Home राजनीति पीएम मोदी ने इजरायल को पितृभूमि और भारत को मातृभूमि नहीं बताया, वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

पीएम मोदी ने इजरायल को पितृभूमि और भारत को मातृभूमि नहीं बताया, वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने इजरायल की संसद कनेसेट को संबोधित किया। वहीं सोशल मीडिया पर कनेसेट में पीएम मोदी के संबोधन का एक वीडियो वायरल है। जिसमें वह ‘Israel is the fatherland. India is the motherland’ कह रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने इजरायल को अपना fatherland और भारत को अपना motherland बताया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया।

India Awakened नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘मोदी की भारत माता है और इजराइल पिता है ?!’

Mossad Commentary नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘Israel is the fatherland. India, is the motherland’

तौफीक रंगरेज़ दातार ने लिखा, ‘आखिर प्रधानमंत्री जी कहना क्या चाहते है?’

वहीं रॉकी, नेहा सिंह राठौर और सदफ आफरीन ने भी इसी दावे के साथ शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: UGC नियमों के विरोध में सीएम मोहन यादव की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में पीएम मोदी के भाषण का वायरल वीडियो हमें उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो में ठीक 5:22 मिनट पर वायरल हिस्से को देखा जा सकता है। लेकिन पीएम मोदी की पूरी बात समझने के लिए वीडियो को 4:50 मिनट से देखना पड़ेगा। जिसमें उन्होंने कहा कि बीसवीं सदी के बीच के समय में कई भारतीय यहूदी भारत से इज़रायल जाकर बस गए थे। आज इज़रायल में भारतीय मूल का एक सक्रिय और सफल यहूदी समुदाय रहता है। उन्होंने अस्पतालों, प्रयोगशालाओं, स्कूलों और सेना में काम करके देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। वे मानते हैं कि इज़रायल उनकी पितृभूमि है और भारत उनकी मातृभूमि। हमें उन पर गर्व है।

दावापीएम मोदी ने इजरायल को अपना fatherland और भारत को अपना motherland बताया है।
दावेदारनेहा सिंह राठौर, सदफ अफरीन व अन्य
निष्कर्षपीएम मोदी का वायरल वीडियो एडिटेड है। असल में उन्होंने यह बात भारत से इज़रायल जाकर बसे भारतीय यहूदियों के लिए कही थी।

Share