Home अन्य बीजेपी नेता का किसानों पर विवादित बयान का पुराना वीडियो वायरल
अन्यहिंदी

बीजेपी नेता का किसानों पर विवादित बयान का पुराना वीडियो वायरल

Share
Share

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इसी बीच किसानों को आपतिजनक बयान के दावे के साथ बीजेपी नेता का एक वीडियो सामने आया है। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह वीडियो पुराना है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ऑफिशल एक्स अकाउंट इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बीजेपी नेता को सुनिये। उज्जैन जिले के बीजेपी नेता और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री हाकम सिंह आँजना किसानों को बेईमान बताकर गालियाँ दे रहे हैं। शिवराज जी,यही बीजेपी का असली चेहरा है। “बीजेपी हटाओ, सम्मान बचाओ”

एमपी यूथ कांग्रेस ने लिखा, ‘उज्जैन जिले का बीजेपी नेता और भाजपा किसान मोर्चा का पूर्व महामंत्री हाकम सिंह आँजना किसानों को बेईमान बताकर गालियाँ दे रहा है। यही है शिवराज सिंह जी की किसान विरोधी भाजपा का असली चेहरा!’

इसे भी पढ़िए: अरविन्द केजरीवाल के सीएम बनने से पहले से चल रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’, झूठ बोल रही आम आदमी पार्टी

फैक्ट चेक

पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वीडियो के कि फ्रेम को गूगल लेंस पर सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 25 नवंबर 2018 को मध्य प्रदेश कांग्रेस के ही एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, अतीत के झरोखे से: भाजपा नेता और ऊज्जैन से किसान मोर्चा के मंत्री हाकम सिंह आंजना ने किसानों को बेईमान, चोर जैसे कई अपशब्द कहे। शिवराज जी, भाजपा किसानों के प्रति इतने गंदे भाव क्यों रखती है..? माना कि भाजपा केवल पूँजीपतियों की पार्टी है पर किसान भी तो इंसान है। “शर्मनाक कृत्य”

वहीं कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें ‘पत्रिका‘ की वेबसाइट पर इस मामले की एक रिपोर्ट मिली।  26 मई 2018 को प्रकाशित इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘भाजपा के उज्जैन जिला किसान मोर्चा महामंत्री हाकमसिंह आंजना का विवादित बोल वाला वीडियो शुक्रवार (25 मई 2018) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वे 1 जून से प्रस्तावित किसानों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री की तारीफ और किसानों को गालियां दे रहे हैं। पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए आंजना को निष्कासित किया है।’ इस मामले की रिपोर्ट भास्कर पर भी पढ़ी जा सकती है।

Source- Patrika

निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि यह वीडियो पांच साल पुराना है। जिसे मध्य प्रदेश कांग्रेस हाल का बताकर शेयर शेयर कर रही है।

दावाबीजेपी नेता ने किसानों के खिलाफ दिया विवादित बयान 
दावेदारमध्य प्रदेश कांग्रेस
फैक्टभ्रामक 
Share