सोशल मीडिया पर अखबार में छपी एक खबर की कटिंग वायरल है। खबर की हैडलाइन है, “चुनाव आयोग हमारे हाथ में है: बीजेपी नेता।” खबर में बताया गया है कि बीजेपी नेता जॉय बनर्जी ने कहा है कि चुनाव आयोग उनके साथ है और अगला इलेक्शन सेना की निगरानी में कराया जाएगा। बीजेपी नेता के इस बयान को इलेक्शन में धांधली का आरोप लगाकर शेयर किया जा रहा है।
मिस्टर इंडिया नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘चुनाव आयोग हमारे हाथ में है बीजेपी नेता का बड़ा बयान’
चुनाव आयोग हमारे हाथ में है
— mister India (@hammehaiindia62) August 16, 2025
बीजेपी नेता का बड़ा बयान @RahulGandhi @yadavakhilesh @yadavtejashwi @pappuyadavjapl pic.twitter.com/fAm5Qluphb
शिव ने लिखा, ‘लो जी कल्लो बात… हम ये समझते रहे कि आयोग, साहब की मुठ्ठी मे कैद है, यहां तो आयोग जॉय बैनर्जी जैसे बालकों के हाथ मे भी खेल रहा है.. हरियाणा मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा चुनाव से पहले कहा था.. “सारी व्यवस्था है हम चुनाव जीत रहे हैं।” आयोग भईया अब जाएं तो जाएं कहां..’
लो जी कल्लो बात…
— ꜱʜɪᴠ ᴮᴴᵁ (@ShivBHU) August 16, 2025
हम ये समझते रहे कि आयोग, साहब की मुठ्ठी मे कैद है, यहां तो आयोग जॉय बैनर्जी जैसे बालकों के हाथ मे भी खेल रहा है..
हरियाणा मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा चुनाव से पहले कहा था..
"सारी व्यवस्था है हम चुनाव जीत रहे हैं।"
आयोग भईया अब जाएं तो जाएं कहां..#VoteChor pic.twitter.com/XKZe7sz0bX
मोहम्मद आमिर हुसैन ने लिखा, ‘चुनाव आयोग हमारे हाथ में है बीजेपी नेता का बड़ा बयान’
चुनाव आयोग हमारे हाथ में है
— MD.Amir Hussain (@AmirHus53517160) August 16, 2025
बीजेपी नेता का बड़ा बयान @RahulGandhi @yadavakhilesh @yadavtejashwi @pappuyadavjapl pic.twitter.com/qXIoImgd8L
यह भी पढ़ें: मधुबनी में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक का नाम राकेश सिंह नहीं, राकेश यादव है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 21 सितंबर 2015 को प्रकाशित अमर उजाला की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता जॉय बनर्जी ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि चुनाव आयोग का नियंत्रण उनकी पार्टी के हाथों में है और अगला विधानसभा चुनाव सेना की निगरानी में कराया जाएगा। पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने धांधली के जरिए उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव में हराया, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में धांधली करना संभव नहीं होगा क्योंकि ये चुनाव सेना की निगरानी में होंगे।

पड़ताल में आगे हमें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विवादित बयान पर भाजपा और जॉय बनर्जी का स्पष्टीकरण मिला। भाजपा ने जॉय बनर्जी के बयान से किनारा करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बताया कि यह पार्टी का आधिकारिक दृष्टिकोण नहीं है। यह टिप्पणी व्यक्तिगत थी और पार्टी की सोच को नहीं दर्शाती है।” वहीं 23 सितंबर 2015 को जारी एक पत्र में जॉय बनर्जी ने बीरभूम के मयुरेश्वर में 19 सितंबर को दिए गए अपने विवादित बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगी है। पत्र में उन्होंने लिखा कि भाषण के दौरान उन्होंने उत्तेजित होकर गलत शब्दों का चयन कर लिया था। इसके बाद राज्य अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी। बनर्जी ने कहा कि उनका आशय यह बताने का था कि विधानसभा चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त की देखरेख में होंगे और पूरी तरह निष्पक्ष व बिना धांधली के संपन्न होंगे, लेकिन गलत शब्द चयन के कारण उनका बयान विवादित हो गया।


| दावा | भाजपा नेता जॉय बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग हमारे हाथ में है। |
| दावेदार | मिस्टर इंडिया, शिव व अन्य |
| निष्कर्ष | भाजपा नेता जॉय बनर्जी का यह बयान हालिया नहीं है। यह सितंबर 2015 में पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में दिया गया था। बाद में बनर्जी ने इस बयान पर माफ़ी मांगी थी। |
