Home अन्य पश्चिम बंगाल में साधुओं की पिटाई का पुराना वीडियो गाजियाबाद का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल
अन्य

पश्चिम बंगाल में साधुओं की पिटाई का पुराना वीडियो गाजियाबाद का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल

Share
Share

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा साधुओं को पीटने का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर गंगनहर के मंदिर के बाहर चेंजिंग रूम में कैमरा लगा मिला और उसका लाइव फीड महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर था। महंत के मोबाइल से महिलाओं के कपड़े बदलते हुए वीडियो मिली है। जिसके बाद लोगों ने साधुओं की जमकर पिटाई कर दी।

अमित यादव ने एक्स पर लिखा, ‘आज के दिन की सबसे बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद जिले के मुरादनगर गंगनहर के मंदिर के बाहर चेंजिंग रूम में कैमरा लगा मिला और उसका Live फीड महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पे था महंत के mobile से महिलाओं के कपड़े बदलते हुए वीडियो मिली है महंत पर FIR दर्ज महंत हुआ फरार’

बी सिंह ने लिखा, ‘गाजियाबाद में मुरादनगर गंगनहर पर मंदिर के बाहर चेंजिंग रूम है। इसमें CCTV कैमरा लगा मिला है और कैमरे की Live फीड महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर थी। महंत के मोबाइल से पुलिस को महिलाओं के कपड़े बदलते हुए कई क्लिप मिली हैं। महंत पर FIR दर्ज, महंत हुआ फरार। खैर हिन्दु खतरे में है.’

वहीं जुमीद खान ने लिखा, ‘उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर गंगनहर के मंदिर के बाहर चेंजिंग रूम में कैमरा लगा मिला और उसका Live फीड महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पे था। महंत के मोबाइल से महिलाओं के कपड़े बदलते हुए वीडियो मिली है । महंत पर FIR दर्ज, महंत हुआ फरार’

यह भी पढ़ें: वाराणसी में कांवड़ियों द्वारा मुस्लिम युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 23 मई 2024 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के जिला गाजियाबाद में शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम के ऊपर CCTV कैमरा लगा हुआ मिला है। इस कैमरे की लाइव फीड मंदिर महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर थी। पुलिस को DVR से महिलाओं के कपड़े बदलते हुए कुछ क्लिप्स भी मिली हैं। पुलिस ने फिलहाल CCTV और उसका DVR कब्जे में ले लिया है। महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ये पूरा मामला उस समय सामने आया, जब मुरादनगर इलाके के एक गांव की महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ 21 मई को कपड़े चेंज कर रही थी। महिला के मुताबिक, चेंजिंग रूम के ऊपर एक CCTV कैमरा लगा हुआ था। आरोप है कि मंदिर का महंत मुकेश गोस्वामी इस कैमरे की फीड को अपने मोबाइल पर लेकर महिलाओं के कपड़े बदलने के दृश्य को देखता रहता था। महिला का ये भी आरोप है कि जब मैंने इस पर आपत्ति जताई तो महंत ने मेरे साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी दी।

Source: Dainik Bhaskar

गाजियाबाद पुलिस के DCP विवेक चंद यादव ने बताया- महिला की शिकायत पर महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ थाना मुरादनगर में 23 मई 2024 को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जब इस प्रकरण की जांच की तो आरोप सही मिला। वहीं इस प्रकरण के बाद सिंचाई विभाग ने भी महंत पर शिकंजा कस दिया है। दरअसल, मुरादनगर नहर किनारे सिंचाई विभाग की जमीन है। महंत ने इस जमीन पर कब्जा करते हुए यहां 10–11 अस्थाई दुकानें बना ली थीं। सिंचाई विभाग ने इस जमीन को खाली करने के लिए महंत को नोटिस दिया, लेकिन महंत ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए सिंचाई विभाग ने बुलडोजर से इन दुकानों को ढहा दिया।

वहीं साधुओं की पिटाई के वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 13 जनवरी 2024 को रिपब्लिक भारत के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। रिपब्लिक भारत के मुताबिक साधुओं को पीटने का यह वीडियो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का है।

पड़ताल में आगे हमें 13 जनवरी 2024 को प्रकाशित आजतक की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में जिन साधुओं की पिटाई हुई, वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मकर संक्रांति के मौके पर स्नान करने के लिए वे गंगासागर मेले के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि साधु रास्ता भटक गए थे। उन्होंने रास्ता पूछने के लिए दो महिलाओं को रोक। साधुओं को देखकर महिलाएं डर गईं और भागने लगीं। स्थानीय लोगों ने सोचा कि साधुओं ने महिलाओं को परेशान किया होगा। इसके बाद उन्होंने साधुओं को पीटना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया था।

दावागाजियाबाद में मुरादनगर गंगनहर के मंदिर के बाहर चेंजिंग रूम में कैमरा लगा मिला। जिसके बाद लोगों ने साधुओं की पिटाई कर दी।
दावेदारअमित यादव, बी सिंह व अन्य
निष्कर्षगाजियाबाद में शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम में कैमरा लगे होने का मामला मई 2024 का है। इस मामले में आरोपी महंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं साधुओं को पीटने का वीडियो जनवरी 2024 में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का है। यह दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं।

Share