीडियो AI जनरेटेड है।
29. चीन में ईद मानाने का वीडियो पुराना हैचीन में ईद का जश्न मानते लोगों का वीडियो।ईद के जश्न का यह वीडियो 2019 या उससे पहले का है। यह वीडियो चीन के किंगहाई प्रांत का है।
30. अलीपुरद्वार में पकड़े गए दो लोगों का पुराना वीडियो मुर्शिदाबाद हिंसा का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरलपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मुस्लिम टोपी पहने बिहार के दो हिंदू युवक पकड़े गए! दोनों माहौल खराब करने पहुंचे थे।यह वीडियो अलीपुरद्वार का है जो, 5 मार्च 2025 को फेसबुक पर अपलोड किया गया था। वहीं मुर्शिदाबाद में 8 अप्रैल 2025 को हिंसा हुई थी।
31. गोरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरलहरियाणा की पानीपत पुलिस ने गौरक्षा के नाम पर फिरौती, अप्रहरण, हत्या का प्रयास, बलात्कार करने वालों को पुलिस ने पकड़ा।हरियाणा के पानीपत में गोरक्षक करन ने पुलिस को अवैध पशु तस्करी की सूचना दी थी लेकिन डायल 112 ने पशुओं से भरे वाहन को छोड़ दिया। जब करन ने इस बारे में डायल पुलिसकर्मियों से पूछा तो उसके साथ मारपीट और गाली-गालौच की गयी। गोरक्षक के साथ मारपीट में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
32. संत कबीर की समाधि स्थल पर चादर चढ़ाने का पीएम मोदी का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरलपीएम मोदी ने मस्जिद में मजार पर चढ़ाई चादर।वायरल वीडियो संत कबीर समाधि स्थल का है। 28 जून 2018 को पीएम मोदी ने संत कबीर की की 500वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रधांजलि दी थी। वहीं बैकग्राउंड में अजान की आवाज एडिटेड है। 
33. बाप-बेटी का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल71 साल के बुजुर्ग का 21 साल की लड़की के साथ अनैतिक संबंध है।वायरल वीडियो एक बेटी और उसके बीमार पिता का है जिसे लोग अनैतिक सम्बन्ध के भ्रामक दावे के साथ शेयर रहे हैं।
34. कार द्वारा मुस्लिम महिला को टक्कर मारने की घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं हैअपने बच्चे के साथ जा रही बुर्का पहनी एक महिला को एक कार ने जानबूझकर टक्कर मार दी।यह घटना केरल के कोट्टाकल में हुई, जहाँ कार के ड्राईवर ने नींद में गाड़ी चलते हुए महिला को टक्कर मार दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया और वह खतरे से बाहर है। बच्चा दुर्घटना में बच गया है।
35. बिहार में कैफ खान की हत्या के मामले में सांप्रदायिक एंगल नहीं हैबिहार में पाकिस्तान का सपोर्टर होने के शक में हिंदुओं ने मुस्लिम युवक कैफ कमाल की हत्या कर दी।बिहार के गोपालगंज में कैफ खान की हत्या के मामले में सांप्रदायिक एंगल नहीं है। कैफ की हत्या पुराने विवाद की वजह से हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
36. लश्कर ए तैयबा के सदस्य संदीप शर्मा उर्फ़ आदिल के पकड़े जाने की खबर 8 साल पुरानी हैउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला संदीप शर्मा लश्कर ए तैयबा का सदस्य निकला।लश्कर ए तैयबा के सदस्य संदीप शर्मा के पकड़े जाने की खबर साल 2017 की है। संदीप को एक कश्मीरी महिला से प्यार हो गया था, जिसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम आदिल रख लिखा और आतंकियों के साथ शामिल हो गया।
37. थाने में बुजुर्ग की पिटाई का वायरल वीडियो 7 साल पुराना हैउत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दलित शिक्षक को पुलिसकर्मियों द्वारा पीटा गया।वायरल वीडियो इंटरनेट पर अप्रैल 2018 या उससे पहले से मौजूद है। इसे हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
38. गाजीपुर में बुर्का पहनकर चोरी करने वाली हिंदू महिलाओं का मामला दो साल से भी ज्यादा पुराना हैहाल ही में तीन हिंदू महिला बुर्का पहनकर चोरी करते हुए पकड़ी गई।यह घटना 8 अक्टूबर 2022 की है।  गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर GRP ने तीन महिलाओं को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
39. वायरल वीडियो तेल अवीव पर ईरान द्वारा मिसाइल हमले का नहीं हैईरानी मिसाइलों ने तेल अवीव में रक्षा मंत्रालय मुख्यालय पर हमला किया।यह वीडियो इजरायल-ईरान युद्ध से जुड़ा नहीं है। यह वीडियो 8 अगस्त, 2024 का है। जिसमें मौलौडिया क्लब डी’अल्जेर के प्रशंसक अल्जीरिया में जश्न मना हैं।
40. ईरान द्वारा इजरायल के लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा गलत हैईरान के डिफेन्स सिस्टम ने दो इजरायली लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया।यह एक सिमुलेशन वीडियो है, जिसे 18 मई, 2025 को माटामिलिटर्नगापक नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा पोस्ट किया गया था, जिसमें Su-57 स्टील्थ फाइटर और SAM सिस्टम के बीच एक काल्पनिक हवाई युद्ध को दर्शाया गया है।
