सोशल मीडिया पर राष्ट्रिय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम का एक बयान वायरल है। दावा किया जा रहा है कि ललिता कुमारमंगलम ने अपने पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कि उन्नाव और जम्मू में हुए गैंगरेप के खिलाफ कुछ बोली तो बीजेपी और आरएसएस मुझे मरवा देगी।
शोभनाथ राव ने एक्स पर लिखा, ‘RSS /BJP वाले नेता खुशहाल और देश की जनता फटेहाल…….देश भर में rss का आतंक…..’
RSS /BJP वाले नेता खुशहाल और
— Shobhnath Rao (@ShobhnathRao) April 19, 2025
देश की जनता फटेहाल…….देश भर में rss का आतंक….. pic.twitter.com/6lGrDkRsdi
यह भी पढ़ें: थाना प्रभारी द्वारा ब्राह्मणों को गाली देने वाले वायरल ऑडियो का पांच साल पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की जांच के लिए हमने मामले से संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। लेकिन इस दौरान हमें मामले से संबंधित कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल में आगे हमें पता चला कि ललिता कुमार मंगलम 19 सितंबर 2014 से लेकर 28 सितंबर तक राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के पद पर थीं। वहीं जम्मू में कठुआ रेप केस जनवरी 2018 में हुआ था।


पड़ताल में आगे हमें वायरल स्टेटमेंट पर ललिता कुमार मंगलम का स्पष्टीकरण मिला। ललिता कुमार मंगलम ने 14 अप्रैल 2018 को फेसबुक पर एक पोस्ट कर बताया कि ‘उन्नाव और कठुआ में हुए गैंगरेप के खिलाफ इस्तीफा देने और इस घटना के खिलाफ बोलने पर मेरी जान को खतरा होने की खबर फर्जी है। एनसीडब्ल्यू के अध्यक्ष के रूप में मेरा कार्यकाल 28/9/2017 को समाप्त हो गया। इसलिए पद से इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। मैं इन झूठों की उत्पत्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि ये जानबूझकर मुझे और मेरी पार्टी दोनों को नीचा दिखाने के लिए फैलाए जा रहे हैं।’

| दावा | ललिता कुमारमंगलम ने अपने पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कि उन्नाव और जम्मू में हुए गैंगरेप के खिलाफ कुछ बोली तो बीजेपी और आरएसएस मुझे मरवा देगी। |
| दावेदार | सोमनाथ राव |
| निष्कर्ष | ललिता कुमारमंगलम ने स्पष्ट किया है कि उन्नाव और कठुआ में हुए गैंगरेप के खिलाफ इस्तीफा देने और इस घटना के खिलाफ बोलने पर उनकी जान को खतरा होने की खबर फर्जी है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। |
