सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तीन लोग एक युवक को पीट रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। युवक को जातिसूचक गालियाँ दी, भाजपा शासित राज्य में ब्राह्मणों के प्रति घृणा है। हालाकिं हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।
ऋतू सत्यसाधक ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा , ‘खौफनाक तस्वीरें! नए भारत में हिसाब चुकाना उत्तर प्रदेश में गुंडों ने एक मंदिर में घुसकर पुजारी अनुराग शर्मा पर धारदार हथियारों से हमला किया! देखिए कैसे शोषित पीड़ित वंचित बदमाशों ने हमारे भगवान की मूर्ति तोड़ने से रोकने की हिम्मत करने पर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया घिनौनी जातिगत गालियाँ देते हुए, उन्होंने पुजारी को लहूलुहान कर दिया; मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, भाजपा शासित राज्य में ब्राह्मणों के प्रति घृणा का एक घिनौना प्रदर्शन वीडियो में कैद हुआ।’
Chilling Images !
— Ritu #सत्यसाधक (@RituRathaur) March 6, 2025
HISAB CHUKTA in new India!
Of thugs storm a temple in Uttar Pradesh and brutally attack Pujari Anurag Sharma with sharp weapons!
See how these Shoshit Pidit Vanchit scoundrels , seriously wounded him for daring to stop them from smashing the Murti of our… pic.twitter.com/9BJ5i2uG6H
इसी वीडियो को बीते साल शुभम शर्मा ने शेयर करते लिखा, ‘देखिए कैसे कुछ लोग मंदिर में घुसे और धारदार हथियारों से पुजारी जी की पिटाई शुरू कर दी। यह उत्तर प्रदेश के एक मंदिर में हो रहा है। पुजारी अनुराग शर्मा पर शोषित पीड़ित वंचितों ने हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी मूर्ति को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे और पुजारी ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। उन्होंने पुजारी को जातिसूचक गालियाँ देनी शुरू कर दीं और पुजारी को कई चोटें पहुंचाईं। यह ब्राह्मण द्वेष का शुद्ध मामला है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक मंदिर का वीडियो।’
See how some people entered in temple and started beating Pujari ji with sharp weapons. This is happening in a temple of Uttar Pradesh. Pujari Anurag Sharma is seriously injured in the attack when some Shoshit pidit Vanchit attacked him. The accused were trying to vandalise the… pic.twitter.com/ge8JxCCOJ6
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) August 24, 2024
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 24 अगस्त 2024 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट है, इस रिपोर्ट के अनुसार यह मामला मुजफ्फरनगर के एक मंदिर का है, पीड़ित का नाम अनुराग शर्मा है और वह मीरपुर के एक मंदिर के पुजारी है। उनका कहना है कि 19 अगस्त की दोपहर लगभग 12:30 बजे मोहल्ला जाट वाला निवासी पंकज पुत्र वेद प्रकाश मंदिर में आया था। वह देव माता की मूर्ति से छेड़छाड़ करने लगा। मना करने पर उसने गाली गलौज की। उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने भाई अमित व भतीजे यश को भी वहीं पर बुला लिया और मंदिर के पुजारी पर लाठी, डंडे और फावड़े से हमला कर दिया।
अपनी पड़ताल में आगे हमें नयन जागृति की 25 अगस्त 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि अनुराग शर्मा के साथ मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाही शुरू की। जिसके बाद एक आरोपी पंकज शर्मा की पत्नी पायल शर्मा ने धर्म बदलने की बात कही है। इस सम्बन्ध में महिला का एक वीडियो भी मिला। महिला ने बताया कि वो जाति से ब्राह्मण और धर्म से हिन्दू है। हमे न्याय नहीं मिल रहा इसीलिए धर्म बदल देंगे।
वहीं इस सम्बन्ध में MUZAFFARNAGAR POLICE ने बताया कि पायल शर्मा, उसके पति पंकज शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने योग मारा मंदिर में एक पुजारी अनुराग शर्मा के साथ मारपीट की थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, उसी मुकदमे के बचाव में धर्म परिवर्तन की बात कह रहे हैं।
| दावा | पुजारी को जातिसूचक गालियाँ दी। |
| दावेदार | ऋतू एवं शुभम शर्मा। |
| निष्कर्ष | मुजफ्फरनगर के मंदिर में पुजारी की पिटाई का वायरल वीडियो पुराना है और जातिगत एंगल नहीं है। दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। |
