बिहार के अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर में मैथिली ठाकुर में जींस पहने दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद मैथिली ठाकुर साड़ी से फटी जींस में आ गई। हालांकि हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।
दिव्या कुमारी ने एक्स पर लिखा, ‘साहब की छोटा रिचार्ज विधायक बनते ही पेंट फाड़कर घूमने लगी जैसे जैसे पैसा आयेगा भक्तों की मौसी टांगना की तरह ये भी होती जाएगी’
इंडिया गठबंधन ने लिखा, ‘पहचानिए इन्हें नए विधायक बनी हैं। साड़ी से फटी जिंस में आ गई,आगे आगे क्या होता है और…’
यह भी पढ़ें: क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर यह तस्वीर हमें मैथिलि ठाकुर के सोशल मीडिया या किसी भी अन्य विश्वसनीय वेबसाइट पर मौजूद नहीं मिली। पड़ताल में आगे हमें Hive AI टूल की मदद से तस्वीर की जांच कि तो पता चला कि यह तस्वीर AI जनरेटेड है।

| दावा | चुनाव जीतने के बाद मैथिली ठाकुर साड़ी से फटी जिंस में आ गई। |
| दावेदार | दिव्या कुमारी |
| निष्कर्ष | जींस पहने मैथिली ठाकुर की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है। इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। |
