Home राजनीति UGC के नियमों को लागू करने को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बयान फर्जी है
राजनीति

UGC के नियमों को लागू करने को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बयान फर्जी है

Share
Share

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर के साथ नवभारत टाइम्स का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में UGC नियमों के समर्थन में केशव प्रसाद मौर्य के कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘मोदी जी और हमारी पार्टी अंतिम सांस तक UGC क़ानून लागू करने के लिए लड़ते रहेंगे दलित पिछड़े आदिवासी सभी लोग हमारे उपर भरोसा रखिए।’ दावा किया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य UGC का समर्क़ाथन करते हुए नियमों को लागू करने का आश्वासन दिया है। हालांकि हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साभित हुआ।

कल्कि नाम के एक्स हैंडल ने नवभारत के इस पोस्टकार्ड को शेयर करते हुए लिखा, ‘अब लड़ के दिखाओ तो जानें?’

EWS WARRIOR नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘2027 में पूरा सामान्य वर्ग अब BJP को वोट नहीं देगा। हम देखेंगे कि जिन OBC, SC/ST के लिए तुमने कानून बनाए हैं, वे तुम्हें कितना समर्थन देते हैं। लेकिन कुछ जयचंद किस्म के लोग सामान्य वर्ग को धोखा देने की कोशिश जरूर करेंगे।’

यह भी पढ़ें: रामभद्राचार्य के नाम से ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों की शक्ति से पत्नी को माँ बनाने का बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें केशव प्रसाद मौर्य का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को नवभरत टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें नवभारत के इंस्टाग्राम पेज पर 30 जनवरी 2026 को पोस्ट मिला। इस पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC के नए नियमों पर रोक लगाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस फैसले पर टिप्पणी की आवश्यकता नहीं जो फैसला होगा सरकार उसका पालन करेगी।

Source: Instagram
दावाकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी जी और हमारी पार्टी अंतिम सांस तक UGC क़ानून लागू करने के लिए लड़ते रहेंगे।
दावेदारEWS WARRIOR और कल्कि
निष्कर्षकेशव प्रसाद मौर्य ने UGC नियमों को लागू कराने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। नवभारत टाइम्स का वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है।


Share