42. इसराइल के हाईफ़ा पोर्ट के तबाह होने का वीडियो AI जनरेटेड है इसराइल का हाईफ़ा पोर्ट गाज़ा जैसा दिख रहा।यह वीडियो AI जनरेटेड है। इसे 12 मई को “3amelyon” नामक इंस्टाग्राम अकाउंट ने पोस्ट किया था जो AI जनरेटेड कंटेंट बनाता है।
43. ईरान द्वारा मोसाद के हेडक्वार्टर को तबाह करने का वीडियो AI जनरेटेड हैईरान ने मोसाद के हेडक्वार्टर को नष्ट कर दिया है।यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है और इसे TikTok यूज़र @perry_936m ने पोस्ट किया था।
44. ईरान मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में 73 भारतीयों को गिरफ्तार करने का दावा गलत है ईरान में इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में 73 भारतीय गिरफ्तार।मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप भारतीयों को गिरफ्तार करने का दावा झूठा है। इंटरनेट पर ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा, दावे के साथ शेयर की गई तस्वीर ईरान, चीन और रूस द्वारा आयोजित 2023 के सैन्य अभ्यास की है।
45. हाइफ़ा पावर प्लांट पर ईरानी मिसाइल हमले का दावा गलत है ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइल ने इज़राइल के हाइफ़ा शहर में तबाही मचा दी। पावर प्लांट पर सीधा हमला हुआ और पूरी सुविधा मलबे में तब्दील हो गई।वायरल वीडियो असल में चीन के झेजियांग प्रांत में 17 नवंबर 2015 को हुए एक केमिकल प्लांट धमाके का है। इसका इज़राइल या ईरान से कोई संबंध नहीं है।
46. उत्तराखंड में दलित युवक के साथ मारपीट की घटना दो साल पुरानी हैमंदिर में प्रवेश पर अनुसूचित जाति के युवक को पीटा गया।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दलित युवक के साथ मारपीट की घटना जनवरी 2023 की है। इस मामले में पाँच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।
47. ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार होने वाली महिला हिंदू नहीं हैहिंदू संस्कारी महिला ने पूरे ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार ही गई।ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार होने वाली महिला हिंदू नहीं है। महिला का नाम सना है, जो मुस्लिम समुदाय से हैं।
48. ईरान द्वारा ‘अल-फातेह’ मिसाइल लांच करने का दावा गलत है ईरान ने “अलफतेह” मिसाइल लॉन्च की, जो आयरन डोम को चकमा देने में सक्षम है।वायरल वीडियो एक नागरिक अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च का है, जिसे दिसंबर 2023 में इंस्टाग्राम यूज़र momentgram ने पोस्ट किया था। इसका ईरानी सेना या किसी मिसाइल से कोई संबंध नहीं है।
49. ट्रक पर इंडस्ट्रियल हौपर को ले जाने का दो साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरलईरान के भारी हथियारों के भंडार ने इज़राइल को डरा दिया है।यह वीडियो जुलाई 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसका हालिया इज़राइल-ईरान संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है।
50. मिसाइलों से लदे ईरानी सेना के ट्रकों का वीडियो AI जनरेटेड हैईरानी सेना भारी मात्रा में हथियारों की आवाजाही कर रही है।यह वीडियो AI जनरेटेड है। ऐसे ही कई वीडियो एक TikTok यूज़र @Amazonwildking ने शेयर किया है, जो अक्सर इस तरह की नकली वीडियो पोस्ट करता है।
51. ईरानी सेना द्वारा ट्रकों पर मिसाइल ले जाने का वीडियो AI जनरेटेड हैईरानी सेना द्वारा इजरायल पर हमले के लिए ट्रकों पर मिसाइल ले जाया जा रहा है।यह वीडियो AI जनरेटेड है। इसे TikTok पर Amazon नाम के यूजर ने शेयर किया है। जो इस प्रकार के कई वीडियो पोस्ट करता है।
52. ईरान द्वारा अमेरिकी एयरबेस पर हमले का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस को उड़ा दिया है।यह वीडियो AI जनरेटेड है और इसे सबसे पहले 21 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया था। इसका वर्तमान संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।
53. कांवड़ियों द्वारा ई-रिक्शा तोड़ने का वायरल वीडियो एक साल पुराना हैकांवड़ियों द्वारा ई-रिक्शा तोड़ने का वीडियो वायरल।कांवड़ियों द्वारा ई-रिक्शा तोड़ने का वीडियो जुलाई 2024 का है। उत्तराखंड के रूड़की में ई-रिक्शा कांवड़ियों से टकरा जाने पर तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
