सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स अब झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का सबसे बड़ा जरिया बनता जा रहा है। यहां हर दिन तरह-तरह की अफवाहें और फर्जी दावे वायरल होते हैं। खास बात यह है कि पेड ब्लू-चेक मार्क लेने के बाद यूज़र्स की पोस्ट को ज्यादा लोगों तक पहुंच मिलती है, जिससे उनकी साझा की गई गलत जानकारी बहुत तेजी से फैल जाती है। कई बार ये झूठी खबरें आम लोगों को गुमराह करती हैं और समाज में भ्रम फैलाती हैं। इस रिपोर्ट में हमने ऐसे ही एक एक्स यूज़र इंद्रजीत बराक द्वारा शेयर की गई भ्रामक और झूठे दावे और उनकी असलियत को शामिल किया है।
| क्रमांक | दावा | फैक्ट चेक |
| 1. भारतीय पत्रकार का मज़ाक उड़ाने का वीडियो पांच साल पुराना है | जब अमेरिका में गोदी मीडिया ट्रंप की चाटुकारिता कर रहा था तो अमेरिकन पत्रकार अपनी हंसी नहीं रोक पाई। | भारतीय पत्रकार रघुबीर गोयल ने 25 फरवरी 2020 को व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछा था। इसी दौरान, न्यूयॉर्क पोस्ट की पत्रकार एबोनी बॉडन ने उनका मज़ाक उड़ाया था। हाल ही में वायरल हुआ यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा से किसी भी तरह से संबंधित नहीं है। |
| 2. चंद्रशेखर आजाद ने पीएम मोदी के सामने अपना भाषण नहीं दिया, वायरल वीडियो एडिटेड है | नरेंद्र मोदी चुपचाप चंद्रशेखर आजाद की बातों को सुन रहें है. | चंद्रशेखर आजाद का पीएम मोदी के सामने भाषण का वीडियो एडिटेड है। |
| 3. गणतंत्र दिवस परेड में टीपू सुल्तान की झांकी की तस्वीर दस साल पुराना है | गणतंत्र दिवस परेड में नज़र आया भारत का सच्चा शेर, शेर-ए-मैसूर टीपू सुल्तान था। | वायरल हो रही तस्वीर 26 जनवरी 2014 की है, जब गणतंत्र दिवस परेड में कर्नाटक की झांकी में टीपू सुल्तान को प्रदर्शित किया गया था। |
| 4. गणतंत्र दिवस परेड में बाबा साहेब अंबेडकर की झांकी का वीडियो साल 2016 का है | गणतंत्र दिवस परेड में बाबा साहेब अंबेडकर की झांकी देखने को मिला. | वायरल वीडियो 26 जनवरी 2016 की है. |
| 5. दिल्ली मेट्रो में कृपाण लिए सिख यात्री को रोके जाने का वीडियो तीन साल पुराना | एक युवा सिक्ख को कृपाण के साथ स्टेशन में नहीं जाने दिया। ये अलाउड है तो इसे जाने देना चाहिए। बाकी सिक्खों से नफरत करने वाले देश में हर जगह हैं। | वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो स्टेशन का अप्रैल 2022 का है. इस मामले में सुरक्षा कर्मियों ने एक सिख युवक को रोककर उसकी कृपाण के आकार की जांच की थी। |
| 6. पुलिस द्वारा बिना हेलमेट पकड़े गए युवक का वीडियो करीब चार साल पुराना है | बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस ने एक लड़के का चालान काट दिया। | वायरल वीडियो अगस्त 2021 का है। |
| 7. दिल्ली में ‘एक कप के लिए वोटर बिकने’ का दावा गलत है | यह वीडियो दिल्ली चुनाव का बताया जा रहा है, मैं पुष्टि नहीं कर रहा। दिल्ली वाले कप लेकर वोट डाल रहे हैं।अब ये कप ही बचेगा इनके पास। | पड़ताल से स्पष्ट है कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल है। दिल्ली में मतदान के दौरान वोटर को खरीदने के लिए कप नही बांटे गये थे। चुनाव आयोग ने पिंक बूथ पर बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगों को सम्मानित करने के लिए गिफ्ट दिया था। |
