हिंदी

क्या अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए है हर घर तिरंगा योजना? फैक्ट चेक

केंद्र सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत सरकार ने देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इसी बीच न्यूज वेबसाइट में छपे आर्टिकल की स्क्रीन शॉट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि रिलायंस दुनिया का सबसे बड़ा पॉलिएस्टर खिलाड़ी बन गया।

इसी स्क्रीन शॉट को कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने शेयर किया और प्रधानमंत्री पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने तिरंगे को भी धन्धा बना कुछ यूँ पहुँचाया अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ…”।

आर्काइव लिंक

अलका के अलावा तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद, राजस्थान कांग्रेस के सोशल मीडिया जनरल सेक्रेटरी विनी, महुआ मोइत्रा फैन्स व अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी स्क्रीन शॉट को शेयर किया है।

आर्काइव लिंक
आर्काइव लिंक
आर्काइव लिंक
आर्काइव लिंक

Fact Check

वायरल स्क्रीन शॉट और उसके साथ लिखे गए कैप्शन के कारण यह सन्देहास्पद लगी लिहाजा हमनें पड़ताल शुरू की। पड़ताल में वायरल पोस्ट की सच्चाई कुछ और ही सामने आई।

वायरल न्यूज आर्टिकल फाइनेंशियल एक्सप्रेस का बताया जा रहा था इसलिए हेडलाइन को इंटरनेट पर सर्च करने पर ओरिजनल आर्टिकल मिल गया। लेकिन आगे यह पता चला कि इस न्यूज आर्टिकल में छपी रिपोर्ट का वर्तमान के हर घर तिरंगा अभियान से कोई सम्बन्ध नहीं है। बल्कि यह आर्टिकल जून 2004 में प्रकाशित हुआ था। इसी आर्टिकल में बताया गया था कि रिलायंस दुनिया का सबसे बड़ा पॉलिएस्टर खिलाड़ी बन गया।

Source : Financial Express

वेब लिंक

इस प्रकार से वायरल फोटो के साथ किए जा रहे दावे और ओरिजनल आर्टिकल की रिपोर्ट की तुलना करने पर साफ पता चल गया कि रिलायंस के दुनिया के सबसे बड़े पॉलिएस्टर खिलाड़ी बनने में मोदी सरकार का कोई हाथ नहीं है बल्कि कम्पनी ने 2004 में ही यह मुकाम हासिल कर लिया था।

Claim रिलायंस दुनिया का सबसे बड़ा पॉलिएस्टर खिलाड़ी बन गया।
Claimed byकांग्रेस नेत्री अलका लांबा, राजस्थान कांग्रेस के सोशल मीडिया जनरल सेक्रेटरी विनी, महुआ मोइत्रा फैन्स व अन्य सोशल मीडिया यूजर्स
Fact Checkभ्रामक

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों का भंडाफोड़ करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। कृपया सहयोग करें।

जय हिंद

Share

This website uses cookies.