बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में नीतीश गठबंधन तोड़ने और नया गठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलट गए है और एनडीए से गठबंधन तोड़कर इंडिया गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला।
सुरेंदर प्रकाश ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘पलटू राम तो फिर पलट गए !’
पलटू राम तो फिर पलट गए ! pic.twitter.com/tVZ8l0St9z
— Sundresh Prakash (@SundreshPrakas6) December 28, 2024
विवेक यादव ने लिखा, ‘पलटू राम तो फिर पलट गए ! क्या लगता इस बार कुछ ऐसा देखने को मिलेगा बिहार की राजनीति में वैसे चर्चा तो जोरो पे हैं, देखिए क्या होता हैं’
पलटू राम तो फिर पलट गए !
— Vivek Yadav
क्या लगता इस बार कुछ ऐसा देखने को मिलेगा बिहार की राजनीति में वैसे चर्चा तो जोरो पे हैं, देखिए क्या होता हैं pic.twitter.com/1D5sF7PxL9(@lifevivekk) December 29, 2024
कमलेश कुमार मीना ने लिखा, ‘पलटू राम फिर पलट गए! यदि पलटू राम देश के गठबंधन से पलट जाए तो आपकी जय जयकार करेगी!!’
पलटू राम फिर पलट गए!
— Kamlesh Kumar Meena (@KAMLESH692) December 28, 2024
यदि पलटू राम देश के गठबंधन से पलट जाए तो आपकी जय जयकार करेगी!!@NitishKumar pic.twitter.com/yq96F3W2Y3
यह भी पढ़ें: देवरिया में दलितों द्वारा ब्राह्मण परिवार पर हमला करने का दावा गलत है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में नीतीश कुमार का वायरल वीडियो हमें 28 जनवरी 2024 को TV9 भारतवर्ष के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो में नीतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वह नया गठबंधन बनायेंगे।
पड़ताल में आगे सम्बंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें 28 जनवरी 2024 को प्रकाशित NDTV की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ दो साल का रिश्ता खत्म हो गया। नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन में लौट गए हैं।
दावा | नीतीश कुमार पलट गए हैं, अब नया गठबंधन बनाएंगे। |
दावेदार | सुरेंद्र प्रकाश, विवेक यादव व अन्य |
निष्कर्ष | नीतीश कुमार का वायरल वीडियो जनवरी 2024 का है। तब बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने RJD के साथ गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ बिहार में सरकार बनाई थी। |