| 8. लखनऊ के कैथेड्रल चर्च के सामने हिंदू समूह ने ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ गाने पर डांस नहीं किया था | जब चर्च और मस्जिद के सामने ही नाचना था तो मंदिर के लिए लोग क्यों मरवाए?? मंदिर क्यों बनाया, उसी को सिर पर धरकर नाचो अब। | वायरल दावा भ्रामक है. नारेबाजी रॉयल कैफे के पास हुई, जो कैथेड्रल चर्च से लगभग 250-300 मीटर दूर है। |
| 9. गोलवलकर के हवाले से वायरल बयान फर्जी है | पूर्व आर एस एस चीफ गोलवलकर ने कहा था कि “मैं सारी जिंदगी अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए तैयार हूं,लेकिन जो दलित पिछड़ों और मुसलमानों को बराबरी का अधिकार देती हो. ऐसी आज़ादी मुझे नहीं चाहिए” | वायरल ग्राफिक में इन बयानों का स्रोत “We and Our Nationhood Identified” पुस्तक को बताया गया है, लेकिन गोलवलकर ने इस नाम से कोई किताब नहीं लिखी। उनकी वास्तविक पुस्तक का नाम “We or Our Nationhood Defined” है। हालांकि, इस किताब में वायरल ग्राफिक में किए गए दावे से जुड़ा कोई बयान नहीं मिला। यानी, वायरल बयान फर्जी है। |
| 10. अमित शाह ने अम्बेडकर का अपमान नहीं किया, वायरल वीडियो एडिटेड है | अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। | अमित शाह ने अपने संबोधन में बताया कि बाबा साहेब का नाम लेने के बजाय उनके विचारों को अपनाना चाहिए लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ वोट बैंक के लिए उनका नाम लिया है |
| 11. बैंकों में लेनदेन के लिए अंगूठा स्कैनर बैन करने का दावा गलत है | अब 1 नवंबर से मनी ट्रांसफर के लिए ग्राहक की EKYC होगी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लगाके अंगूठा लगेगा। और 1 नवंबर से ही कोई भी अंगूठा स्कैन डिवाइस एक्टिवेट नहीं हो रही है, ये सिस्टम पूरे देश में लागू है। एक नवंबर से पैसे भेजने के लिए अंगूठा अनिवार्य है और 1 नवंबर से ही अंगूठा स्कैनर बैन है।। कमाल का सिस्टम है हमारा। | UIDAI LO अंगूठा स्कैनर को बदलकर L1 अंगूठा स्कैनर ला रही है, जो पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, तेज और उपयोग में आसान है। |
| 12. हरियाणा में जाट आरक्षण पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने लगाई, मोदी सरकार ने नहीं | 2014 में भाजपा केंद्र और हरियाणा में सरकार बनाती है, 2015 में जाटों का आरक्षण को रद्द किया गया। | मार्च 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने जाट समुदाय को ओबीसी वर्ग से बाहर कर दिया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाट नेताओं से मुलाकात कर आरक्षण के समर्थन में अपनी बात रखी थी। |
| 13. मोदी सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपए का लोन माफ नहीं किए है | नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 1,60,00,00,00,00,000 मतलब 16 लाख करोड़ रुपया कर्ज़ा माफ किया है! | भारत सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपए का लोन write- off किया है, माफ नहीं. Write Off का मतलब होता है किसी कर्ज या बकाया रकम को खराब कर्ज मानकर खातों से हटा देना। हालांकि, इसे भविष्य में वापस लिया जा सकता है अगर उधारकर्ता भुगतान करे। Waive Off का मतलब है किसी कर्ज या शुल्क को पूरी तरह माफ कर देना, जिससे उधारकर्ता को अब उसे चुकाने की जरूरत नहीं होती। |
