अन्य

महिला द्वारा भाजपा नेता की पिटाई का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता अश्विनी अरोड़ा ने अपनी ही बहन के साथ छेड़ छाड़ व रेप करने की कोशिश की। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।

कविता यादव ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘भाजपा नेता अश्विनी अरोड़ा की अपनी ही बहन के साथ छेड़ छाड़, रेप करने की कोशिश उत्तराखंड से BJP नेता ने अपनी बहन का रेप करने के चक्कर में चप्पलों से पिटाई करवाली। अरोड़ा इस से पहले भी नशे की हालत में महिलाओं के छेड़ता रहा है। अनपढ़, बलात्कारी उप-मानव भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं।’

आप नेता सत्य प्रकाश दुबे ने लिखा, ‘भाजपा नेता की चप्पलों से पिटाई अपनी बहन बेटियों से छेड़खानी कर रहा था। देश बहुत सुरक्षित हाथों में है’

मनीष कुमार ने लिखा, ‘भाजपा नेता की चप्पलों से पिटाई अपनी बहन बेटियों से छेड़खानी कर रहा था…’

वहीं रजत कुमारसोनू समेत कई लोगों ने इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: कौशांबी में बीजेपी को वोट न देने पर दलितों को पीटने का दावा गलत है

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने वीडियो के फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 8 अक्टूबर 2018 को वन इंडिया के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो में बताया गया है कि उत्तराखंड के बीजेपी नेता अश्विनी अरोड़ा की एक महिला ने चप्पल से पिटाई कर दी। अश्विनी अरोड़ा पर एक IAS की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है जिसने पुलिस के सामने ही उन्हें चप्पल पीटना शुरू कर दिया।

वहीं पड़ताल में आगे हमें इस मामले पर 06 अक्टूबर 2018 को प्रकाशित जागरण की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता उसका पीछा करता है और मैसेज भेजता है। कुछ दिनों पहले वह पीछा करते हुए जिम तक पहुंच गया। इससे परेशान पुलिस अधिकारी की पत्नी ने सोसायटी पदाधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद महिला सोसायटी पदाधिकारियों के साथ आरोपित के घर पहुंच गई और पिटाई शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता फ्लैट में घुस गया, जहां घुसकर भी महिला ने उस पर ताबड़तोड़ चप्पलों की बौछार कर दी। बाद में भाजपा कार्यकर्ता ने महिला से माफी मांगकर अपनी जान बचाई। 

निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि भाजपा नेता द्वारा अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का दावा भ्रामक है। यह मामला लगभग छह साल पुराना है

Share
Tags: Fact Check Fake News Misleading woman beating BJP leader फैक्ट चैक भाजपा भाजपा नेता की पिटाई भ्रामक

This website uses cookies.