Home अन्य ‘पाकिस्तान के पास बेहतर हथियार और उपकरण हैं’, जनरल वीपी मलिक का वायरल वीडियो एडिटेड है
अन्य

‘पाकिस्तान के पास बेहतर हथियार और उपकरण हैं’, जनरल वीपी मलिक का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

भारत के पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में वीपी मलिक कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमने एक-दूसरे का बॉर्डर भी पार नहीं किया। टेक्नोलॉजी में बहुत ज़्यादा तरक्की हुई है। पाकिस्तान के पास बेहतर हथियार और उपकरण हैं। राफेल और S400 सिस्टम को खत्म करना भारत पर उनकी बेहतरी का सबूत है। हमें अपने इक्विपमेंट को बेहतर बनाने की ज़रूरत है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीपी मलिक, हथियार और उपकरण के मामले में पाकिस्तान को भारत से बेहतर बता रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो एडिटेड निकला।

The Whistle Blower नाम के पाकिस्तानी एक्स हैंडल ने लिखा, ‘पूर्व COAS जनरल वी.पी. मलिक-ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमने एक-दूसरे का बॉर्डर भी पार नहीं किया। टेक्नोलॉजी में बहुत ज़्यादा तरक्की हुई है। पाकिस्तान के पास बेहतर हथियार और इक्विपमेंट हैं। राफेल और S400 सिस्टम को खत्म करना भारत पर उनकी बेहतरी का सबूत है। हमें अपने इक्विपमेंट को बेहतर बनाने की ज़रूरत है।’

Source: X

Shadowfox नाम के हैंडल ने लिखा, ‘पूर्व COAS जनरल वी.पी. मलिक-ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमने एक-दूसरे का बॉर्डर भी पार नहीं किया। टेक्नोलॉजी में बहुत ज़्यादा तरक्की हुई है। पाकिस्तान के पास बेहतर हथियार और इक्विपमेंट हैं। राफेल और S400 सिस्टम को खत्म करना भारत पर उनकी बेहतरी का सबूत है। हमें सुधार करने की ज़रूरत है।’

Source: X

Hawk’s Eye ने लिखा, ‘पूर्व COAS जनरल वी.पी. मलिक-ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमने एक-दूसरे का बॉर्डर भी पार नहीं किया। टेक्नोलॉजी में बहुत ज़्यादा तरक्की हुई है। पाकिस्तान के पास बेहतर हथियार और इक्विपमेंट हैं। राफेल और S400 सिस्टम को खत्म करना भारत पर उनकी बेहतरी का सबूत है। हमें अपने इक्विपमेंट को बेहतर बनाने की ज़रूरत है।’

Source: X

यह भी पढ़ें: क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर पूर्व जनरल वीपी मलिक का यह वीडियो हमें 13 दिसंबर 2025 को ANI के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। असल वीडियो में इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन विजय के दौरान सैनिकों को आमने-सामने लड़ना पड़ा था और इसमें ह्यूमन रिसोर्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ था। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के समय हालात अलग थे। इस बार दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे की सीमा पार नहीं की। उन्होंने बताया कि अब तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि सीमा से दूर रहकर भी दुश्मन पर हमला किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भारत और पाकिस्तान दोनों के पास ऐसे आधुनिक हथियार हैं, जिन्हें दूर से ही इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी साफ कहा कि भारत के पास ज्यादा बेहतर हथियार और सैन्य उपकरण हैं।

दावापूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने कहा कि हथियार और उपकरण के मामले में पाकिस्तान भारत से बेहतर है।
दावेदारThe Whistle Blower, Shadowfox, Hawk’s Eye
निष्कर्षजनरल वीपी मलिक का वायरल वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो में उन्होंने हथियार और उपकरण के मामले में भारत को पाकिस्तान से बेहतर बताया है।

Share