| 14. महाकुंभ में श्रद्धालुओं द्वारा आर्मी पर चप्पल फेंकने का दावा गलत है | कुंभ में राष्ट्रवादी और सनातनी लोगों ने आर्मी वालों पर चप्पलें फेंकी! ये मुसलमान होते तो आज सभी सरकारी मीडिया चैनलों पर यही खबर होती , लेकिन इस धर्म के लोगों को ये सब अलाउड है शायद। | महाकुंभ में श्रद्धालुओं द्वारा आर्मी पर चप्पल फेंकने का दावा गलत है। वायरल वीडियो पटना के गाँधी मैदान में पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच के दौरान का है। |
| 15. मथुरा के गोवेर्धन मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी करने का आरोपी पुजारी नहीं है | मथुरा के एक मंदिर से पुजारी 3 करोड़ नगद रुपए लेकर भाग गया था, उनमें से 72 लाख की रिकवरी हो गई है, बाकी नहीं मिले हैं। और हां कोई भी हिन्दू इसके बारे में आवाज ना उठाए वरना हिंदुत्व पर संकट खड़ा हो जायेगा। | पड़ताल से स्पष्ट है कि मथुरा के गोवेर्धन मंदिर में पुजारी द्वारा करोड़ों की चोरी करने का दावा भ्रामक है। चोरी करने वाला व्यक्ति पुजारी नहीं ठेकेदार है। |
| 16. चंद्रशेखर आजाद ने पीएम मोदी के सामने अपना भाषण नहीं दिया, वायरल वीडियो एडिटेड है | पीएम मोदी के सामने चंद्रशेखर आजाद ने दलितों, आदिवासियों और मुस्लिमों की बात की और पीएम मोदी चुपचाप सुनते रहें। | चंद्रशेखर आजाद का पीएम मोदी के सामने भाषण का वीडियो एडिटेड है। |
| 17. राज्यस्थान में पंडित की सलाह पर सोलर पैनल तोड़ने का दावा भ्रामक है | राजस्थान में एक पंडित के कहने पर सोलर को तोड़ दिया गया, क्योंकि पंडित का कहना था कि सोलर की एनर्जी से सूरज देवता को परेशानी होती है। | यह वीडियो साल 2018 का महाराष्ट्र का है, जब मजदूरी न मिलने पर वहां पर काम करने वाले मजदूरों ने विरोध प्रदशन के तौर पर सोलर पैनलतोड़ दिए थे। |
| 18. हिंदू महिला द्वारा मामा के लड़के से शादी का वीडियो स्क्रिप्टेड है | एक सनातनी महिला ने ममेरे भाई से शादी कर ली है। | हिंदू महिला द्वारा मामा के लड़के से शादी का वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे असल का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है। |
| 19. ककरौली में मुस्लिम महिला वोटरों पर बंदूक तानने का दावा गलत है | यूपी पुलिस ने मतदान करने जा रही महिलाओं पर बंदूक तानी। | यूपी पुलिस ने बंदूक महिलाओं पर नहीं, बल्कि महिलाओं के पीछे से पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे पत्थरबाजों पर तानी थी। |
| 20. अयोध्या में रामपथ और भक्तिपथ से लाइट चोरी होने का दावा गलत है | राम मंदिर तक जाने वाले रामपथ और भक्तिपथ के किनारे लगाई गई 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की 3,800 ‘बैम्बू लाइट’ और 36 ‘गोबो प्रोजेक्टर लाइट’ चोरों ने चुरा लीं। | अयोध्या में लाइटें चोरी होने का दावा झूठा है। असल में कार्यदायी संस्था ने ज्यादा भुगतान लेने के लिए एफआईआर में लाइटों की संख्या 3800 लिखाई, जबकि सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, 2600 लाइटें ही लगवाई गई थीं। |
| 21. ओलम्पिक के लिए सबसे ज्यादा फंड गुजरात को मिलने का दावा भ्रामक | मोदी सरकार ओलम्पिक के लिए सबसे ज्यादा फंड गुजरात को देती है। | ओलंपिक खिलाड़ियों की तैयारी के लिए भारत सरकार अलग से TOPS स्कीम के माध्यम से उन्हें तैयार करती है, जिसका राज्य सरकार को मिलने वाले फंड से कोई संबंध नहीं है। |