54. कावंड छोड़कर फरार हुए युवक-युवती की खबर एक साल पुरानी हैहरियाणा से कावंड लेकर आए युवक-युवती शिविर से फरार हो गए।यह खबर जुलाई 2024 की है। जब हरियाणा के युवक-युवती दाहा गांव स्थित एक शिविर में रूके थे, वहां से वो फरार हो गए थे।
55. इंडिगो की फ्लाइट में मुस्लिम युवक को उसके धर्म की वजह से थप्पड़ मारने का दावा गलत हैइंडिगो की फ्लाइट में एक हिंदू यात्री ने मुस्लिम यात्री को उसके धर्म के कारण थप्पड़ मार दिया।इंडिगो की फ्लाइट में पीड़ित हुसैन अहमद मजूमदार को पीटने वाले व्यक्ति का नाम हफीजुल रहमान है। पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही धर्म के हैं। इस घटना का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
56. 1950 में मौत के बाद 1960 में सरदार पटेल ने विरोध किया? अमित शाह का वायरल वीडियो एडिटेड हैसरदार पटेल का देहांत 1950 में हो गया था तो उन्होंने 1960 में विरोध कैसे कर दिया। अमित शाह झूठ बोल रहे हैं।अमित शाह साल 1948 के युद्ध में युद्धविराम की बात कर थे। इसके बाद वो 1960 में सिंधु समझौते की बात कर थे। इसी दौरान उन्हें विपक्षी नेता की ओर से 1948 के युद्ध को लेकर टोंका गया। उसी सन्दर्भ में उन्होंने कहा था कि सरदार पटेल ने विरोध किया था, गाड़ी लेकर आकाशवाणी तक गए थे घोषणा न करें, दरवाजे बंद कर दिए थे।
57. मां द्वारा बच्चे को लेकर पानी में कूदने वाला वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड हैपति से झगड़े के बाद एक माँ अपने बच्चे को लेकर पानी में कूद गई।वायरल वीडियो असली नहीं है। यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे यूट्यूबर दीपू कुमार ने बनाया है।
58. पूर्व भजपा नेता विद्या पटेल का बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाने का वायरल वीडियो 7 साल पुराना हैपूर्व भजपा नेता विद्या पटेल ने कहा कि भाजपा से टिकट चाहिए तो या तो दौलत दे दो या औरत।विद्या पटेल का वायरल वीडियो साल 2018 का है। यह बयान उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिया था।
59. मेरठ में ठाकुर-मुस्लिम विवाद के कारण मुस्लिमों के घर तोड़े जाने का दावा भ्रामक हैमेरठ के सलावा गांव में ठाकुर और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद के बाद 8 मुस्लिमों को गिरफ्तार किया गया और उनके घर प्रशासन ने तोड़ दिए।मेरठ में ठाकुर समुदाय से विवाद के कारण मुसलमानों के घरों को तोड़ने का दावा भ्रामक है। मेरठ प्रशासन ने यह कार्रवाई गांव की नाली पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए की थी। इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किए गए थे।
60. कार को टक्कर मारते बैल का वीडियो AI-जनरेटेड हैएक बैल सड़क पर खड़ी कार पर कूद गया और उसे नुकसान पहुँचाया।यह वीडियो एआई-जनरेटेड है और एक एआई कालाकारी नाम के इंस्टाग्राम पेज द्वारा बनाया गया है। इस हैंडल ने अपने पेज पर ऐसे कई और एआई वीडियो शेयर किए हैं।
61. बिहार चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन का दावा गलत हैबिहार चुनाव के बाद लोग इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।बिहार चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन का दावा गलत है। वायरल वीडियो अगस्त 2025 का है जिसमें राजस्थान में NSUI ने कथित वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
62. बिहार चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दावा गलत हैबिहार में एनडीए की बाद जनता भाजपा के खिलाफ विरोध कर रही है।बिहार में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दावा गलत है। वायरल वीडियो गुवाहाटी में सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम विदाई का है।
63. मध्यप्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ने का वीडियो दो साल पुराना हैमध्यप्रदेश के रीवा में दबंगों ने जमीन विवाद में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ दिया।रीवा में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ने की घटना जुलाई 2024 की है। एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन का विवाद था, जिसमें एक पक्ष की महिलाएं निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध कर रही थीं। इसी दौरान दुसरे पक्ष ने डंपर से महिलाओं के ऊपर मिटटी डाल दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
64. दिल्ली-जयपुर हाईवे के बिलबोर्ड पर लटकी थार का वीडियो AI जनरेटेड हैदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलबोर्ड से टकराई महिंद्रा थार।महिंद्रा थार के एक्सीडेंट का यह वीडियो AI जनरेटेड है। इंस्टाग्राम पर इसे viiztrrix नाम के एक AI कंटेंट क्रिएटर ने बनाया है।
Share