Home अन्य भारतीय सेना ने 6 सिखों की हत्या नहीं की, सड़क हादसे का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल
अन्य

भारतीय सेना ने 6 सिखों की हत्या नहीं की, सड़क हादसे का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

Share
Share

सोशल मीडिया पर सेना के वाहन और एक कार के बीच हुए एक्सीडेंट का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सीमा की ओर तेज़ रफ़्तार से जा रहे भारतीय सेना के काफिले की चपेट में आने से छह सिख महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि सेना का ड्राइवर नशे में था।

BDMilitary/BDOSINT नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘पाकिस्तान की सीमा पर जा रहे भारतीय सेना के एक काफिले की टक्कर से 6 सिख महिलाओं और बच्चों को मार डाला। पुलिस जांच में आरोप लगाया गया कि सेना का ड्राइवर नशे में था।’

Source: X

मलिक अली रजा ने लिखा, ‘पाकिस्तान सीमा की ओर तेज़ रफ़्तार से जा रहे भारतीय सेना के काफिले की चपेट में आने से छह सिख महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि सेना का ड्राइवर नशे में था।’

Source: X

The Pakistan Telegraph ने लिखा, ‘भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान सीमा की ओर जा रहे एक काफिले ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें छह सिख महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई। पुलिस जांच में पाया गया कि सेना का ड्राइवर नशे में था।’

Source: X

वहीं Voice Of Bangladeshi Muslims और पश्तुन्वाली नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: लश्कर ए तैयबा के सदस्य संदीप शर्मा उर्फ़ आदिल के पकड़े जाने की खबर 8 साल पुरानी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 17 अप्रैल 2025 को ‘जम्मू लद्दाख विजन’ नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो बारामूला के राफियाबाद का है जहां सेना के वाहन, कार और मोटरसाइकिल के बीच सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए।

वहीं 16 अप्रैल 2025 को प्रकाशित कश्मीर ग्लोरी की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में स्थित रफियाबाद के हादीपोरा इलाके में एक कार, एक सेना वाहन और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना सड़क पर फिसलन के कारण हुई। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आईं। सभी चार घायल व्यक्तियों को तुरंत इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामुल्ला ले जाया गया।

दावापाकिस्तान सीमा की ओर तेज़ रफ़्तार से जा रहे भारतीय सेना के काफिले की चपेट में आने से छह सिख महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई।
दावेदारआकिब खान
निष्कर्षयह वीडियो 16 अप्रैल को बारामूला में हुई एक सड़क दुर्घटना का है, जिसमें एक कार, एक सेना वाहन और एक मोटरसाइकिल शामिल थी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए थे।

Share