| 22. भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा को नॉनवेज खिलाने का दावा गलत है | लड्डू गोपाल को चिकन बिरयानी खिलाते हुए एक और सनातनी महिला का वीडियो वायरल। | लड्डू गोपाल की प्रतिमा को नॉनवेज खिलाने का दावा गलत है। यूट्यूबर मौली चक्रवर्ती प्रतिमा को प्रसाद के रूप में आलू और पनीर से बनी शाकाहारी बिरयानी परोस रहीं थी। |
| 23. सड़क विभाग के ऑफिस के बाहर टूटे रोड की तस्वीर भारत की नहीं है | सड़क विभाग के बाहर टूटे हुए रास्ते की तस्वीर भारत की है। | यह तस्वीर भारत की नहीं, नेपाल की है। |
| 24.गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो पुराना है | गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ABVP वालों ने पुलिस और यूनिवर्सिटी के कुलपति और रजिस्ट्रार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। | ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प का यह वीडियो पुराना है। |
| 26. मुजफ्फरनगर में मुस्लिम युवक के लिंग परिवर्तन के मामले में सांप्रदायिक एंगल नहीं है | ओमप्रकाश ने मुजाहिद का जबरन लिंग परिवर्तन करवा दिया। | मुजाहिद का ऑपरेशन डॉ. रजा फारूकी ने किया था। यह ऑपरेशन मुजाहिद की सहमती से हुआ था, घटना में किसी तरह का सांप्रदायिक एंगल नहीं है। |
| 27. गोलवलकर ने सारी जिन्दगी अंग्रेजों की गुलामी करने की बात नहीं लिखी थी | RSS के द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर ने अपनी पुस्तक We and Our Nationhood Identified में लिखा था कि जब भी सत्ता हाथ लगे तो सबसे पहले सरकार की धन सम्पत्ति, राज्यों की जमीन और जंगल पर दो तीन विश्वनीय धनी लोगों को सौंप दे। 95% जनता को भिखारी बना दे उसके बाद सात जन्मों तक सत्ता हाथ से नहीं जाएगी। | वायरल ग्राफिक में किया गया दावा झूठा है। गोलवलकर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। |
| 28. ट्रैक्टर से बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ने का दावा गलत है | बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को ट्रैक्टर से तोड़ा गया। | वायरल वीडियो में दिखाई गई प्रतिमा दरअसल सरदार वल्लभभाई पटेल की है, जिसे जनवरी 2024 में उज्जैन के माकड़ोन क्षेत्र में ट्रैक्टर की मदद से गिराया गया था। यह घटना दो पक्षों के बीच मूर्ति स्थापना को लेकर हुए विवाद की है, जहां एक पक्ष अंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहता था और दूसरा सरदार पटेल की। |
| 29. गंगा नदी में महिला के डूबने की घटना पुरानी है | अपनी शादी का कार्ड लेकर गंगा मैया को न्योता देने गई युवती नदी में डूब गई। | यह घटना मार्च 2024 की है। बिहार के दानापुर में अपनी शादी का कार्ड लेकर गंगा मैया को न्योता देने गई युवती फक्कड़ महतो घाट में डुबकी लगते समय युवती गंगा में डूब गई थी। |
| 30. नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद इनकम टैक्स न देने की वायरल कटिंग फर्जी है | नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद इनकम टैक्स नहीं देना होगा। | नितिन गडकरी ने एबीपी न्यूज के साथ इंटरव्यू में वायरल अखबार की कटिंग का खंडन किया। उन्होंने बताया कि मैंने या पार्टी ने ऐसी कोई बात सार्वजनिक तौर पर नहीं की है। यह खबर निराधार है। |









