दुबई एयर शो में शुक्रवार को उड़ान के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर नमांश स्याल की दुखद मृत्यु हो गई है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय वायु सेना के चीफ अमर प्रीत सिंह के नाम से एक कथित स्टेटमेंट वायरल हो रहा है। स्टेटमेंट में लिखा है कि ‘दुबई एयर शो में तेजस के हादसे से भारत की छवि को नुकसान हुआ है और यह दिखाता है कि तेजस में अभी भी कई कमियाँ हैं। कई सालों की मेहनत के बाद भी यह विमान कठिन उड़ानें, तेज़ मोड़ और बड़े ऑपरेशनों में पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है।’ दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना के चीफ ने खुद तेजस विमान को भरोसेमंद न मानते हुए इस दुर्घटना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की शर्मिंदगी बताया है।
दी पाकिस्तान टेलीग्राफ ने लिखा, ‘दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद आखिरकार IAF चीफ ने चुप्पी तोड़ी’
IAF Chief finally breaks the silence after Tejas crash at Dubai Air Show‼️ pic.twitter.com/43tSEltA8F
— The Pakistan Telegraph (@TelegraphPak) November 22, 2025
मोहम्मद आसिफ पैरोडी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद आखिरकार IAF चीफ ने चुप्पी तोड़ी’
<pIAF Chief finally breaks the silence after Tejas crash at Dubai Air Show pic.twitter.com/gONtYRJpFM
— Muhammad Asif (Parody) (@MuhammadAsif26_) November 22, 2025
Schlangenjäger नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद आखिरकार IAF चीफ ने चुप्पी तोड़ी’
‼️IAF Chief finally breaks the silence after Tejas crash at Dubai Air Show‼️ pic.twitter.com/hmBHiMUmQT
— Schlangenjäger (@Shadowfox_11) November 22, 2025
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के बाद पटना में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन का दावा गलत है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें भारतीय वायु सेना के चीफ अमर प्रीत सिंह ने तेजस की आलोचना की हो। पड़ताल में आगे हमें तेजस दुर्घटना पर भारतीय वायु सेना के आधिकारिक एक्स हैंडल से किया गया एक पोस्ट मिला। जिसमें भारतीय वायु सेना ने कहा कि ‘भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान आज दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट को गंभीर चोटें लगीं और उनकी मृत्यु हो गई। वायुसेना ने इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ़ इंक्वायरी गठित की जा रही है।’
पड़ताल में आगे हमें 22 नवंबर को किया गया भारतीय वायुसेना का एक और पोस्ट मिला। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘भारतीय वायुसेना, विंग कमांडर नमांश स्याल की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करती है। दुबई एयर शो में तेजस विमान हादसे में उनकी जान चली गई। वे एक बहादुर फाइटर पायलट थे, जिन्होंने देश की सेवा पूरी निष्ठा, कौशल और जिम्मेदारी के साथ की। उनका सम्मानित स्वभाव सभी के बीच सराहा जाता था। उनके अंतिम विदाई समारोह में यूएई के अधिकारी, उनके साथी, दोस्त और भारतीय दूतावास के अधिकारी मौजूद थे। इस कठिन समय में वायुसेना उनके परिवार के साथ खड़ी है और उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करती है। देश उनकी सेवा को हमेशा याद रखेगा।’
| दावा | दुबई एयर शो में तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारतीय वायु सेना के चीफ अमर प्रीत सिंह ने तेजस विमान की आलोचना की है। |
| दावेदार | दी पाकिस्तान टेलीग्राफ, मोहम्मद आसिफ व अन्य |
| निष्कर्ष | भारतीय वायु सेना के चीफ अमर प्रीत सिंह ने तेजस विमान की आलोचना नहीं की है। वायरल स्टेटमेंट फर्जी है। |
