Home धर्म ‘ब्राह्मणों की बेटी दलितों के घर ब्याहने से मिटेगा जातिवाद: मोहन भागवत’, ABP न्यूज़ का यह ग्राफ़िक एडिटेड है
धर्म

‘ब्राह्मणों की बेटी दलितों के घर ब्याहने से मिटेगा जातिवाद: मोहन भागवत’, ABP न्यूज़ का यह ग्राफ़िक एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज़ का एक ग्राफ़िक वायरल है। वायरल ग्राफ़िक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के फोटो के साथ लिखा है कि ‘ब्राह्मणों की बेटी दलितों के घर ब्याहने से मिटेगा जातिवाद।’ दावा किया जा रहा है कि मोहन भागवत ने जातिवाद खत्म करने के लिए ब्राह्मणों की बेटी को दलितों के घर ब्याहने की सलाह दी है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह ग्राफ़िक  एडिटेड निकला।

आवेश तिवारी ने लिखा, ‘ब्राह्मणों की बेटी दलित के घर ब्याहने को कह रहे मोहन भागवत। वहीं संघी राजपूतों को दलितों के खिलाफ हमले के लिए उकसाया जा रहा। तो गालीबाज, कट्टर हिंदुत्व के सिरमौर ब्राह्मणों आगे बढ़ो। राजपूत भाइयों के लिए कोई निर्देश नहीं है यथास्थिति में रहो।’

डॉ ओम सुधा ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या ये खबर सही है?’

द्रोणाचार्य ने शेयर करते हुए लिखा, ‘शुरुआत करो हमारी दो आँटी को कंकु तिलक करो।’

शक्ति पंडित ने लिखा, ‘महोदय आप शादी करे पहले दलित लड़की से उसके बढ़ मोदी जी की कराओ। गाली खाने ko ब्राह्मण ज़ब ब्राह्मणो ko गाली दी जाति हैं मुँह से बोल नही निकलता अब ब्राह्मणो की बेटियां भी बलि चढ़े गजब हैं आरएसएस का हिंदुत्व. ?’

साथ ही एक्स यूजर राकेश पाल, समीर श्रीवास्तव, शहीद खान, शानू, काशिफ अब्बास ने भी यही दावा किया है।

यह भी पढ़ें: ‘ब्राह्मणों की बेटी दलितों के घर ब्याहने से मिटेगा जातिवाद: मोहन भागवत’, ABP न्यूज़ का यह ग्राफ़िक एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की जांच के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। लेकिन इस दौरान हमें मोहन भगवत के इस बयान से संबंधित कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल में आगे हमने ABP न्यूज़ के सोशल मीडिया हैंडल को खंगाला। इस दौरान हमें ABP न्यूज के इंस्टाग्राम हैंडल पर वायरल ग्राफ़िक से मिलता-जुलता एक अन्य ग्राफ़िक मिला। जिसपर मोहन भगवत की तस्वीर के साथ ‘एक मंदिर, एक कुआं, एक श्मशान से मिटेगा जातिवाद.’ लिखा है।

Source: Instagram

20 अप्रैल 2025 को पोस्ट किये गए इस ग्राफ़िक के कैप्शन के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू समाज से जातिगत मतभेदों को समाप्त करने की पुरजोर अपील की है। उन्होंने ‘एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान‘ की नीति अपनाकर सभी वर्गों में समरसता और समानता लाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमें सभी वर्गों को समान सम्मान देना होगा. यही हमारा धर्म है, यही हमारी संस्कृति है।

पड़ताल में आगे हमने वायरल ग्राफ़िक और एबीपी न्यूज़ की ग्राफ़िक को मिलाया तो दोनों के टेक्स्ट अलग -अलग पाया। दोनों के टेक्स्ट के फॉन्ट स्टाइल और साइज में स्पष्ट अंतर देखा जा सकता है।

दावा मोहन भागवत ने कहा कि ब्राह्मणों की बेटी दलितों के घर ब्याहने से मिटेगा जातिवाद।
दावेदार डॉ ओम सुधा, द्रोणाचार्य, राकेश पाल एवं अन्य
निष्कर्षमोहन भागवत ने ब्राह्मणों की बेटी दलितों के घर ब्याहने की बात नहीं की है। असल में उन्होंने ‘एक मंदिर, एक कुआं, एक श्मशान से मिटेगा जातिवाद’ कहा था। ABP न्यूज़ का वायरल पोस्ट एडिटेड है।

Share