Home राजनीति डॉलर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है
राजनीति

डॉलर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ ‘हमारा भारत’ का एक पोस्टकार्ड वायरल है। वायरल पोस्टकार्ड पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ उनके एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि अगर हम 1₹ का इस्तेमाल करना बंद कर दें और 2₹ को ही ₹1 मान ले तो डॉलर अपने आप 45₹ का हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगर भारत ₹1 के सिक्के का इस्तेमाल बंद कर दे और ₹2 को एक मान ले, तो अमेरिकी डॉलर अपने आप ₹45 का हो जाएगा।

सपा नेता आईपी सिंह ने अपने एक्स हैंडल से लिखा, ”मोदी जी और उनकी वित्त मंत्री गिरते रुपये की नई परिभाषा बता सकते हैं जिसकी चर्चा वे आगे संसद में भी कर सकते हैं। क्या अब रुपया पतला नहीं हो रहा है? रुपये की तुलना भूटान नेपाल जैसे देशों से नहीं करते। मोदी जी के असल अर्थशास्त्र को दुनिया समझ नहीं पा रही है। आयात के साथ मंहगाई बढ़ती ही जा रही है। चीन और अमेरिका की अर्थव्यवस्था को पछाड़ कर मोदी जी बहुत जल्दी टॉप पर पहुँचने वाले हैं। पर्यावरणविद के साथ बड़े अर्थशास्त्री भी हैं हमारे प्रधानमंत्री।” (Archive Link)

राजीव निगम ने एक्स पर लिखा, ”सीधा 100 रूपये को एक रुपया मान लिया जाए, इससे हम डॉलर को पटखनी दे कर आगे निकल जायेंगे” (Archive Link)

दिव्या कुमार ने एक्स पर लिखा, ”मेरी सेंडल किधर है… लेकर आओ कोई..इस गधे को मारना है..” (Archive Link)

केआरके ने एक्स पर लिखा, ”सर जी ये देश के लोग पागल हैं, इनको गणित आता ही नहीं है। आप हमेशा सही कहते हैं सर।” (Archive Link)

वहीं पंकज के बाजपेई, Ldutv नाइट कंमेंटोरी, मंजुल और रॉकी ने भी इसी दावे के साथ पोस्ट कार्ड को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें : यह दोनों वीडियो अरावली को बचाने के लिए प्रदर्शन के नहीं हैं

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह पोस्टकार्ड हमें हमारा भारत के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मिला।

21 दिसंबर 2025 के इस पोस्टकार्ड पर लिखा है, ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है, यह असम, कला, संस्कृति का अपमान है या नहीं?’ (Archive Link)

दावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर भारत ₹1 के सिक्के का इस्तेमाल बंद कर दे और ₹2 को ₹1 मान ले, तो अमेरिकी डॉलर अपने आप ₹45 का हो जाएगा।
दावेदार आईपी सिंह, दिव्या कुमार, केआरके और अन्य
निष्कर्ष यह दावा गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है।

Share