Home राजनीति बिहार में विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देंगे पीएम मोदी? वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है
राजनीति

बिहार में विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देंगे पीएम मोदी? वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट कार्ड वायरल है। पोस्ट कार्ड में प्रधानमंत्री मोदी के बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘हम बिहार के प्रत्येक विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देंगे।’ दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने बिहार के विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा गलत पाया गया।

डॉ. रागिनी नायक ने लिखा, ‘अब ई कौन किया बे’

दिव्या कुमारी ने एक्स पर इसी दावे के साथ एक्स पर इस पोस्ट कार्ड को शेयर किया है।

दविंदर पाल सिंह ने लिखा, ‘पता नहीं हार का डर है या बुढ़ापे का असर?’

निधि सिंह राठौर ने लिखा, ‘विधवा महिला के पति को नौकरी मोदीजी ऐसा कब से होने लगा है।??’

इंडियन विक्रंत्त नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘गज़ब का #टोपीबाज बंदा है।’

Source: Instagram

यह भी पढ़ें: रूस द्वारा पाकिस्तान को JF-17 फाइटर जेट इंजन देने का दावा फर्जी है

फैक्ट चेक

पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। लेकिन इस दौरान हमें पीएम मोदी का कोई बयान नहीं मिला, न ही पीएम मोदी ने हाल ही में बिहार में विधवा महिलाओं के लिए किसी योजना का ऐलान किया है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 26 सितंबर को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में वर्चुअली ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खातों में प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की। इस योजना का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे छोटे रोजगार, दुकान या स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस योजना के समय भी पीएम ने विधवा महिलाओं को लेकर कोई बात नहीं की है।

Source: Dainik Bhaskar
दावा पीएम मोदी ने बिहार में विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।
दावेदार दिव्या कुमारी
निष्कर्ष पीएम मोदी ने बिहार में विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देने का कोई वादा नहीं किया है। वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है।

Share