सोशल मीडिया पर एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का वायरल है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बदतर हो गई है। भाजपा के शासन में महिलाओं के लिए हिंसा और असुरक्षा बढ़ी है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।
ध्रुव राठी पैरोडी नाम के एक एक्स हैंडल ने लिखा, ‘मोदी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।’
Women are not safe in India under Modi Govt.#SaveIndianWomen #JusticeForWomen pic.twitter.com/PJq46zRxPL
— Dhruv Rathee (Parody) (@dhruvrahtee) August 28, 2024
आम आदमी पार्टी के नेता राम गुप्ता ने लिखा, ‘मैं निराश और भयभीत हूँ !’
“मैं निराश और भयभीत हूँ !”
— Ram Gupta (AAP) 'आप' का राम गुप्ता (@AAPkaRamGupta) August 29, 2024@rashtrapatibhvn @murmudropadi2 pic.twitter.com/Aicpd0JypR
जीतू बुरड़क ने लिखा, ‘मैं निराश और भयभीत हूँ !’
“मैं निराश और भयभीत हूँ !”
— Jeetu Burdak (@Jeetuburdak) August 29, 2024@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/7BMexWLZa5
विनेश फोगाट के पैरोडी अकाउंट ने लिखा, ‘मैं निराश और भयभीत हूँ !’
“मैं निराश और भयभीत हूँ !”@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/ojjldFN0O2
— Vinesh Phogat (@parody_vinesh_) August 29, 2024
वहीं पीकू, INC न्यूज़, ट्राइबल आर्मी व प्रोफेसर इलहाबादी नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: बांस की नाव से नदी पार करने का वीडियो एक साल पुराना है
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की पड़ताल करने के लिए वीडियो के की-फ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया गया। इस दौरान यह वीडियो हमें 31 जुलाई 2022 को NDTV के यूट्यूब चैनल पर अपलोड़ मिला। NDTV के मुताबिक राजस्थान में महिला को उसके दोस्त के साथ देखे जाने पर पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर पीटा।
पड़ताल में आगे हमें 30 जुलाई 2022 को प्रकाशित अमर उजाला की एक रिपोर्ट भी मिली। जिसके मुताबिक यह घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है जहां एक पति ने पेड़ से बांधकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी को उसके दोस्त के साथ देखकर बैखलाए पति ने दोनों को पेड़ से बांध लिया। इसके बाद दोनों की लाठियों सात घंटे तक बांधकर खूब पीटा। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला अवैध संबंध के शक को लेकर हुआ है। पीड़ित महिला अपने दोस्त के साथ मौसेरी सास के घर गई थी। दोनों को साथ देकर उसे लगा कि उनके बीच प्रेम संबंध है। शक के आधार पर उसने दोनों को बंधक बना लिया। साथ ही महिला के पति और ससुराल वालों को भी बुला लिया। मौके पर पहुंचे पति ने दोनों को पेड़ से बांधकर करीब सात घंटे तक पीटा। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि महिला को को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो दो साल पुराना है। उस दौरान कांग्रेस नेता अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री थे।