अन्य

क्या इंडिया गेट पर लिखे हैं 61,945 मुसलमान शहीदों के नाम? पढ़ें फैक्ट चेक

आजादी की लड़ाई में मुसलमानों के योगदान का जिक्र करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल है। वीडियो में दिख रहे शख्स का कहना है कि इंडिया गेट पर 95300 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे हैं, जिनमें 61945 मुसलमान हैं। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। 

इस वीडियो को ‘अरुंदती’ नाम की यूजर ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “जय हिंद दोस्तों! इंडिया गेट पर 95300 शहीद सैनिकों के नाम अंकित हैं। जिनमें से 61,945 मुस्लिम हैं। किसे चाहिए देशभक्ति का प्रमाण पत्र?

इसी दावे के साथ हमें कई और ट्वीट मिले, जिसे डॉ. तैमूर खान, शहनवाज़ आलम और मुस्ताक अंसारी नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में BJP के नेता शेखर अग्रवाल के घर पर रेड का दवा फर्जी, वायरल वीडियो बंगाल का 

फैक्ट चेक

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर कीवर्ड से इंडिया गेट के बारे में सर्च किया। दिल्ली टूरिज्म की वेबसाइट के मुताबिक इंडिया गेट उन 70 हजार भारतीय सैनिकों को याद में बनवाया गया, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी। स्मारक में 13,516 से अधिक ब्रिटिश और भारतीय सैनिकों के नाम हैं, जो 1919 के अफगान युद्ध में शहीद हुए थे। इसकी आधारशिला 1921 में हिज रॉयल हाइनेस, ड्यूक ऑफ कनॉट ने रखी थी। इसे एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था। 10 साल बाद स्मारक को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था।

डीएम नई दिल्ली की वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, इंडिया गेट प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए जान गंवाने वाले 70 हजार जवानों की याद दिलाता है। इस पर 13,516 से ज्यादा ब्रिटिश और भारतीय सैनिकों के नाम दर्ज हैं, जो अफगान युद्ध 1919 में शहीद हुए थे।

स्मारक में कितने लोगों के नाम दर्ज हैं, इस बात की पुष्टि के लिए, हमने Commonwealth war Graves की वेबसाइट पर भी खोजा। कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन एक ऐसी संस्था है, जो दुनिया भर में युद्ध शहीदों का रिकॉर्ड रखती है। वेबसाइट के मुताबिक, इंडिया गेट पर 13,220 शहीदों के नाम दर्ज हैं, जिसमें भारतीयों के कुल 12 हजार 260 नाम हैं। वहीं यूनाइटेड किंग्डम के 959 और ऑस्ट्रेलिया के 1 सैनिक का नाम शामिल है। जैसा कि वायरल पोस्ट में मुस्लिम सैनिकों के नाम लिखने का दावा किया गया है, उसके ठीक उलट इस वेबसाइट पर लिखा है कि इसका सिद्धांत है कि यहां किसी के साथ भी मिलिट्री रैंक, जाति या मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता।

हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो गाया कि इंडिया गेट पर 61,945 मुस्लिम सैनिकों के नाम लिखे होने का दावा भ्रामक है, क्योंकि इंडिया गेट पर कुल 13 हजार सैनिकों के नाम ही दर्ज हैं

दावाइंडिया गेट पर दर्ज हैं 61,945 मुस्लिम सैनिकों के नाम
दावेदारअरुंदती, डॉ. तैमूर खान, शहनवाज़ आलम व अन्य सोशल मीडिया यूजर
फैक्ट चेकभ्रामक

यह भी पढ़ें: मणिपुर: पत्थरबाजों को स्टूडेंट बताकर शेयर किया गया वीडियो, पढ़ें फैक्ट चेक

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप हमें लिविक्स मीडिया फाउंडेशन क्यूआर कोड द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं।

Share
Tags: Fact Check INDIA GATE Misleading muslim freedom fighters on india gate name of muslims on india gate इंडिया गेट

This website uses cookies.