सोशल मीडिया पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर के साथ प्रभात खबर का एक पोस्टकार्ड वायरल है। वायरल पोस्टकार्ड पर मोहन भागवत की तस्वीर के साथ उनके एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि, ‘परशुराम जी बढ़ई समाज के लक्कड़ हारे थे वो हमेशा अपने पास फरसा कुल्हाड़ी रखते थे वो कोई ब्राह्मण पुत्र नहीं थे।’ दावा किया जा रहा है कि मोहन भागवत ने परशुराम जी को ब्राह्मण नहीं बढ़ई समाज का बताया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।
सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘देवी-देवताओं को जाति में बांटने लगे संघप्रमुख डॉ0 मोहन भागवत। हिन्दू धर्म को जातियों में मत बांटो।’
सुनीता वर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘Rss प्रमुख मोहन भागवत का एक और ब्यान जो अब विवादित बनता जा रहा है उन्होंने परशुराम जी को पंडित की जगह बढ़ई जाति से बता दिया।’
मौर्य वंश की बेटी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ये ब्राह्मण अपनें आपको परशूराम के वंशज झूठे बने फिर रहे थे ! क्या मोहन भागवत सच्चाई बता रहे हैं’
वहीं लाखन मीणा, दिव्या कुमारी, ब्रह्मऋषि और संदीप देव ने भी इसी दावे के साथ पोस्ट कार्ड को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्म को लेकर मनोज तिवारी का वायरल बयान फर्जी है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें मोहन भागवत का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह पोस्टकार्ड हमें प्रभात खबर के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर 13 दिसंबर 2025 को पोस्ट मिला। जिसपर लिखा है कि RSS प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘यह भारत के लिए जीने का समय है, मरने का नहीं।’

पड़ताल में आगे हमें वायरल पोस्ट कार्ड को लेकरप्रभात खबर का एक फैक्ट चेक रिपोर्ट भी मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रभात खबर के Logo का एक सोशल मीडिया पोस्ट में गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। प्रभात खबर की ओर से ऐसा कोई भ्रामक पोस्ट नहीं किया गया था, पोस्ट में मोहन भागवत की प्रभात खबर के लोगो वाली भ्रामक तस्वीर पेश की गई है। यह प्रभात खबर की छवि खराब करने का भी प्रयास है। प्रभात खबर इसी कड़ी निंदा करता है और लोगो के भ्रामक इस्तेमाल के खिलाफ सख्त हिदायत देता है।
| दावा | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि परशुराम जी बढ़ई समाज के लक्कड़ हारे थे वो हमेशा अपने पास फरसा कुल्हाड़ी रखते थे वो कोई ब्राह्मण पुत्र नहीं थे। |
| दावेदार | आईपी सिंह, सुनीता वर्मा और मौर्य समाज की बेटी |
| निष्कर्ष | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने परशुराम जी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है। |
